मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी का बड़ा आरोप, बोली “उनकी जान को खतरा है, मैं मिस्ट्री गर्ल को जानती हूं…”

0
104

पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों रुपयों का घोटाला करने वाले कारोबारी मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद से लगातार कई खबरें सामने आ रही हैं। बता दें कि मेहुल को भारत लाने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस बीच मेहुल चोकसी की पत्नी प्रीति चोकसी का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि मेहुल चोकसी की जान को खतरा है। इस बीच उन्होंने मिस्ट्री गर्ल बारबरा जैबरिका को लेकर भी खुलासा किया है। बता दें कि बारबरा जैबरिका वो ही लड़की है जिसको मेहुल की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है।

प्रीति चोकसी ने कहा कि 23 में की शाम में मेहुल खाने के लिए बाहर गए थे लेकिन वह लौटे ही नहीं। जिसके चलते उन्होंने मेहुल को देखने के लिए कुछ लोगों को भेजा लेकिन वह मेहुल को ढूंढ न सके। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की। तब जा कर उनका पता चला। उन्होंने बयान में कहा कि “मैं ये जानकर परेशान हो गई थी कि चोकसी को शाम लगभग 5:30 बजे एक याट पर ले जाया गया और किसी ने ये नहीं देखा। उनकी कार भी मौके से गायब थी, जो अगली सुबह 7:30 बजे मिली थी। इसे पुलिस ने सुबह 3 बजे इलाके में गश्त की दौरान बरामद किया था।”

अपने एक इंटरव्यू के दौरान प्रीति से बारबरा जैबरिका में पूछा गया। जिसके जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि “मैं जानती हूं कि जैबरिका पिछले साल अगस्त में एंटीगा आई थी। वहां आइलैंड में हमारे दूसरे घर भी आ चुकी है। वहां के शेप से उसकी दोस्ती हो गई थी। बारबरा अलग दिखती है। वह वैसी नहीं है जैसी कि दिखती है। उसके पास एक अच्छा शरीर हो सकता है, जो भी हो… बात यह है कि यह उसकी तस्वीर नहीं है।”

इसके साथ ही उन्होंने मेहुल की तबीयत से जुड़ी कुछ बातें भी कहीं और साथ ही बताया की उनकी जान को खतरा है। उन्होंने कहा कि मेहुल ने खराब स्वास्थ्य के कारण तीन साल तक आईलैंड नहीं छोड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि जेल में उनको मेडिकल सुविधा नहीं दी जा रही है और न ही मेहुल के वकील को मेहुल से मिलने दिया जा रहा है। उनका कहना है कि इस तरह उनकी पति की जान जा सकती है। उनको मार दिया जाएगा।