Home Blog Page 835

कोरोना काल के बीच स्वास्थ्य विभाग की सलाह, वैक्सीनेशन के 28 दिनों बाद तक लोगों पर…

0

देश में तेज़ी से बढ़ रहे कोरोना संकट के बीच भारत सरकार इसकी रफ्तार कम करने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। ताकि भारत के लोग जल्द से जल्द वैक्सीनेट हो जाए और कोरोना वायरस उन पर हावी न हो सके। हालांकि लोगों की सोच तो कुछ और ही है। वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के डर की वजह से बहुत से लोग वैक्सीन लगवाने से कतरा रहे हैं। लोगों का डर खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब कोरोना की वैक्सीन लेने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जाएगी और वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को देखा जाएगा।

कोरोना पर वैक्सीन है काफी असरदार, टीकाकरण के बाद केवल 0.06 प्रतिशत लोग ही…

0

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत में पूरी तरह से तबाही मचा रखी है। भारत के हर राज्य में संक्रमण का खतरा देखा जा सकता है। सभी राज्यों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले देखे गए हैं। बढ़ते मामलों के बीच भारत सरकार के पास सिर्फ एक ही हतियार है। इस मुश्किल दौर में वैक्सीन को ही इकलौता हतियार माना जा रहा है। लेकिन अब देश के राज्य राज्यों में वैक्सीन की किल्लत होने लगी है। एक स्टडी के दौरान खुलासा हुआ है कि कोरोना की वैक्सीन लगवाने वाले 97.38 प्रतिशत लोग कोरोना से सुरक्षित हैं।

उन्नाव में लोगों की जान बचाने वाले 16 डॉक्टरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, इस वजह से की…

0

कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में देखा जा रहा है। इस वायरस से हर कोई परेशान हैं। खास तौर पर वो लोग जो इसका सामना कर रहे हैं। जीतने भी फ्रंट लाइन वर्कर्स हैं सभी इस वायरस से काफी ज्यादा परेशान हैं। इस बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच उत्तर प्रदेश के उन्नाव से बड़ी खबर सामने आई है। खबर के मुताबिक उन्नाव के सरकारी अस्पताल से 16 डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस खबर को सुनने के बाद लोगों की परेशानियां और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस मुश्किल दौर में भी उनके साथ जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गलत रवैया इस्तेमाल करते हैं।

बिहार सरकार के फैसले के बाद राज्य में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब इस तरह से जारी रहेंगी पाबंदियां..

0

देश भर में कोरोना वायरस तेज़ी से बढ़ रहा है। कोरोना वायरस की तरह अब देश में लॉकडाउन भी बढ़ता जा रहा है। पहले केवल कुछ ही राज्यों में बढ़ते संकट को देख लॉकडाउन लगाया गया था। लेकिन अब कई राज्यों ने संकट को कम करने के लिए लॉकडाउन का सहारा लिया है। इन राज्यों में से एक बिहार भी है। बिहार में कोरोना का प्रकोप देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन को आगे भी जारी रखने का फैसला लिया है।जानकारी के मुताबिक अब राज्य में लॉकडाउन को अगले 10 दिनों तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

देश में वैक्सीन की किल्लत के बीच सरकारी पैनल की बड़ी मांग, 12 से 16 हफ्ते का…

0

कोरोना वायरस के इस बढ़ते संकट के बीच वैक्सीन का मुद्दा खूब चर्चा में हैं। कई राज्य ऐसे हैं जहां वैक्सीन की कमी का कारण कई वैक्सीनेशन केंद्र बंद कर दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक फिलहाल देश में 2 वैक्सीन ही इस्तेमाल में ली जा रही हैं। देश में सिर्फ सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। हर इंसान को इनकी 2 डोज लेना जरूरी है। रिसर्च के बाद पता चला कि पहली और दूसरी डोज के बीच 4 हफ्तों का अंतर होना जरूरी है।

दिल्ली में वैक्सीन की कमी को लेकर मनीष सिसोदिया का बयान, केंद्र सरकार रोक रही है…

0

कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ने के साथ साथ दिल्ली में वैक्सीन की कमी ने भी लोगों को परेशानी बढ़ा रखी हैं। हर लोग दिल्ली में कोरोना से कई लोगों की जान जा रही हैं। इस बीच दिल्ली सरकार ने वैक्सीनेशन पर जोर देना शुरू कर दिया है। लेकिन वैक्सीन की कमी की वजह से दिल्ली सरकार पूरी तरह से अपना काम नहीं कर पा रही है। इस बीच दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने केंद्र सरकार को निशाना बनाते हुए केंद्र पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार की वजह से हमें वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। केंद्र दिल्ली के लिए रुकावट बना हुआ है।

इस मुश्किल दौर में लोगों के लिए राहत भरी खबर, कोरोना मरीजों में आई भारी गिरावट, इस वजह से…

0

देशभर में तेज़ी से फैल रहे कोरोना वायरस के बीच अब एक राहत भरी खबर सामने आई है। अभी तक हर कोई बढ़ते मरीजों की संख्या में बारे में सुन रहा था। लेकिन आज ताज़ा आंकड़ों के चलते लोगों को थोड़ी बहुत राहत पहुंची है। जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट देखी गई है। बीते काफी दिनों से देश में हर रोज 4 लाख से भी ज्यादा मरीजों दर्ज किए जा रहे थे। लेकिन आज सामने आए आंकड़ों में ये संख्या गिरती हुई नजर आई है। बता दें कि बीते दिन देश में कुल 3 लाख 48 हजार 421 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 4 हजार 205 लोगों की मौत हुई।

बिहार से सामने आया दिल दहला देने वाला हादसा, शादी के सात फेरे लेने के बाद ही दुल्हन ने…

0

जब इंसान का वक्त आता है तो उसको सबसे अलविदा कहना ही पढ़ता है। फिर चाहे कोई कितना भी करीब और या किसी से कितना भी प्यार करता हो। लेकिन जब इंसान की मौत आती है। वो सबको छोड़ के चला जाता है। अपने मौत के कई वाक्य सुने होंगे। लेकिन आज जो वाक्य हम आपको सुनने जा रहे हैं। वो सुनकर आपका दिल दहल जाएगा। ये मामला बिहार के मुंगेर का है। यहां एक जोड़े की शादी होने के करीब 5 घंटे बाद ही दुल्हन की मौत हो गई। जहां शादी होने के बाद डोली उठती है। वहां इस घर में अर्थी उठी।

कोरोना काल के बीच महाराष्ट्र से आई अच्छी खबर, लॉकडाउन के दौरान राज्य में…

0

देश में बढ़ते कोरोना संकट का असर सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में देखा गया। पूरे देश में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। महाराष्ट्र में बढ़ते संकट को देख उद्धव ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया, जो अब सबसे बेहतर माना जा रहा है। ताजा आंकड़ों की माने तो राज्य में लॉकडाउन लगने के बाद कोरोना के मामलों में भारी गिरावट आई है। बता दें कि 9 अप्रैल से राज्य में हर रोज 50 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे थे। लेकिन अब इन मामलों में भारी गिरावट आई है।

बढ़ते संकट के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बड़ी घोषणा, अगले 3 महीनों में ही…

0

देशभर में लोग कोरोना वायरस से परेशान हैं। हर रोज लाखों की तादाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो रही है। इस मुश्किल दौर में ऑक्सीजन और वैक्सीन की कमी से ये परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है। इस परेशानी भरे माहौल के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीन महीनों के अंदर पूरी दिल्ली को वैक्सिनेट करने की बात कही है। बता दें कि दिल्ली में संक्रमण का असर लगातार बढ़ता देखा जा रहा है। ऐसे में केजरीवाल सरकार संक्रमण को कम करने की कोशिशों में जुटी हुई है।