Home Blog Page 788

सिद्धू के ‘पतलून गीली’ वाले बयान पर बरसे सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, बोले “कोई कुछ भी कहे आप अपना…”

0

पंजाब कांग्रेस के हालात एक बार फिर बिगड़ते नजर आ रहे हैं। बीते कुछ समय पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच टकराव था। जिसके चलते अमरिंदर सिंह अपने पद से इस्तीफा देने को मजबूर हो गए थे। एक बार फिर नवजोत सिंह सिद्धू के कारण पंजाब कांग्रेस के हालात ठीक नजर नहीं आ रहे। बता दें कि सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच भी टकराव जारी है। हाल ही में सिद्धू के दिए गए एक बयान पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हमला बोला है।

फिल्म ’83’ ने मचाया सिनेमाघरों में धमाल, सातवें दिन भी किया शानदार प्रदर्शन, कुल इतने करोड़ का किया कलेक्शन..

0

बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ का इंतजार लोगों को बेसब्री से था। इस फिल्म का इंतजार सिर्फ फिल्मों के दीवानों को नहीं बल्कि क्रिकेट के शौकीन भी इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। हालांकि जितना इस फिल्म का क्रेज देखने को मिला था फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की। लेकिन फिर भी पेंडेमिक टाइम को देखते हुए फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया। फिल्म में रणवीर सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का किरदार निभाया है। वहीं, उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाया है।

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले सपा को बड़ा झटका, MLC पुष्पराज जैन पर आयकर विभाग का छापा…

0

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। जिसके चलते पार्टियों के बीच टकराव देखने को मिल रहे हैं। बीते कुछ समय से उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी और भाजपा एक दूसरे के टकराव पर हैं। हाल ही में समाजवादी पार्टी के कई नेताओं के घर और दफ्तर पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। इस दौरान एक बार फिर आयकर विभाग ने समाजवादी पार्टी के नेता के घर छापा मारा है। बता दें कि इस बार आयकर विभाग ने उत्तर प्रदेश में कन्नौज से समाजवादी पार्टी के एमएलसी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी के ठिकानों पर छापामारी की है।

कपड़ों पर GST में बढ़ोतरी के फैसले पर रोक, राज्यों और उद्योग की आपत्ति के बाद वित्त मंत्रालय का फैसला…

0

हाल ही में वित्त मंत्रालय द्वारा कपड़े पर GST(गुड्स एंड सर्विसेस टैक्‍स) बढ़ाने का फैसला किया गया था। जानकारी के मुताबिक 1 जनवरी से कपड़े पर GST 12 फीसदी करने का फैसला लिया गया था। इससे पहले कपड़े पर 5 फीसदी जीएसटी लागू की जाती थी। हालांकि फिलहाल इस फैसले को लागू करने से रोक दिया गया है। वित्त मंत्रालय के इस फैसले का विरोध होने के बाद कपड़े पर जीएसटी बढ़ाने के फैसले को टाल दिया गया है। राज्यों और उद्योग की आपत्ति के बाद ये फैसला लिया गया है।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों की मांग, COVID प्रोटोकॉल के साथ समय पर हो चुनाव…

0

अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) से पहले निर्वाचन आयोग (Election Commision) ने गुरुवार को सभी राजनीतिक पार्टियों के साथ बैठक की है। इस बात की जानकारी आज मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा (Sushil Chandra) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। उन्होंने बताया है कि सभी दलों की मांग है कि उत्तर प्रदेश के चुनाव कोविड प्रोटोकॉल के साथ समय पर हों। कोरोना वायरस का खतरा देश में लगातार बढ़ रहा है। जिसको देखते हुए चुनाव को सही समय पर करवाने की मांग की जा रही है।

2021 में सबसे ज्यादा देखी गईं फिल्मों में पहले स्थान पर ‘हसीन दिलरुबा’, नेटफ्लिक्स ने जारी की सूची…

0

इस साल बॉलीवुड में की फिल्में रिलीज़ हुईं। कुछ सीधे ओटीटी पर आयीं तो कुछ सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सिनेमा घरों में रिलीज होने के बाद भी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई। जैसा कि सभी को पता है ये साल खत्म होने वाला है। ऐसे मौके पर नेटफ्लिक्स ने इस साल सबसे अधिक देखी गयी फिल्मों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में साल 2021 के जुलाई से लेकर दिसम्बर तक आयी फिल्मों को शामिल किया गया है। बता दें कि इस लिस्ट में सबसे पहला नाम तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे की फिल्म हसीन दिलरूबा का है।

बढ़ते ओमिक्रॉन मामलों पर ऑक्सफोर्ड साइंटिस्ट का बयान, बोले “ओमिक्रॉन वैसा रोग नहीं जिसको…”

0

दुनिया भर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने आफ़त मचाई हुई है। कई देशों में ये वायरस तेज़ी के साथ बढ़ता जा रहा है। हालांकि एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये वायरस खतरनाक नहीं है। ओमिक्रॉन को लेकर कई स्टडीज सामने आईं हैं और अब तक सामने आईं सभी स्टडीज में बताया गया है कि ओमिक्रॉन गंभीर वायरस नहीं है और इससे संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती होने की बहुत कम संभावना है। दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। ऐसे में अब एक और स्टडी सामने आई है।

कोरोना के मामलों में फिर एक बार आई तेज़ी, 24 घंटों में दर्ज हुए 9,195 मामले, एक ही दिन में हुई…

0

भारत में अब तेजी से कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। बीते कुछ समय पहले कोरोना के बढ़ते मामलों पर काबू पा लिया गया था। लेकिन अब एक बार फिर मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। बता दें कि बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,195 नए मामले सामने आए हैं। जिसको देखते हुए भारत सरकार की चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई है। गौरतलब हैं कि 24 घंटों में सामने आए मामले कल से 44.6 फीसदी ज़्यादा हैं। इन मामलों के सामने आने के बाद भारत में कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़ कर 3.48 करोड़ हो गई है।

मुंबई के जेजे अस्पताल के डॉक्टर कल्याण मुंडे ने किया चमत्कार, एक अनोखी सर्जरी कर बचाई बच्चे की जान…

0

दुनिया में वैसे तो कोई चमत्कार देखने को मिलते हैं। लेकिन कुछ चमत्कार ऐसे होते हैं जो इंसान खुद करता है। ऐसा ही एक चमत्कार मुंबई के जेजे अस्पताल (JJ Hospital) में देखने को मिला। मुंबई के जेजे अस्पताल के एक डॉक्टर ने सिर्फ 2 महीने के बच्चे की अनोखी सर्जरी कर सबको हैरान कर दिया है। ये अनोखी सर्जरी लोगों के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है। बता दें कि अस्पताल में एक केस आया जिसमें 2 महीने के बच्चे के हृदय में छेद था। जिसको सर्जरी से बंद कर डॉक्टर ने कमाल कर दिया है। ये चमत्कार करने वाले डॉक्टर का नाम कल्याण मुंडे है।

जल्दी ही होगी किसी और के हाथ में रिलायंस की कमान, मुकेश अंबानी ने किया…

0

एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। एक कार्यकर्म के दौरान उन्होंने कंपनी में उत्तराधिकार को लेकर टिप्पणी की है। मंगलवार को अपने पिता धीरूभाई अंबानी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित एक कार्यकर्म में मुकेश अंबानी ने रिलायंस के उत्तराधिकार को लेकर बयान दिया। बयान में उन्होंने कहा कि “रिलायंस अब एक महत्वपूर्ण नेतृत्व बदलाव को अंजाम देने की प्रक्रिया का हिस्सा है।”