तेजी के साथ बढ़ रहे कोरोना वायरस के बीच टीकाकरण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिसके चलते देश में काफी तेजी के साथ लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। अभी तक 18 से कम उम्र के बच्चों को लेकर परेशानी जाहिर की जा रही थी। लेकिन अब यह परेशानी भी दूर करदी गई है। जानकारी के अनुसार देश में 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 साल तक के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो जाएगी। बताते चलें कि 3 जनवरी से इस उम्र के लोग रजिस्ट्रेशन करवा के कोरोना की पहली डोज लगवा सकते हैं।
भाजपा और कांग्रेस को मिला बड़ा झटका, चंडीगढ़ निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने की जीत दर्ज, 35 सीटों में से…
पंजाब में अगली साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बार चुनाव में कांग्रेस को टक्कर देने के लिए भाजपा के साथ साथ आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतर रही है। पंजाब चुनाव से पहले चंडीगढ़ निकाय चुनाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बता दें कि इस बार चंडीगढ़ निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा को नीचे गिराते हुए आम आदमी पार्टी पहले स्थान पर आ गई है। इस बीच चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 14 सीटें हासिल की हैं। वहीं, भाजपा 12 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही।
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों से परेशान PM मोदी, मन की बात कार्यक्रम में कहीं कई बातें, बोले “वैक्सीन की 140 करोड़..”
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों से देश की सरकार परेशान है। बढ़ते मामलों को देख आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मन की बात रेडियो कार्यक्रम में ओमिक्रॉन का जिक्र किया और इससे बचाव को लेकर भी बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने टीकाकरण को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि “हमारे वैज्ञानिक इस नए ओमीक्रोन स्वरूप पर लगातार नजर रख रहे हैं। उन्हें हर रोज नए आंकड़े मिल रहे हैं और उनके सुझावों के आधार पर कदम उठाए जा रहे हैं।”
मध्य प्रदेश में बरपा ओमिक्रॉन का कहर, एक ही दिन में सामने आए 8 मरीज, कुल संख्या बढ़कर हुई…
देश में ओमिक्रॉन के संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। हाल ही में पाया साउथ अफ्रीका में पाया गया कोरोना वायरस का ये नया वैरिएंट दुनिया भर में परेशानी का सबब बना हुआ है। भारत में इसके कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 430 हो गई है। बता दें कि मध्य प्रदेश में भी इसका कहर देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में एक ही दिन में ओमिक्रॉन के 8 मामले सामने आए है। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी मरीज हाल ही में विदेश से लौटे से लौटे हैं। विदेश से लौटे के बाद इनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
कृषि कानूनों पर फिर शुरू हुई सियासत, नरेंद्र सिंह तोमर ने दी अपने ही बयान पर सफाई, बोले “मैंने कहा था कि…”
केंद्र सरकार ने भले ही शीतकालीन सत्र के दौरान कृषि कानूनों को वापस ले लिया था। लेकिन इस पर आज भी चर्चा बरकरार है। हाल ही में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar) ने कृषि कानूनों को लेकर एक बयान दिया था। जिसको लेकर अब उनके लगातार निशाना बनाया जा रहा है। बता दें कि उन्होंने अपने बयान में कृषि कानून को फिर से लाने की बात कही थी। जिसके चलते विपक्ष उनके ऊपर हमला कर रहा है। शुक्रवार को नागपुर में आयोजित एक समागम में कृषि मंत्री तोमर ने ये बयान दिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल्ली के सरोजिनी नगर का वीडियो, लोगों ने उड़ाई कोविड नियमों की धज्जियां…
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने अपनी पकड़ मजबूत करली है। मौजूदा समय में दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा मामले हैं। इन मामलों के बीच भी दिल्ली के बाजारों में लापरवाही देखी गई है। बाजारों में लोगों को कोरोना के नियमों का उल्लंघन करते हुए देखा गया है। आज एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ। सोशल मीडिया पर दिल्ली के सरोजिनी नगर बाजार (Sarojini Nagar market) का एक वीडियो तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुकानदारों को नियमों का उल्लंघन करते हुए साफ देखा जा सकता है।
ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच सामने आई अच्छी खबर, 2 अध्ययनों से पता चलता है…
दुनिया भर में ओमिक्रॉन के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका में पाया गया ये वायरस पूरी दुनिया में आफ़त मचा रहा है। ऐसी स्थिति में आज एक ओमिक्रॉन संक्रमण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ब्रिटेन (Britain) के दो अध्ययनों से पता चलता है कि ओमिक्रॉन के साथ कोरोना संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती होने की कम संभावना है। वहीं, अगर बात करें डेल्टा संस्करण (Delta Variant) की तुलना में, तो ओमिक्रॉन से संक्रमित होने पर बहुत ही कम लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ी है।
पत्नी के संक्रमित पाए जाने के बाद अखिलेश यादव ने कैंसल की चुनावी रैली, अगले तीन दिनों तक रहेंगे…
उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारियां जारी हैं। सभी दल एक दूसरे को टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और भाजपा दोनों ही लगातार राजनीतिक चाल चल रहे हैं। एक दूसरे को निशान बनाकर सत्ता में आने की कोशिशों में लगे हुए हैं। गौरतलब हैं कि चुनाव में पकड़ मजबूत करने के लिए आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रैली करनी थी। लेकिन एक ट्वीट कर उन्होंने इसको कैंसल करने की जानकारी लोगों को दी है।
ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले बने चर्चा का कारण, संक्रमितों की संख्या हुई 213, पीएम मोदी करेंगे जरूरी बैठक…
कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनिया भर के लोगों की नाक में दम कर रखा है। दक्षिण अफ्रीका के बाद अब ये वायरस कई देशों में तेज़ी के साथ फैल रहा है। कुछ समय पहले ओमिक्रॉन केवल दक्षिण अफ्रीका तक ही सीमित था। लेकिन धीरे धीरे अब ये कई देशों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। इन देशों में एक देश भारत भी है। भारत में ओमिक्रॉन के मामले तेजी के साथ बढ़कर 200 के पर पहुंच गए हैं। जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में ओमिक्रॉन के कुल 213 मामले हो गए हैं।
शीतकालीन सत्र खत्म होने पर नाराज़ वेंकैया नायडु, बोले “क्षमता से कम काम हुआ, आप सभी…”
संसद के शीतकालीन सत्र ( Parliament Winter Session) के पहले ही दिन से संसद में विपक्ष हंगामा कर रहा है। आज एक बार फिर शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। जिसके चलते दोनों सदनों को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि शीतकालीन सत्र के के आखिरी दो दिन बचे थे। लेकिन हंगामे और गतिरोध के चलते आज ही इसका खत्म कर दिया गया। जिसके बाद राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडु नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हमें जितनी उम्मीद थी, ये सत्र उसे भी कम चला है।

















