Home Blog Page 834

ट्विटर पर ट्वीट कर राहुल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले “सरकार की झूठी इमेज..”

0

देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के बीच राज्य की मोदी सरकार को लगातार गहरा जा रहा है। कोरोना वायरस की बढ़ती रफ्तार के बाद से ही विपक्ष द्वारा पीएम मोदी पर निशाना साधा जाने लगा। ये सिलसिला तब और भी ज्यादा बढ़ गया जब देश में ऑक्सीजन और वैक्सीन की कमी होने लगी। हाल ही में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी ने सत्ता में बैठी मोदी सरकार को निशाना बनाया था। जिसके बाद आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर हमला बोल दिया है।

उत्तर प्रदेश में लागू हुआ एस्मा, सीएम योगी के आदेश के बाद अब अगले 6 महीनों तक…

0

देश में कोरोना का संकट तेज़ी के साथ बढ़ता जा रहा है। पहली लहर के मुकाबले कोरोना की दूसरी लहर ने देश को ज्यादा प्रभावित किया है। इस दौरान काफी भारी संख्या में लोग इस वायरस से संक्रमित होकर मौत के घाट उतर गए। कोरोना के संकट को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों ने कई बड़े फैसले लिए। जिसमें सबसे बड़ा फैसला लॉकडाउन का रहा। कई राज्यों में लॉकडाउन लगने के बाद मामलों में गिरावट आने लगी। इन राज्यों में से एक राज्य उत्तर प्रदेश भी है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कोरोना से बचाव के लिए लगातार फैसले ले रही है।

वैक्सीन की कमी को लेकर प्रियंका गांधी ने बोला मोदी सरकार पर हमला, पूछे ये तीन सवाल…

0

देश में कोरोना संकट तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही साथ देश में परेशानियां भी बढ़ती जा रही हैं। सबसे बड़ी परेशानी तो वैक्सीन की कमी की है। जिसके कारण देश के कई वैक्सीनेशन केंद्र बंद हो चुके हैं। इस बीच विपक्ष द्वारा मोदी सरकार को लगातार घेरा जा रहा है। फेसबुक पर एक पोस्ट कर कांग्रेस पार्टी की नेता प्रियंका गांधी ने भी अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार से तीन सवाल भी किए। सबसे पहले उन्होंने लिखा कि “वैक्सीन पर अब बस मोदीजी की फोटो ही है बाकी सारी जिम्मेदारी राज्यों के ऊपर डाल दी गई है। आज राज्यों के मुख्यमंत्री केंद्र सरकार को वैक्सीन की कमी होने की सूचना भेज रहे हैं।”

अरेस्ट करने की मांग पर भड़के बाबा रामदेव, बोले “किसी के बाप में दम नहीं जो…”

0

हाल ही में योग गुरु बाबा रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हुआ था। जिसमें बाबा रामदेव ने एलोपैथी ‘बकवास विज्ञान’ बताया था। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल हुआ। उनके इस बयान के बाद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने बाबा रामदेव से अपना बयान वापस लेने को कहा, आईएमए ने बाबा रामदेव को एक नोटिस भेजा और 15 दिनों तक उनसे इस बयान के लिए माफी मांगने के लिए कहा। इस दौरान ट्विटर पर #arrestbabaramdev का ट्रेंड भी चला। जिसके बाद बाबा रामदेव का एक और बयान सामने आया है।

छत्तीसगढ़ के DM के बाद अब SDM की करतूतें भी आई सामने, वीडियो हुआ वायरल..

0

कोरोना काल के बीच लगातार कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। कहीं लोगों की मौत हो रही है तो कही अस्पतालों की सुविधाओं पर सवाल उठाए जा रहे हैं। बीते कुछ समय से लॉकडाउन की संख्या बढ़ाई गई है। लेकिन इस दौरान भी जरूरी सेवाओं के लिए घर से बाहर निकलने की छूट दे रखी है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर ज़िला कलेक्टर रणबीर शर्मा पर बेवजह एक युवक के थप्पड़ मरने का आरोप लगाया गया था। ये युवक लॉकडाउन के दौरान दवाई लेने के लिए घर से बाहर निकला था। तभी वहां से गुजर रहे डीएम ने उसको रोक थप्पड़ जड़ दिया और अपने साथ मौजूद सुरक्षा कर्मियों से उसकी पिटाई करवा दी।

कोरोना महामारी के बीच सामने आई एक और मुसीबत, ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब…

0

देश भर में कोरोना की महामारी बढ़ती जा रही है। इस बढ़ते संकट के बीच कई और भी बीमारियां सामने आई हैं। जिसमें ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस भी शामिल है। कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच अब यलो फंगस का मरीज भी सामने आ गया है। डॉक्टरों का कहना है कि यलो फंगस ब्लैक और व्हाइट फंगस से काफी ज्यादा खतरनाक है। ये इंसान की पूरी बॉडी को बेकार कर देता है। बता दें कि इस मरीज की पुष्टि गाजियाबाद (Ghaziabad) में हुई है। इसकी उम्र सिर्फ 34 साल है। जानकारी के मुताबिक वह पहले कोरोना से संक्रमित हो चुका है और रिकवर होने के बाद इस परेशानी से जूझ रहा है।

कोरोना काल के बीच टाटा स्टील की बड़ी घोषणा, कर्मचारी की मौत के बाद परिवार को…

0

कोरोना वायरल का कहर पूरे देश में जारी है। इस बीच सरकार के अलावा कई लोग दूसरे लोगों की मदद के लिए सामने आ रहे हैं। ऐसे में कई कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए स्कीम निकाली है। जानकारी के मुताबिक भारत की बड़ी कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) ने भी एक स्कीम का ऐलान किया है। टाटा स्टील ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है कि अगर कोरोना वायरस के कारण कंपनी के किसी भी कर्मचारी की मौत होती है तो कंपनी उनके परिवार को 60 साल तक सैलरी देगी।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक बार फिर बढ़ाई लॉकडाउन की सीमा, बोले “तीसरी लहर से पहले…”

0

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने काफी तबाही मचाई। इस दौरान कई राज्यों ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया। इस फैसला का असर कुछ ऐसा हुआ कि अब देश में संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट आने लगी। कोरोना की दूसरी लहर के बीच दिल्ली पहला ऐसा राज्य था जिसने राज्य में लॉकडाउन की घोषणा की, जिसके बाद ये सिलसिला बढ़ता गया और बाकी राज्यों ने भी लॉकडाउन का ऐलान कर दिया। बता दें कि दिल्ली में एक लॉकडाउन की सीमा समाप्त होने वाली थी, लेकिन दिल्ली सरकार ने इसको एक हफ्ता और आगे बढ़ा दिया है।

किरण खेर की तबीयत को लेकर बोले अनुपम खेर, जंग मुश्किल है और हालत…

0

बॉलीवुड के एक्टर अनुपम खेर (Anupam kher) और उनकी पत्नी किरण खेर (Krirron kher) इन दिनों काफी मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं। बता दें कि किरण खेर को ब्लड कैंसर है। जिसके चलते उनके पति अनुपम खेर इन दिनों उनका खास खयाल रख रहे हैं। वह अक्सर उनकी तबीयत से जुड़ी जानकारी उनके फैंस तक पहुंचते रहते हैं। इन दिनों फिर एक बार उन्होंने उनकी तबीयत से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुचाई है। उन्होंने बताया है कि बीमारी बहुत ज्यादा खतरनाक है और इसका इलाज भी काफी मुश्किल है। लेकिन फिलहाल उनकी तबीयत में पहले से ज्यादा सुधार है।

अपने बयान के चलते फिर एक बार चर्चा में आए बाबा रामदेव, एलोपैथी को गलत बताते हुए कहा…

0

योग गुरु बाबा रामदेव हमेशा ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में भी उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से आज वह चर्चा का कारण बने हुए हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर बाबा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एलोपैथी को बकवास और बेकार बता रहे हैं। हालांकि इस दौरान उनसे एक दवाई का सही से नाम भी नहीं लिया गया। लेकिन उन्होंने लोगों से पूछ के बताया। उनके इस बयान के चलते इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सरकार से उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। लेकिन अब इस मामले पर रामदेव के पतंजलि ट्रस्ट की तरफ से सफाई सामने आई है। उनका कहना है कि बाबा व्हाट्सऐप पर फॉरवर्ड किया गया एक मैसेज पढ़ रहे थे।