बिहार सरकार के फैसले के बाद राज्य में फिर बढ़ा लॉकडाउन, अब इस तरह से जारी रहेंगी पाबंदियां..

0
99

देश भर में कोरोना वायरस तेज़ी से बढ़ रहा है। कोरोना वायरस की तरह अब देश में लॉकडाउन भी बढ़ता जा रहा है। पहले केवल कुछ ही राज्यों में बढ़ते संकट को देख लॉकडाउन लगाया गया था। लेकिन अब कई राज्यों ने संकट को कम करने के लिए लॉकडाउन का सहारा लिया है। इन राज्यों में से एक बिहार भी है। बिहार में कोरोना का प्रकोप देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन को आगे भी जारी रखने का फैसला लिया है।जानकारी के मुताबिक अब राज्य में लॉकडाउन को अगले 10 दिनों तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

बढ़ते कोरोना के संकट के बीच अब बिहार में 16 से 25 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान राज्य में पहले की ही तरह पाबंदियां जारी रहेंगी। बिहार में सभी कार्यालय बंद रहेंगे, लेकिन जिला प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस आपूर्ति, विभाग स्वास्थ्य विभाग, दूरसंचार विभाग, डाक विभाग जैसे कार्यालयों पर लॉकडाउन का कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके अलावा राज्य में अस्पताल और नर्सिंग होम, दवा दुकानें, मेडिकल लैब भी खुली रहेंगी। इसके साथ ही बाकी जरूरी सेवाओं के लिए सुबह 7 बजे से 11 बजे तक का समय सीमित किया गया है।

लॉकडाउन के दौरान सभी तरह के स्कूल, कोचिंग समेत शिक्षण संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे और इस बीच किसी भी तरह को कोई परीक्षा भी नहीं होगी। शादी समारोह में केवल 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति होगी। इसके लिए भी आपको कम से कम 3 दिन पहले थाने में सूचना देनी होगी। इस ही तरह से बाकी और भी पाबंदियां जारी रखी गई हैं। बता दें कि सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है। बिहार की तरह महाराष्ट्र में भी 15 दिनों का लॉकडाउन बढ़ाया गया है।