कोरोना से रिकवर होने के बाद बिगड़ी शिक्षा मंत्री की तबीयत, AIIMS में हुए भर्ती…

0
112

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश के लाखों लोगों को प्रभावित किया। जिनमें से कई लोगों की मौत भी हो गई। इस दौरान कई नेताओं के संक्रमित होने की खबर भी सामने आई थी और कई नेताओं ने इससे संक्रमित होकर दम भी तोड़ दिया। बता दें कि अप्रैल के महीने में केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal Nishank) भी कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद अस्पताल से उनको छुट्टी दे दी गई थी। जिसके बाद अब उनकी सेहत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है।

जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत फिर एक बार बिगड़ गई है। जिसके चलते उनको देश की राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कोरोना से रिकवर होने के बाद उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके चलते उनको अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। बता दें कि रमेश पोखरियाल को 21 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद इलाज कर डॉक्टर ने उनको छुट्टी दे दी थी।
images 5
बताते चलें कि आज वह बोर्ड की परीक्षाओं से जुड़े अहम ऐलान करने वाले थे। लेकिन तबीयत खराब होने के कारण अब अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें कि कोरोना से रिकवर होने के बाद निशंक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना काम कर रहे थे। अपने आखरी बयान में उन्होंने 12 की बोर्ड परीक्षा को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि 1 जून को 12 की बोर्ड परीक्षा को लेकर चर्चा करेंगे।