नोएडा में भी हटा लॉकडाउन, शुरू हुई अनलॉक की प्रक्रिया, अब इस तरह से खुलेंगी ये जगहें…

0
93

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होता हुआ नजर आ रहा है। जिसको देखते हुए कई राज्यों ने लॉकडाउन को धीरे धीरे खत्म करना शुरू कर दिया है। इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी कई जिलों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक अब यूपी के गौतम बुद्ध नगर में भी कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है और नई गाइडलाइन जारी करदी गई हैं। सोमवार से अब गौतम बुद्ध नगर में सभी दुकानों और बाजारों को खोले जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। लेकिन इसके लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई हैं।

बता दें कि इस दौरान वीकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर को छोड़कर सभी जिलों में शुक्रवार शाम 7 बजे से लेकर सोमवार की सुबह तक वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। जानकारी के मुताबिक जिस जिले में 600 से कम मामले दर्ज किए जाएंगे वहां सरकार द्वारा राहत दी जाएगी और अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बताते चले कि रेस्टोरेंट और होटल में केवल खाना ले जाने की अनुमति होगी। कोई भी व्यक्ति रेस्टोरेंट और होटल में बैठ कर खाना नहीं खा सकता।

इसके साथ ही सभी स्कूल कॉलेज और शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखा जाएगा। इन्हें ऑनलाइन क्लासेस की सलाह दी गई है। धार्मिक स्थान पर एक बारी में केवल 5 लोग ही जा सकते हैं। इसके अलावा शादी में केवल 25 लोगों के आने की अनुमति है। वहीं अंतिम संस्कार में केवल 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। सरकारी दफ्तरों में 50 फीसदी कर्मचारियों की अनुमति है। जबकि सभी दफ्तरों में कोरोना हेल्प डेस्क होना अनिवार्य होगा।