Home Blog Page 831

HDFC बैंक से हुई बड़ी लूट, 1 करोड़ से भी ज्यादा रुपए लेकर फरार हुई आरोपी, पुलिस ने कहा..

0

भारत में बाकी राज्यों के मुकाबले बिहार में क्राइम रेट काफी ज्यादा है। यहां आए दिन कोई न कोई क्राइम होता ही रहता है। इस बीच बिहार से एक बड़ी लूट की भी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर के नगर थाना इलाके में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की शाखा में 1 करोड़ रुपयों से भी ज्यादा रुपए की लूट होने की खबर सामने आई है। हालांकि ये मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी जिले में कई लूट के मामले सामने आचुके हैं।

जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने पर बोले कपिल सिब्‍बल, “उन्हें भाजपा से प्रसाद मिलेगा…”

0

उत्तर प्रदेश में अब चुनावी मुद्दा उठने लगा है। विधानसभा चुनाव के करीब आते ही राजनीतिक दलों में हलचल पैदा हो गई है। इस बीच बुधवार को कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री और युवा नेता जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) ने पार्टी को छोड़ दिया है और भाजपा की सदस्यता ले ली है। जानकारी के मुताबिक वह पार्टी से काफी लंबे समय से नाराज़ चल रहे थे। जिसके बाद बुधवार को उन्होंने भाजपा को ज्वाइन कर लिया। उनकी इस हरकत पर अब कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता कपिल सिब्‍बल (Kapil Sibal) ने प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर जितिन प्रसाद से कुछ सवाल किए।

उत्तर प्रदेश से अचानक दिल्ली रवाना हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रधान मंत्री और गृह मंत्री से करेंगे मुलाकात…

0

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ही हलचल तेज हो गई है। इस बीच भाजपा को लेकर कई अफवाहें उड़ रही हैं। इस बीच सीएम योगी के दिल्ली रवाना होने की खबरें सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दिल्ली रवाना होंगे। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे और कई बड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बीच चुनावी मुद्दों पर बातचीत होगी।

कोरोना के कहर से खराब हुआ लाखों बच्चों का भविष्य, 500 निजी स्कूलों में लगा ताला…

0

कोरोना वायरस का कहर देश में हर जगह देखने को मिला है। देश के हर राज्य में, हर जिले में, हर इलाके में कोरोना का कहर देखा गया है। सबसे ज्यादा इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ा है। कोरोना वायरस के कारण कई महीनों तक तो बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह रुकी रही। जिसके बाद इसको ऑनलाइन करवाया जाने लगा। खबर मिली है कि कोरोना काल कर दौरान छत्तीसगढ़ में कई निजी स्कूलों का भविष्य पूरी तरह बर्बाद हो गया है। जिसके चलते लाखों बच्चों का भविष्य भी बर्बाद होने की कगार पर है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी हुए अस्पताल में भर्ती, कोरोना वायरस के…

0

कोरोना वायरस का प्रकोप देश में बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच कई नेता भी इसका शिकार हो चुके हैं। कई नेताओं की तो जान भी जा चुकी है। इस बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तबीयत भी अचानक बिगड़ गई है। जिसके कारण उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक तबीयत बिगड़ने के कारण वह इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्‍पताल में गए थे। जहां उनको भर्ती कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के चुनाव से पहले ही कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के इस सदस्य ने ली भाजपा की सदस्यता…

0

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही राजनीति तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी के लिए बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने भाजपा को ज्वाइन कर लिया है। जिससे कांग्रेस में खलबली मच गई है। बता दें कि मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री रहे जितिन प्रसाद (Jitin Prasada) भी भाजपा से का मिले हैं। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के मंत्री पीयूष गोयल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कोरोना वैक्सीन को लेकर अखिलेश यादव ने बदला अपना बयान, बोले “हम भाजपा के खिलाफ हैं…”

0

देश में कोरोना के मामले लगातार बाद रहे है और वैक्सीन की कमी की वजह से कई वैक्सीनेशन केंद्र बंद किए जा रहे हैं। इस समय अब हर कोई वैक्सीनेशन के लिए आगे आ रहा है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो वैक्सीन से डर रहे हैं। बता दें कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपने बयान को बदलते हुए वैक्सीन लगवाने की बात कही है और साथ ही लोगों से भी वैक्सीन लगवाने की अपील की है। हाल ही में उन्होंने एक बयान दिया था जिसमे उन्होंने कोरोना वैक्सीन को बीजेपी वैक्सीन बताया था और इसको न लगवाने की अपील की थी।

PM मोदी से मुलाकात करने दिल्ली पहुंचे CM उद्धव ठाकरे, बोले “संबंध खराब…”

0

देश में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण का प्रभाव पूरे देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में देखा गया। महाराष्ट्र में कोरोना ने अपना कहर बरसा रखा था। हालांकि अब मामलों में काफी गिरावट आई है। खबर मिली है कि देश में बढ़ते संकट के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान कोरोना के बढ़ते संकट पर सोच विचार हुई है। इस मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया।

देश में जारी हुईं नई वैक्सीनेशन पॉलिसी, सरकार के फैसले के बाद अब राज्यों को…

0

कोरोना वायरस के संकट के साथ साथ देश वैक्सीन की कमी से भी जूझ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर कोरोना की तीसरी लहर से पहले कोरोना का टीका नहीं लगवाया गया तो देश के हालात और भी ज्यादा बुरे हो सकते हैं। तीसरे लहर से बचने का एकमात्र इलाज वैक्सीन ही है। खबर है कि केंद्र ने वैक्सीनेशन की नई गाइडलाइन जारी कर दी हैं। इस गाइडलाइन के मुताबिक हर राज्य सरकार को राज्य की आबादी के हिसाब से वैक्सीन दी जाएगी। गाइडलाइंस में कहा गया कि “केंद्र की ओर से राज्यों को आबादी, संक्रमण का बोझ और वैक्सीनेशन की गति के आधार पर आवंटन किया जाएगा।”

दिलीप कुमार की सेहत को लेकर सामने आई बड़ी खबर, जल्द से जल्द अस्पताल…

0

बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फिल्म देने वाले एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत हाल ही में बिगड़ गई थी। जिसके बाद उनको अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। जानकारी के मुताबिक उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके कारण उनको अस्पताल ले जाया गया था। उनकी सेहत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि उनकी सेहत में काफी सुधार आया है। जिसकी जानकारी उनकी ट्विटर हैंडल से दी गई है। साथ ही इस दौरान लोगों से अफवाहों पर यकीन न करने की अपील भी की।