असम विधानसभा चुनाव (Assembly election 2021) में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा ने कल असम के नए मुख्यमंत्री (New CM of Assam) के नाम की घोषणा की थी। भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) का नाम घोषित किया था। जिसके बाद आज उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ साथ उनके 13 कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली है। जानकारी के मुताबिक हिमंत बिस्व असम के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं। उनसे पहले मुख्यमंत्री का पद सर्बानंद सोनोवाल के पास था। शपथ ग्रहण के दौरान पार्टी के चीफ जेपी नड्डा भी वहां मौजूद थे।
CWC की बैठक में सोनिया गांधी ने रखा बड़ा प्रस्ताव, जल्दी ही होगा पार्टी के…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में राज्य के प्रमुख पार्टी टीएमसी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं दूसरी ओर चुनाव में अपनी जीत का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 77 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही। हालांकि इस दौरान देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बुरा रहा। इस बार चुनाव में कांग्रेस के हाथ 1 सीट भी नहीं लगी। सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि केरल में भी कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बुरा रहा। इसके अलावा पुडुचेरी, तमिल नाडु और असम में भी कांग्रेस का कुछ खास जलवा देखने को नहीं मिला।
मुख्यमंत्री योगी के आदेश के बाद राज्य में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब इस तारीख तक रहेंगी पाबंदियां जारी…
कोरोना वायरस के मामलों में लगातार तेज़ी देखने को मिल रही है। पूरे देश में ये संक्रमण अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है। जिसके कारण अब देशभर में हर रोज 4 लाख के करीब मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि बढ़ते मामलों को देखते हुए अब राज्य सरकारों ने भी सख्ती बढ़ा दी है। फिलहाल हम बात करते हैं उत्तर प्रदेश की, उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संकट के कारण लगातार लॉकडाउन की सीमा बढ़ाई जा रही है। राज्य में सबसे पहले 2 दिनों का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। जिसको बढ़ा कर 3 दिनों तक कर दिया गया। फिर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले के बाद इसको और बढ़ा दिया गया।
कई बैठकों के बाद आज भाजपा ने की असम के मुख्यमंत्री की घोषणा, सोमवार को होगा शपथ ग्रहण…
इस साल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly election) हुआ। इस दौरान सबसे बड़ा चुनाव पश्चिम बंगाल का रहा। यहां भाजपा को ममता बनर्जी से कड़ी हार का सामना करना पड़ा। लेकिन वहीं दूसरे राज्य यानी असम में भाजपा ने फिर एक बार जीत दर्ज की। असम में कुल 126 सीटों पर चुनाव हुआ। जिसमें से भाजपा ने 60 सीटों पर कब्जा जमाया। भाजपा के साथ उनकी गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद ने 9 सीटें जीती। इसके अलावा यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने भी 6 सीटों पर कब्जा जमाया। ख़बर मिली हैं कि अब भाजपा ने असम के मुख्यमंत्री का नाम घोषित कर दिया है।
बढ़ते कोरोना संकट के बीच योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अब राज्य में कोरोना से निधन के बाद…
बढ़ते कोरोना संकट के बीच अब केंद्र और राज्य सरकार कई कड़े फैसले ले रही हैं। कोरोना के बढ़ते कहर को रोकने के लिए सरकार की पूरी कोशिशें जारी हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी लोगों की मदद करने का फैसला किया है। योगी सरकार ने आदेश दिया है कि अगर उत्तर प्रदेश में किसी कोरोना मरीज की मौत होती है तो उनके पार्थिव शरीर की अत्येष्टि नि:शुल्क कराएगी। यानी उत्तर प्रदेश में कोरोना से मरने वाले व्यक्ति अंतिम संस्कार निःशुल्क होगा। इस फैसले के बाद सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए हैं।
केंद्र को पंजाब हाईकोर्ट की फटकार, राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार न करें, सरकार अपने…
देश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। कोरोना का कहर लगातार बरस रहा है। ऐसे में और भी ज्यादा परेशानी ऑक्सीजन की किल्लत से हो रही है। देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी है। जिसके कारण अब तक कई लोगों की मौत भी हो गई है। इन राज्यों में सबसे ज्यादा हालात दिल्ली के खराब है। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि अगर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में समय से ऑक्सीजन न पहुचाई गई तो यहां भी हालात बिगड़ जाएंगे। ऐसे में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab and Haryana High Court) ने सुनवाई के दौरान इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को फटकार लगाई है।
महाराष्ट्र के बिगड़ते हालात पर पीएम मोदी ने की मुख्यमंत्री ठाकरे से बात, राज्य के…
भारत में कोरोना की रफ्तार कितनी तेज हो गई है, इस बात का अंदाजा आप बीते दिन दर्ज किए गए कोरोना मरीजों से लगा सकते हैं। देश में कई दिनों से कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 4 लाख को भी पार कर रहा है। बीते दिन भी देश में 4,01,078 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच कोरोना ने सबसे ज्यादा अपना असर महाराष्ट्र पर दिखाया है। महाराष्ट्र में लगातार कोरोना का कहर बरसता दिख रहा है। पूरे देश में सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। यहां बीते 24 घंटों में 54,022 नए मरीज दर्ज किए गए। जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 49,96,758 हो गई है।
भारतीय खिलाड़ियों को क्यों दी जा रही है सिर्फ कोविशील्ड वैक्सीन लेने की सलाह, आखिर क्या है वजह.?
जैसा कि सभी को पता है। कोरोना वायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2021 को सस्पेंड कर दिया गया है। इस खबर से लोगों के साथ साथ खिलाड़ियों को भी दुख पहुंचा। आईपीएल सस्पेंड होने के बाद अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेले जाने की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी के मुताबिक इस मैच के लिए भारतीय खिलाड़ियों को इंग्लैंड जाना होगा। लेकिन उसके लिए उनको कोरोना की वैक्सीन लगवाने होगी। पहले बीसीसीआई का कहना था कि सभी खिलाड़ियों को आईपीएल के दौरान ही कोरोना की वैक्सीन दे दी जाएगी। लेकिन आईपीएल सस्पेंड होने के बाद के काम धारा का धारा रह गया।
पटनावासियों के लिए बड़ी खबर, सेना ने संभाली ESIC अस्पताल की कमान, अब अस्पताल में…
देश में कोरोना के संकट तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। इस बीच अब केंद्र और राज्य सरकार लगातार लगे फैसले ले रही है। हाल ही में देश में बढ़ रहे कोरोना संकट को देखते हुए बिहार सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि बिहार सरकार ने कोरोना मरीजों के लिए इलाज के लिए बिहटा में ESIC अस्पताल को कोविड-डेडिकेटेड हॉस्पिटल बना दिया है। बिहार सरकार का मानना है कि इससे मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल की कमान सेना के हाथ में सौंप दी गई है।
उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर टूटा कोरोना, 2 हफ्तों में ही कई विधायक…
कोरोना वायरस देश में लगातार पैर पसारता जा रहा है। मार्च के शुरुआती दिन में संक्रमण के जायदा मामले सामने नहीं आ रहे थे। लेकिन इसकी दूसरी लहर ने सब कुछ तबाह कर दिया। अब देश भर में हर रोज चार लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने की खबरें आ रही हैं। इस बीच कई राज्यों में इसका कहर बरसता देखा गया। जिसमें से एक उत्तर प्रदेश भी है। यहां सिर्फ आम लोगों में ही नहीं बल्कि कोरोना कई माननीयों की भी जान ले चुका है। बता दें कि अब तक यहां भाजपा की चार विधायकों की जान कोरोना वायरस के कारण जा चुकी है।

















