कोरोना वायरस का प्रकोप देश में तेज़ी के साथ बढ़ रहा है। इस बीच माना जा रहा है कि कोरोना वायरस और भी ज्यादा तबाही मचा सकता है। हालांकि इस बीच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास का कहना है कि एक से 15 फरवरी के बीच कोरोना की तीसरी लहर के चरम पर पहुंचने की संभावना है। ‘आर-शून्य’ का जिक्र करते हुए आईआईटी मद्रास के गणित विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जयंत झा ने ये बयान जारी किया है। उन्होंने बताया है कि इस समय भारत में ‘आर-शून्य’ चार दर्ज किया गया है। बता दें कि ‘आर-शून्य’ मान अगर एक से नीचे चला जाता है तो इस महामारी को खत्म माना जाता है।
कोरोना के खौफ से राजनीतिक दलों ने बदली अपनी रणनीति, अब डिजिटल तरह से होगा…
कोरोना वायरस भारत में तेज़ी पकड़ रहा है। दूसरी लहर के बाद अब भारत कोरोना की तीसरी लहर से जूझ रहा है। बढ़ते कोरोना का असर भारत के सभी राज्यों में देखने को मिल रहा है। ऐसे में भारत के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। जो इस समय परेशानी की वजह बना हुआ है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच चुनाव करवाना बहुत ही मुश्किल काम है। बता दें कि चुनाव से पहले ही कोरोना का खौफ देखने को मिल रहा है। कोरोना वायरस (corona virus) के नए संक्रमण ओमिक्रॉन (Omicron) ने सभी राजनीतिक दलों को वर्चुअल रेलियों पर मजबूर कर दिया है।
WHO महानिदेशक ने ओमिक्रॉन को बताया जानलेवा, बोले “इसको हल्का कहना है भारी भूल…”
डेल्टा वैरिएंट के बाद अब देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron variant) के मामले भी तेज़ी के साथ बढ़ रहे हैं। ये वैरिएंट धीरे धीरे पूरी दुनिया में फैल रहा है। जिसको देखते हुए हर कोई परेशान है। बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों के बीच अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी चिंता जाहिर की है। गुरुवार को जारी एक बयान में डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने ओमिक्रॉन को एक खतरनाक वायरस बताया। उन्होंने कहा कि “ओमिक्रॉन दुनियाभर में लोगों की जान ले रहा है और इसे हल्का समझकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।”
पीएम की सुरक्षा में चूक के मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, सील करें सभी रिकॉर्ड…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में हुई चूक के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की है और पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को प्रधानमंत्री की यात्रा रिकॉर्ड को सुरक्षित और संरक्षित करने का निर्देश दिया है। बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर में ये मामला पेश आया जिसको पंजाब सरकार की गलती बताते हुए लॉयर्स वॉयस संगठन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। जिसकी सुनवाई आज CJI एन वी रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच ने की।
सुप्रीम कोर्ट से मिली नीट-पीजी मेडिकल काउंसलिंग को मंजूरी, OBC को 27 और EWS को 10 फीसदी…
नीट-पीजी 2021 की काउंसलिंग में हो रही देरी के खिलाफ देशभर में रेजिडेंट डॉक्टर्स प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन अब उनका प्रदर्शन खत्म होने का समय आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने आज मामले की सुनवाई के दौरान जल्द से जल्द काउंसलिंग शुरू करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर तबके (EWS) के लिए आरक्षण पर भी फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मुताबिक NEET PG परीक्षा में OBC को 27% और EWS को 10 फीसदी आरक्षण देने की वैधता बरकरार रखी जाएगी।
राजधानी दिल्ली में बढ़ते संकट के बीच स्वास्थ्य मंत्री का बयान, बोले “तेज़ी से बढ़ सकते हैं ओमिक्रॉन के मामले…”
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप तेज़ी से बढ़ रहा है। देश के कई राज्यों में संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। ऐसे में राजधानी दिल्ली में इसका काफी कहर देखने को मिल रहा है। बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच दिल्ली में सख्ती भी देखने को मिल रही है। इस दौरान दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना के बढ़ते मामलों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि दिल्ली में आज 14 हजार नए मामले सामने आ सकते हैं। वहीं, उन्होंने दिल्ली वासियों को चेतावनी देते हुए बताया कि राज्य में ओमिक्रॉन के भी मामले बढ़ सकते हैं।
पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, न्यायधीश ने किया…
बुधवार 5 जनवरी को पंजाब सरकार से हुई चूक एक बड़ा मुद्दा बन चुका है। पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कमी देखी गई। जिसके बाद आज इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में उठाया गया है। हालांकि पंजाब सरकार ने फिरोजपुर में फंसे प्रधानमंत्री काफिले और बाद में लौटने के मामले को सुरक्षा में चूक नहीं माना है। बड़ी बात तो यह है कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सुनवाई करने को तैयार हो गई है। गुरुवार को इस संबंध में एक याचिका दायर कर वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने जांच की मांग की है।
‘Bulli Bai’ ऐप मामले में दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी हुआ गिरफ्तार…
देश में कोरोना संकट के दौरान ऑनलाइन कई तरह के काम किए जा रहे हैं। ऐसे में कोई इसका सही इस्तेमाल कर रहा है तो कोई गलत। देश में साइबर क्राइम काफी बढ़ गया है। हाल ही में बुल्ली बाई ऐप केस भी सामने आया है। बता दें कि इस ऐप पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें शेयर कर उनकी नीलामी की जा रही थी। जिसके बाद मामला दर्ज होने पर इसकी जांच शुरू कर दी गई। दिल्ली पुलिस की विशेष सेल इस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि अब तक इस मामले में कई गिरफ्तारी हो चुकी हैं और दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने अब मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर परेशान भारत सरकार, बढ़ते मामलों के बीच बदली होम आइसोलेशन की गाइडलाइन..
बीते कुछ समय से भारत के साथ साथ कई देशों में कोरोना वायरस परेशानी का सबब बना हुआ है। हर गुजरते दिन कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्यां भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में सरकार को और भी ज्यादा मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। भारत में भी कोरोना वायरस ने तबाही मचा रखी है और ऐसे में इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने भी पकड़ मजबूत करली है। इस वक्त भारत में ओमिक्रॉन मुसीबत की बड़ी वजह बना हुआ है। जिसको लेकर इस समय काफी सतर्कता बरती जा रही है। कोरोना वायरस और नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने होम आइसोलेशन (Home Isolation) की नई गाइडलाइन जारी की हैं।
कोरोना वायरस के कारण बढ़ी नीतीश सरकार की मुसीबत, दो मंत्रियों सहित उपमुख्यमंत्री भी हुए…
भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई ऐसे राज्य हैं जिसमें कोरोना वायरस ने हंगामा मचा रखा है। अभी तक दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामले देखे जा रहे थे। लेकिन अब बिहार में भी कोरोना का कहर फूटना शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक बिहार में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच नीतीश सरकार पूरी तरह बेबस हो चुकी है। इस बीच कोरोना का कहर नीतीश सरकार पर टूट रहा है। खबरों के अनुसार नीतीश सरकार के 4 मंत्री कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद बिहार सरकार की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई है।
















