उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी से बुरा हाल है। हर कोई अब मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में आए तूफान के बाद अब गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के भी पार पहुंच रहा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार सभी राज्यों के लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया है। दिन तो दिन गर्मी रात में भी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि इन राज्यों में कब मानसून आएगा।
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, ले सकते हैं कोई बड़ा फैसला…
देश ने कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि पिछले महीने के मुकाबले मामलों में भारी गिरावट आई है। मई के महीने में कोरोना अपनी पीक पर था। देश में इन दिनों सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे थे। हर रोज मरीजों का आंकड़ा 4 लाख भी पार हो रहा था। लेकिन अब मरीजों के संख्या 1 लाख के करीब आ रही है। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,00,636 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच खबर है कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी आज देश को संबोधित करेंगे।
नोएडा में भी हटा लॉकडाउन, शुरू हुई अनलॉक की प्रक्रिया, अब इस तरह से खुलेंगी ये जगहें…
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होता हुआ नजर आ रहा है। जिसको देखते हुए कई राज्यों ने लॉकडाउन को धीरे धीरे खत्म करना शुरू कर दिया है। इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी कई जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अब यूपी के गौतम बुद्ध नगर में भी कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है और नई गाइडलाइन जारी करदी गई हैं। सोमवार से अब गौतम बुद्ध नगर में सभी दुकानों और बाजारों को खोले जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। लेकिन इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं।
CM बदलने की अफवाहों पर बोले मुख्यमंत्री येडियुरप्पा, पार्टी चाहेगी तो..
बीते कुछ समय से कर्नाटक के मुख्यमंत्री को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि भाजपा उन्हें उनके पद से हटाने की तैयारी में जुटी हुई है। बढ़ती अटकलों के बीच मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा (BS Yediyurappa) ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने कहना है कि जिसको जो कहना है कहें। लेकिन उनको पार्टी का हर फैसला मंजूर है। अगर पार्टी उनको उनके पद से हटाना चाहती है तो वह खुशी खुशी पार्टी के इस फैसले को स्वीकार कर लेंगे।
कोरोना संक्रमित होकर गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती हुए राम रहीम, पेट में दर्द…
बलात्कार का दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख (Dera Sacha Sauda Chief) गुरमीत राम रहीम सिंह (Gurmeet Ram Rahim Singh) की सेहत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक उन्हें कोरोना से संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद उन्हें हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल उन्हें मेदांता के कोरोना वार्डड(Corona ward) में रखा गया है। राम रहीम सिंह ने पिछले दिनों तबियत खराब का हवाला दिया था। जिसके बाद उनको इलाज के लिए पीजीआई रोहतक (PGI Rohtak) में भर्ती कराया गया था।
ओलंपिक से पहले ही निलंबित हुए सुमित मलिक, इस वजह से हुआ…
ओलंपिक एक ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें किसी खिलाड़ी का हिस्सा लेना ही बड़ी बात है। हर एक अच्छे खिलाड़ी का सपना होता है ओलंपिक में हिस्सा लेने का, लेकिन हर कोई इस काबिल नहीं होता जो ओलंपिक में खेल सके। ओलंपिक में सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही हिस्सा मिलता है और ये चुनिंदा खिलाड़ी लाखों में एक होते हैं। इस साल 23 जुलाई से ओलंपिक शुरू होना है। जिसको लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। ये खबर पूरे भारत के लिए बहुत ही शर्म की बात साबित हो सकती है। बता दें कि ओलंपिक टिकट हासिल करने वाले भारतीय पहलवान सुमित मलिक (Sumit Malik) डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं।
केंद्र की वैक्सीन पॉलिसी पर विपक्ष और SC का हमला, अगस्त तक बड़ा बदलाव होने की है संभावना…
भारत में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सरकार से कई सवाल उठाए जा रहे हैं। वैक्सीन की कमी के कारण देश के कई वैक्सीनेशन केंद्र बंद हो चुके हैं। इस बीच केंद्र सरकार को कई सवालों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही है। जिसमें कोर्ट लगातार केंद्र की नीति जानने में लगा हुआ है। कोर्ट का कहना है कि केंद्र को जल्द से जल्द अपनी वैक्सीनेशन नीति सामने रखनी होगी। इस दौरान राज्य सरकार भी केंद्र से कई मांगें कर रही हैं। खबर है कि केंद्र जुलाई-अगस्त तक एक बड़ा बदलाव कर सकती है।
मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी का बड़ा आरोप, बोली “उनकी जान को खतरा है, मैं मिस्ट्री गर्ल को जानती हूं…”
पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों रुपयों का घोटाला करने वाले कारोबारी मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद से लगातार कई खबरें सामने आ रही हैं। बता दें कि मेहुल को भारत लाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बीच मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि मेहुल चोकसी की जान को खतरा है। इस बीच उन्होंने मिस्ट्री गर्ल बारबरा जैबरिका को लेकर भी खुलासा किया है। बता दें कि बारबरा जैबरिका वो ही लड़की है जिसको मेहुल की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है।
भारत में जल्दी ही होगा इन दो विदेशी वैक्सीन का इस्तेमाल, सरकार से…
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच वैक्सीन को लेकर लगातार कई खबरें सामने आ रही हैं। वैक्सीन की कमी के कारण देश के कई इलाकों में वैक्सीनेशन केंद्र भी बंद किए जा चुके हैं। बता दें कि देश में कोरोना से बचाव के लिए फिलहाल 2 वैक्सीन (कोविशेल्ड और कोवैक्सिन) का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन अब बता दें कि देश में जल्दी ही रूस से आई वैक्सीन का भी इस्तेमाल शुरू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक रूस से भारत वैक्सीन की कुछ डोज आ चुकी हैं। जिसका इस्तेमाल जल्दी ही होगा।
कोरोना से रिकवर होने के बाद बिगड़ी शिक्षा मंत्री की तबीयत, AIIMS में हुए भर्ती…
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश के लाखों लोगों को प्रभावित किया। जिनमें से कई लोगों की मौत भी हो गई। इस दौरान कई नेताओं के संक्रमित होने की खबर भी सामने आई थी और कई नेताओं ने इससे संक्रमित होकर दम भी तोड़ दिया। बता दें कि अप्रैल के महीने में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद अस्पताल से उनको छुट्टी दे दी गई थी। जिसके बाद अब उनकी सेहत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।

















