पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ मनीष सिसोदिया का आरोप, बोले “PM से है गुप-चुप दोस्ती..”

0
102

अगले साल देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर अब राज्यों में सियासी तापमान बढ़ने लगा है। बता दें कि अगली साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने है। जिसमें सबसे अहम चुनाव उत्तर प्रदेश का मना जा रहा है। ठीक इस तरह ही पंजाब का चुनाव भी बहुत अहम माना जा रहा है और यहां चुनाव को लेकर तैयारियां भी जारी कर दी गई हैं। बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी मुख्य विपक्षी दल है। इस बीच अब आम आदमी पार्टी ने भी पंजाब की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलना शुरू कर दिया है।

केन्द्र सरकार द्वारा जारी प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक (पीजीआई) को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को पंजाब सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के बीच कुछ खास संबंधन हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए शिक्षा व्यवस्था खराब होने के बाद भी सरकार ने पीजीआई में पंजाब को पहले स्थान पर रखा है। जिससे साफ होता है कि दोनों के बीच कुछ खास संबंध हैं।

उन्होंने कहा कि “कैप्टन (अमरिंदर सिंह) को मोदीजी का आशीर्वाद प्राप्त है। दिल्ली के स्कूलों को सूची में काफी नीचे जगह मिली है। पंजाब में पिछले पांच साल में करीब 800 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं और कई स्कूलों का संचालन निजी प्रतिष्ठानों को सौंप दिया गया है, फिर भी पंजाब सूची में पहले स्थान पर है।” पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि “हो सकता है कि बाद में (केन्द्र) सरकार रिपोर्ट जारी करे कि पंजाब के अस्पताल सबसे अच्छे हैं। मोदीजी और कैप्टन के बीच गुप-चुप दोस्ती है।”