पूरे देश में वैक्सीन के मुद्दे को लेकर बहस छिड़ी हुई है। सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले पर लगातार सुनवाई हो रही हैं। इस सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार में बड़ा दावा किया है। केंद्र का कहना है कि हम इस साल के आखिरी महीने तक 18 साल से ज्यादा की उम्र के हर एक नागरिक को वैक्सीन लगा देंगे। सोमवार को हुई बैठक में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि ऑक्सीजन टास्क फोर्स की रिपोर्ट लगभग पूरी हो चुकी है। जिसके बाद जस्टिस भट्ट ने वैक्सीन का मुद्दा सामने रखा। बता दें कि इस मामले में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन जजों की बेंच सुनवाई कर रही है।
उत्तर प्रदेश में भी शुरू हुई अनलॉक की प्रक्रिया, इन 6 जिलों में होगा…
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए देश के कई राज्यों में लगाया गया लॉकडाउन अब धीरे धीरे खोले जाने लगा है। दिल्ली सरकार ने अनलॉक की घोषणा कर दी है। इसके बाद अब उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करते हुए प्रदेश के 6 जिलों में छूट दी है। इनमें देवरिया, बिजनौर, मुरादाबाद, बागपत, प्रयागराज और सोनभद्र शामिल है। उत्तर प्रदेश में अब कोरोना के मामलों में गिरावट आने लगी है। जिसको देखते हुए राज्य की योगी सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि इन सभी जिलों में बीते 24 घंटों में 600 से कम मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके कारण यहां राहत दी गई है।
भगोड़े मेहुल चोकसी को भारत लाने की तैयारियां हुई तेज, डोमिनिका से कहा..
पंजाब नेशनल बैंक में करोड़ों रुपयों का घोटाला (PNB Scam) करने वाले भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को लेकर लगातार बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में मेहुल को डोमिनिका (Dominica) में पकड़ा गया है। जिसके बाद से ही उसको भारत लाने की तैयारियां तेज़ी से की जा रही हैं। एंटीगुआ एंड बारबुडा का नागरिक होने की वजह से मेहुल को भारत लाने में काफी मुश्किलें हो रही हैं। बता दें कि मेहुल और उसके भांजे नीरव मोदी (Neerav modi) ने पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की धनराशि का कथित तौर पर गबन किया था। जिसके बाद वह देश छोड़ के भाग गए थे।
ममता बनर्जी की आलोचना करने पर भड़के भाजपा नेता, बोले “अब बंद करो…”
पश्चिम बंगाल में चुनाव का असर अभी तक खत्म नहीं हुआ है। चुनाव के नतीजों के बाद से ही बंगाल की राजनीति गर्मा रही है और अब विपक्ष द्वारा ममता बनर्जी की आलोचना भी की जा रही है। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा ममता बनर्जी की आलोचना करे जाने पर टीएमसी छोड़ भाजपा में शामिल हुए सांसद मुकुल रॉय (Mukul Roy) के बेटे शुभ्रांशु रॉय (Subhranshu Roy) ने अपने ही पार्टी के लोगों को ममता बनर्जी सरकार की आलोचना करने को मना किया है। उन्होंने पार्टी को नसीहत दी कि सब अब बंगाल सरकार की आलोचना करना बंद करें।
देश में जल्दी ही आएगा 100 रुपए का नया नोट, पुराने वाले से होगा काफी बेहतर, न फटेगा, न गलेगा और…
भारत में धीरे धीरे पुराने नोटों को खत्म किया जा रहा है। इसके बदले नए नोट निकाले जा रहे हैं। सत्ता में आई मोदी सरकार ने पहले 500 और 1000 के नोट बंद करने को घोषणा की थी। जिसके बाद से 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए गए। फिर मोदी सरकार ने नए नोटों को लाना शुरू किया। देश में दस रुपए से लेकर 2 हजार रूपए तक के नए नोट बनाए गए। इस बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि देश में अब फिर एक बार 100 रुपए का नया नोट लाने की तैयारी हो रही है। जानकारी के मुताबिक ये नोट दिखने में बिलकुल पुराने वाले नोट की तरह ही बैगनी रंग का होगा। लेकिन इसमें कई खासियत होंगी।
कोरोना संकट के बीच IIT दिल्ली की रिपोर्ट, दिल्ली में रोजाना दर्ज होंगे 45 हजार तक मामले…
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पूरे देश में तबाही मचा रखी है। हालांकि अब मामलों में गिरावट आई है। लेकिन कुछ समय पहले देश में हर दिन कोरोना ने 4 लाख से भी ज्यादा मरीज दर्ज किए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक अब बीते 24 घंटों में 1.74 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि अभी ये आंकड़ा भी कम नहीं है। खबर है कि दूसरी लहर के खत्म होते ही देश में तीसरी लहर भी आएगी और इस लहर में पहले से ज्यादा तबाही होने की संभावना है। इस बीच आईआईटी दिल्ली की ओर से कोरोना की तीसरी लहर को लेकर एक रिपोर्ट तैयार की गई है।
कोरोना काल के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला, राज्य में लॉकडाउन…
कोरोना के बढ़ते संकट को देख दिल्ली सरकार ने राज्य में लॉकडाउन लगाया था। जिसके बाद से राज्य में कोरोना के मामलों में गिरावट आई है। राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1100 के करीब नए मामले सामने आए हैं। जिसको देखते हुए केजरीवाल सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन के बीच अब अनलॉक करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया है कि 31 मई से अब धीरे धीरे राज्य में लॉकडाउन खोले जाने लगेगा। जानकारी के मुताबिक डीडीएमए की बैठक में आज ये बड़ा फैसला लिया गया है।
वैक्सीन की किल्लत के बीच पंजाब सरकार ने किया ये बड़ा काम, पीएम मोदी की…
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच शुरू हुआ टीकाकरण अभियान की गति अब काफी कम हो चुकी है। वैक्सीन की कमी के कारण देश के कई हिस्सों में वैक्सीनेशन केंद्र भी बंद किए जा चुके हैं। इस कारण कई राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार की आलोचना की है। बता दें कि देश में वैक्सीन लगवाने वाले हर व्यक्ति को एक सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। इस सर्टिफिकेट पर देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई गई है। वैक्सीन की किल्लत के बीच कुछ राज्य ऐसे हैं जिन्होंने वैक्सीन के बाद मिलने वाले परिमाण पत्र से पीएम मोदी की तस्वीर हटा दी है।
PNB स्कैम के आरोपी मेहुल चोकसी को लेकर बड़ी खबर, भारत वापसी के लिए…
पंजाब नेशनल बैंक यानी पीएनबी में साढ़े तेरह हजार करोड़ के घोटाले के आरोपी भगौड़े मेहुल चोकसी को लेकर फिर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि भगौड़े मेहुल को वापस भारत लाने की पूरी कोशिशें की जा रही हैं। जानकारी मुताबिक मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से क्यूबा भागने की फिराक में डोमिनिका पुलिस ने धर दबोचा था। इसके बाद उसको भारत वापस लाए जाने की बात सामने आई थी। लेकिन डोमिनिका सरकार ने इस पर रोक लगा दी। बता दें कि अब मेहुल को भारत प्रत्यर्पित को लेकर तैयारियां और भी ज्यादा तेज हो गई हैं।
दक्षिण की अभिनेत्री ने बदला धर्म, अब बदला नाम…
दक्षिण भारतीय फ़िल्मों की मशहूर अभिनेत्री ने इस्लाम धर्म स्वीकार किया है. ये एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो पहले सोचती थीं कि इस्लाम धर्म अच्छा नहीं है लेकिन जब उन्होंने धर्म को पढ़ा और इसके बारे में जाना तो लगा कि ये तो शांति का धर्म है. अभिनेत्री मोनिका सिलान्थी, भारत के तमिलनाडु राज्य की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।
26 साल की इस अभिनेत्री ने इस्लाम मज़हब अपनाने के बाद नाम मोनिका सिलान्थी से एम. जी. रहीमा रखा है। पहले मैं भी समझती थी कि इस्लाम चर’ म’पं:थ का समर्थक है, लेकिन वास्तव में यह है शांति का धर्म : मोनिका टाइम्स आफ़ इंडिया ने लिखा कि ‘संगीतकार ए. आर. रहमान और युवान शंकर के बाद मोनिका भी इस्लाम स्वीकार करने वाले कारवां में शामिल हो गयीं हैं’।
तमिल फ़िल्म अज़्हागी और सिलान्थी से ख्याति पाने वाली मोनिका उर्फ़ रेखा मरूथीराज ने सत्तर से ज़्यादा हिन्दी, मलयालम, तेलगु और कन्नड़ फ़िल्मों में हिरोइन और बाल कलाकार का रोल निभाया। मोनिका के मां-बाप ईसाई हैं। मोनिका का कहना है कि इस्लाम स्वीकार करने के बाद अब वह फ़िल्मी जगत से दूर हो जाएंगी और भविष्य में कभी भी अभिनय नहीं करेंगी।
उन्होंने फ़िल्म अवसारा पुलिस-100 से बतौर बाल कलाकार अभिनय शुरू किया था। उन्होंने प्रेस कांफ़्रेंस करते हुए कहा कि पैसे या प्रेम ने नहीं बल्कि इस्लामी सिद्धांतों ने मुझे इस्लाम स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2010 से इस्लाम के बारे में पढ़ना शुरू किया और मैं दूसरे लोगों की तरह यह समझती थी कि अच्छा धर्म नही है लेकिन इस्लाम तो शांति का धर्म है.

















