किरण खेर की तबीयत को लेकर बोले अनुपम खेर, जंग मुश्किल है और हालत…

0
104

बॉलीवुड के एक्टर अनुपम खेर (Anupam kher) और उनकी पत्नी किरण खेर (Krirron kher) इन दिनों काफी मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं। बता दें कि किरण खेर को ब्लड कैंसर है। जिसके चलते उनके पति अनुपम खेर इन दिनों उनका खास खयाल रख रहे हैं। वह अक्सर उनकी तबीयत से जुड़ी जानकारी उनके फैंस तक पहुंचते रहते हैं। इन दिनों फिर एक बार उन्होंने उनकी तबीयत से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुचाई है। उन्होंने बताया है कि बीमारी बहुत ज्यादा खतरनाक है और इसका इलाज भी काफी मुश्किल है। लेकिन फिलहाल उनकी तबीयत में पहले से ज्यादा सुधार है।

उन्होंने कहा कि “किरण का स्वास्थ्य पहले से बेहतर हो रहा है। लेकिन, ये बहुत मुश्किल इलाज है। वह अक्सर कहती रहती हैं कि लॉकडाउन और कोरोना ने चीजों को बहुत मुश्किल बना दिया है। कैंसर का ट्रीटमेंट ले रहे मरीजों को हमेशा अपने मन को बहलाते रहना होता है। ताकि उनका स्ट्रेस दूर हो। लेकिन, वह ना तो दोस्तों से मिल सकती हैं और ना ही बाहर जा सकती हैं।” बताते चलें कि किरण खेर पिछले 1 साल से इस बीमारी से जूझ रही हैं और उनका इलाज मुंबई के एक अस्पताल में हो रहा है।

उनके सेहत के बारे में बताते हुए अनुपम ने कहा कि “वह अक्सर पॉजिटिव रहने की कोशिश करती हैं। लेकिन कभी-कभी कीमोथैरिपी उन पर कई तरह से होता है। हम सब अपना-अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे हैं। अच्छी बात ये है कि उनकी सेहत अब बेहतर हो रही है। डॉक्टर भी अपना काम कर ही रहे हैं। लेकिन, इतने मुश्किल ट्रीटमेंट के लिए आपको अपनी मानसिक स्थिति को मजबूत रखना होता है। वह इसे लेकर हर संभव कोशिश कर रही हैं।”