कोरोना के कहर को देखते हुए दिल्ली सरकार के बाद हुए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने भी बड़ा फैसला लिया है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बाद मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) को रद्द करने की घोषणा की है। एम्स ने ज्ञापन के जरिए इस बात की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि ओमिक्रॉन (Omicron) और कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते 5 जनवरी से 10 जनवरी तक डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की अवकाश को कैंसल कर दिया गया है।
कोरोना से बचाव के लिए दिल्ली में लागू हुए नए नियम, पाबंदियों के बाद भी बसें, मेट्रो चलेंगी फुल…
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की पकड़ मजबूत होती दिख रही है। बीते कुछ समय पहले राज्य में कोरोना के कुछ ही मामले सामने आ रहे थे। लेकिन अब ये संख्या लगातार बढ़ रही है और एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये संख्या लगातार बढ़ती रहेगी। कोरोना के खतरे को देखते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार सतर्क हो गई है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए नई गाइडलाइन जारी की है और लोगों से इसका पूर्व पालन करने की अपील की है। राज्य में बढ़ते संकट के बीच भी दिल्ली सरकार ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट बसें और मेट्रो को पूरी क्षमता के साथ चलवाने का फैसला किया है।
बढ़ते कोरोना संकट के बीच भी राज्य में नहीं लगेगा लॉकडाउन, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का बयान…
भारत में कोरोना वायरस का कहर फिर एक बार लागू हो गया है। देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेज़ी के साथ बढ़ने लगी है। ऐसे में सरकार की चिंता और भी ज्यादा बढ़ गई है। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली भी कोरोना के चपेट में है। दिल्ली में रोजाना कोरोना से संक्रमित हजारों मरीजों की पुष्टि हो रही है। इस बीच अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज मंगलवार के दिन Covid-19 के 5500 नए मामले सामने आने की बात कही है। साथ ही उनका कहना है कि संक्रमण दर बढ़कर 8.5% हो गई है।
तेज़ी से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच शुरू हुआ बच्चों का वैक्सीनेशन, 26.96 लाख बच्चें कर चुके हैं रजिस्ट्रेशन…
देश में कोरोना वायरस फिर एक बार तेज़ी पकड़ रहा है। बीते कुछ समय पहले कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर लगभव नियंत्रण पा लिया गया था। लेकिन अब फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। इस बीच कोरोना का नया वैरिएंट भी परेशानी की वजह बना हुआ है। देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले 1700 से भी ज्यादा दर्ज किए जा चुके हैं। ऐसे में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश के अनुसार 15 से 18 आयुवर्ग के बच्चों का आज से टीकाकरण शुरू किया जा चुका है।
भारत में फिर एक बार बढ़ा कोरोना का कहर, एक ही दिन में आया भारी उछाल, 24 घंटों में हुए…
दुनिया भर में कोरोना वायरस परेशानी का सबब बना हुआ है। दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस अपना कहर बरसा रहा है। दूसरे देशों की तरह अब फिर एक बार कोरोना वायरस ने भारत में भी अपने पर फैलाना शुरू कर दिए हैं। धीरे धीरे फिर एक बार भारत में कोरोना की पकड़ मजबूत होती दिख रही है। देश में कोरोना के मामलों में एक ही दिन में 22.5 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। जो परेशानी की एक बड़ी वजह बन गया है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 33,750 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद खुल संक्रमितों की संख्या बढ़ाकर 34,922,882 पर पहुंच गई है।
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में SIT ने दायर की चार्जशीट, मंत्री पुत्र को ठहराया मुख्य आरोपी…
किसान आंदोलन के दौरान लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी। यह मामला 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में पेश आया। जिसका आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा को बताया जा रहा है। गौरतलब हैं कि इस मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और जांच दल ने पाया है कि ये कोई हादसा नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश थी, और इस साजिश के मुख्य अपराधी आशीष मिश्रा है। बताते चलें कि इस मामले में SIT ने भी चार्जशीट फाइल कर दी है। इस चार्जशीट में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू भइया को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
दिल्ली में बढ़ते कोरोना संकट के बीच CM केजरीवाल ने की जनता से अपील, बोले “पैनिक होने की जरूरत नहीं…”
देश में कोरोना का खतरा अब लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। जिसकी वजह से राज्य सरकार काफी चिंतित हैं। लेकिन इस दौरान राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्लीवासियों को भरोसा दिलाया है कि राज्य सरकार पूरी तरह दिल्ली के लोगों के साथ है। उन्होंने कहा है कि भले ही राज्य में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन आप लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
12,000 से ज्यादा NGOs का FCRA रद्द होने पर ऑक्सफैम का बयान, “16 राज्यों में प्रभावित होंगे…”
शुक्रवार 31 दिसंबर को भारत के 12,000 से ज्यादा गैर सरकारी संगठनों (NGO) का FCRA लाइसेंस समाप्त हो गया है। जिसके बाद अब वह विदेशों से दान एंव चंदा नहीं ले सकेंगे। जानकारी के मुताबिक मदर टेरेसा के मिशनरीज ऑफ चैरिटी का FCRA (Foreign Contribution Regulation Act) लाइसेंस रिन्यू न होने के बाद ऐसा हुआ है। बता दें कि इस लिस्ट में ऑक्सफैम इंडिया ट्रस्ट, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और लेप्रोसी मिशन सहित कुल मिलाकर 12,000 से अधिक एनजीओ के नाम शामिल हैं।
IAF की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी पूरी होने से हुआ बड़ा खुलासा, इस वजह से हुआ था बिपिन रावत का चॉपर क्रैश…
तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार 8 दिसंबर को बड़ा हादसा पेश आया। इस हादसे में भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत अन्य अधिकारियों को ले जा रहा सेना का हेलिकॉप्टर शिकार हो गया था। होलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद इस मामले की छानबीन शुरू कर दी गई थी। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि हेलीकॉप्टर किस तरह हादसे का शिकार हुआ। लेकिन वायुसेना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के मुताबिक ये दुर्घटना खराब मौसम के कारण हुई है।
भारत में हुई ओमिक्रॉन की पकड़ मजबूत, अब तक 23 राज्यों में फैला संक्रमण, कुल मामलों की संख्या बढ़कर हुई…
देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने तबाही मचा रखी है। दक्षिण अफ्रीका में पाया गया ये वैरिएंट अचानक से कई देशों में फैल रहा है। इन देशों में से एक देश भारत भी है। भारत में ओमिक्रॉन के मामले तेज़ी के साथ बढ़ रहे हैं। तेजी से बढ़ते मरीजों की तादाद 1431 हो चुकी है। गौरतलब हैं कि अब तक भारत के 23 राज्यों में ओमिक्रॉन के मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इन राज्यों में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में पाए गए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रॉन के 454 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।
















