देशभर में तेज़ी से फैल रहे कोरोना वायरस के बीच अब एक राहत भरी खबर सामने आई है। अभी तक हर कोई बढ़ते मरीजों की संख्या में बारे में सुन रहा था। लेकिन आज ताज़ा आंकड़ों के चलते लोगों को थोड़ी बहुत राहत पहुंची है। जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट देखी गई है। बीते काफी दिनों से देश में हर रोज 4 लाख से भी ज्यादा मरीजों दर्ज किए जा रहे थे। लेकिन आज सामने आए आंकड़ों में ये संख्या गिरती हुई नजर आई है। बता दें कि बीते दिन देश में कुल 3 लाख 48 हजार 421 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 4 हजार 205 लोगों की मौत हुई।
हालांकि अभी भी देश में मरीजों की संख्या ज्यादा है। लेकिन पहले के मुकाबले काफी कम हो गए हैं। ऐसे में लॉकडाउन को कारगर माना जा रहा है। देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। जिसके कारण मरीजों की संख्या में भारी गिरावट देखी गई है। इस राहत भरी खबर से ये साफ है कि अब राज्यों में लॉकडाउन की सीमा बढ़ा दी जाएगी। अभी कुछ समय तक लॉकडाउन और जारी रहेगा। गौरतलब हैं कि देश के सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र से सामने आए हैं। जिसके चलते महाराष्ट्र ने सबसे पहले राज्य में लॉकडाउन की घोषणा की थी।
महाराष्ट्र के बाद धीरे धीरे कई राज्यों ने लॉकडाउन लगाना शुरू कर दिया। इन राज्यों में से एक देश की राजधानी दिल्ली भी है। दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे थे। ऐसे में केजरीवाल सरकार के पास लॉकडाउन के सिवा कोई और रास्ता नहीं था। बता दें कि इस बीच एक और खबर सामने आई है। IIT कानपुर की एक स्टडी में पता चला है कि भारत में कोविड-19 की तीसरी लहर अक्टूबर तक आ सकती है। इसके लिए हम लोगों को पहले से ही तैयार होना होगा। अगर हम पूरी तरह से तैयार नहीं रहे तो इस लहर से भी हम भारी नुकसान हो सकता है।