CWC की बैठक में सोनिया गांधी ने रखा बड़ा प्रस्ताव, जल्दी ही होगा पार्टी के…

0
154

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में राज्य के प्रमुख पार्टी टीएमसी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं दूसरी ओर चुनाव में अपनी जीत का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 77 सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रही। हालांकि इस दौरान देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बुरा रहा। इस बार चुनाव में कांग्रेस के हाथ 1 सीट भी नहीं लगी। सिर्फ बंगाल ही नहीं बल्कि केरल में भी कांग्रेस का प्रदर्शन काफी बुरा रहा। इसके अलावा पुडुचेरी, तमिल नाडु और असम में भी कांग्रेस का कुछ खास जलवा देखने को नहीं मिला।

इस बीच खबर है कि चुनाव में पार्टी के बुरे प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की एक बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कुछ बातें सामने रखी। जिसमें से एक सबसे अहम मुद्दा पार्टी के नए अध्यक्ष को चुनने का था। पांच राज्यों के चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन पर बातचीत करते हुए उन्होंने नए अध्यक्ष के चुनाव की बात रखी। सूत्रों के मुताबिक ये चुनाव 23 जून को हो सकतें हैं। 23 जून को पार्टी को अपना नया अध्यक्ष मिलने की संभावना है।

इस बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने चुनाव के बारे में बात करते हुए कहा कि “हमको इन चुनावों में जबरदस्त धक्का लगा है। चुनाव के परिणाम निराशाजनक से भी बदतर रहे हैं।” इसके बाद उन्होंने कोरोना के बिगड़ते हालात पर भी चर्चा की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह हर सिचुएशन में लोगों के साथ हैं। पीएम मोदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कोरोना पर नियंत्रण करने में नाकाम साबित हुई है। इस बीच उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से लोगों की हर तरह से मदद करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि “लोगों की हर संभव मदद करने के लिए कार्यकर्ता आगे आएं।”