Home Blog Page 830

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल का बड़ा फैसला, राज्य में सभी…

0

साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly election 2021) अभी से चर्चा में हैं। अगले साल उत्तर प्रदेश समेत कई और राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में से एक गुजरात भी है। उत्तर प्रदेश के साथ साथ गुजरात में भी राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी ने चुनाव के लिए एक बड़ी घोषणा कर दी है। सोमवार को पार्टी के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इस बात की जानकारी खुद केजरीवाल ने खुद एक ट्वीट कर के दी है।

शिवसेना में फेरबदल को लेकर उड़ी अफवाह, संजय राउत ने किया खुलासा, बोले “भाजपा के साथ ही…”

0

कोरोना काल के दौरान और राज्यों की तरह महाराष्ट्र में भी सियासी हलचल बढ़ती जा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पीएम मोदी से हुई मुलाकात के बाद सियासी तापमान और भी ज्यादा बढ़ गया। ऐसे में अंदाजा लगाया जाने लगा कि राज्य की शिवसेना सरकार में कोई बड़ा फेरबदल हो सकता है। इस अफवाह को हवा दी केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने, उन्होंने अपने एक बयान से पूरे महाराष्ट्र सरकार में खलबली मचा दी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि शिवसेना और भाजपा का जल्दी ही गठबंधन होने वाला है। जिसके बाद राज्य में ढाई-ढाई साल के लिए दोनों पार्टियों में मुख्‍यमंत्री पद बंट सकता है।

कोरोना से रिकवर होने के बाद भी रहता है खतरा, जा सकती है…

0

कोरोना वायरल की दूसरी लहर ने देश में काफी तबाही मचाई। लेकिन अब धीरे धीरे इसका खतरा कम होता जा रहा है। एक समय वो था जब देश में हर रोज कोरोना के 4 लाख से भी ज्यादा मरीज दर्ज किए जा रहे थे। लेकिन अब ये संख्या 80 हजार के पास पहुंची गई है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटों में 80,834 मरीज दर्ज किए गए हैं। अब देश में कोरोना से रिकवर होने वालों की भी संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन इस बीच रिकवर होने वालों में भी बहुत सी परेशानियां देखी जा रही हैं। डॉक्टर्स की माने तो कोरोना से रिकवर होने वाले लोगों की आंखों में परेशानियां देखी गई हैं।

सचिन पायलट की मांग से मची कांग्रेस में खलबली, 9 पदों में से सिर्फ…

0

भाजपा और कांग्रेस की सयासी लड़ाई लगातार जारी है। भाजपा को कांग्रेस का मुख्य विपक्षी दल माना जाता है। कोरोना के इस मुश्किल भरे दौर में कांग्रेस की परेशानियां बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। बता दें कि राजस्थान में कांग्रेस के सचिन पायलट पार्टी से नाराज़ चल रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपनी मांग सामने रखी है। कांग्रेस पार्टी पायलट को मनाने की कोशिशों में जुटी हुई है। उनकी मांग किस तरह पूरी की जाए इस बात पर सोच विचार चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक पायलट की मांग पर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।

पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ मनीष सिसोदिया का आरोप, बोले “PM से है गुप-चुप दोस्ती..”

0

अगले साल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर अब राज्यों में सियासी तापमान बढ़ने लगा है। बता दें कि अगली साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने है। जिसमें सबसे अहम चुनाव उत्तर प्रदेश का मना जा रहा है। ठीक इस तरह ही पंजाब का चुनाव भी बहुत अहम माना जा रहा है और यहां चुनाव को लेकर तैयारियां भी जारी कर दी गई हैं। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी दल है। इस बीच अब आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।

27 सालों के बाद फिर एक हुआ अकाली दल और बसपा, अब मिलकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव…

0

साल 2022 में उत्तर प्रदेश के साथ साथ 4 और राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में से एक पंजाब भी है। जानकारी के मुताबिक साल 2022 में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जिसके चलते वहां भी विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। एक बार फिर पंजाब में कांग्रेस को घेरने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। बता दें कि चुनाव से पहले ही मायावती की पार्टी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

वैक्सीन की दो डोज को लेकर बढ़ी चिंताएं, सरकार ने कहा “हड़बड़ी की जरूरत नहीं…”

0

देश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इस बीच सरकार की ओर से वैक्सीनेशन पर काफी जोर दिया जा रहा है। सरकार देश के हर एक नागरिक को जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लगवाने का दावा कर रही है। बता दें कि देश के हर एक नागरिक को वैक्सीन की दो डोज दी जा रही हैं। जिसमें पहली डोज के बाद कुछ दिनों का गैप किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अब इस अंतराल को कम करने की मांग की जा रही है। लेकिन सरकार की ओर से इसके लिए मना कर दिया गया है। सरकार का कहना है कि हमें किसी भी तरह से कोई जल्दी नहीं करनी चाहिए।

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद बन गया मैग्नेटिक मैन, महाराष्ट्र के इस शख्स का हुआ वीडियो वायरल…

0

कोरोना वायरस से बचने का एकमात्र इलाज कोरोना की वैक्सीन है। इस बीच वैक्सीन को लेकर कई बड़े बड़े दावे किए जा रहे हैं। इस भी एक और बड़ा दावा किया जा रहा है। जिसको सुनकर सभी डॉक्टर हैरान हैं। महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) में रहने वाले एक बुजुर्ग का दावा है कि कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के बाद उनकी अंदर इस नई तरह की शक्ति आ गई है। इस शक्ति की मदद से उनके घर के स्टील के बर्तन उनके बदन से चिपक रहे हैं। उनकी इस बात का यकीन किसी ने नहीं किया तो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक वीडियो भी शेयर करदी। जो इस समय खूब वायरल हो रही है।

पीएम से मुलाकात के बाद अब राष्ट्रपति से मिल सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, मंत्रिमंडल विस्तार की…

0

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में चल रहीं बैठकों से पूरे प्रदेश में खलबली मची हुई है। माना जा रहा है कि भाजपा पार्टी में कई बड़े बदलाव करने वाली है। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अचानक दिल्ली दौरे से ये अटकलें और भी ज्यादा तेज हो गए हैं। बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली पहुंच उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की थी। इस मुलाकात के बाद आज योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने पहुंचे।

मुकुल रॉय को लेकर टीएमसी की बड़ी बैठक, मिल सकता है भाजपा को बड़ा झटका, बैठक के बाद ही…

0

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से ही भाजपा और तृणमूल की सियासी लड़ाई जारी है। इस दौरान कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। खबर है कि टीएमसी को छोड़ भाजपा में जाने वाले कई नेता टीएमसी में वापसी की मांग कर रहे हैं। जिसके चलते भाजपा में खलबली मची हुई है। लेकिन ताजा खबर के अनुसार आज भाजपा को एक और बड़ा झटका लग सकता है। बता दें कि बीजेपी के दिग्गज नेता और पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक कई नेताओं का जिक्र हो रहा था। लेकिन इनका नाम इसमें शामिल नहीं था।