मुख्यमंत्री योगी के आदेश के बाद राज्य में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब इस तारीख तक रहेंगी पाबंदियां जारी…

0
90

कोरोना वायरस के मामलों में लगातार तेज़ी देखने को मिल रही है। पूरे देश में ये संक्रमण अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है। जिसके कारण अब देशभर में हर रोज 4 लाख के करीब मामले सामने आ रहे हैं। बता दें कि बढ़ते मामलों को देखते हुए अब राज्य सरकारों ने भी सख्ती बढ़ा दी है। फिलहाल हम बात करते हैं उत्तर प्रदेश की, उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संकट के कारण लगातार लॉकडाउन की सीमा बढ़ाई जा रही है। राज्य में सबसे पहले 2 दिनों का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। जिसको बढ़ा कर 3 दिनों तक कर दिया गया। फिर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैसले के बाद इसको और बढ़ा दिया गया।

उत्तर प्रदेश में 30 अप्रैल से लगातार लॉकडाउन जारी है। पहले प्रदेश में ये लॉकडाउन 3 मई को खुलने वाला था। लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए इसको 6 मई तक बढ़ाया गया। फिर सीएम योगी ने आदेश जारी किया कि इस लॉकडाउन को 10 मई तक बढ़ा दिया गया है। अब जब इसके खुलने का समय आया तो आज फिर एक बार योगी सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहने का आदेश जारी कर दिया। योगी सरकार का कहना है कि लॉकडाउन से राज्य में मरीजों की तादाद कम हो रही है। जिसके कारण लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है।

जाकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों में 26,847 कोरोना के मामले उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड किए गए। जिसके चलते राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2,45,736 हो गई। अपर मुख्य सचिव सूचना के मुताबिक जबसे राज्य में लॉकडाउन लगा है। तबसे एक्टिव मरीजों की संख्या में भारी गिरावट आई हैं। राज्य में लगभग 60 हजार एक्टिव मामलों की गिरावट देखी गई है। राज्य में वैक्सीनेशन पर भी जोर दिया जा रहा है।