देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार संक्रमण को रोकने के लिए कई फैसले ले रही है। हाल ही में दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लागू किया था। जिसके बाद कल दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक के बाद दिल्ली में दिल्ली में रेस्टोरेंट और बार बंद करने का फैसला किया गया था। हालांकि लोगों को खाना पैक कराके ले जाने की इजाजत है। इस फैसले के बाद आज एक और बड़ा फैसला लिया गया है। बता दें कि कोरोना के बढ़ते संकट को देखते हुए राजधानी दिल्ली के सभी प्राइवेट दफ्तरों को भौतिक रूप से बंद रखा जाएगा।
कोरोना संकट के बीच यूपी भाजपा की लापरवाही, बिना मास्क चुनाव प्रचार करते दिखे UP अध्यक्ष…
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। इस बीच एक बार फिर भाजपा ने विपक्ष को खुद पर हावी होने का मौका दे दिया है। बता दें कि कोरोना वायरस के इस खतरनाक दौर में भाजपा के यूपी अध्यक्ष को बिना मास्क चुनाव प्रचार करते देखा गया है। गौरतलब हैं कि लोगों से मिलने से पहले वह कोरोना से संक्रमित पाए गए यूपी भाजपा प्रभारी राधा मोहन सिंह से भी मिले थे। जानकारी के अनुसार सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की एक बैठक हुई।
साल की शुरुआत में ही गिरी Bitcoin की कीमत, रिकॉर्ड उच्च स्तर से लगभग…
निवेशकों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। इस समाय सभी लोग सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Cryptocurrency Bitcoin) पर नजरें जमाए हुए हैं। बता दें कि बीते कुछ समय से बिटकॉइन की कीमत लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। नए साल में भी बिटकॉइन की कीमत रिकॉर्ड उच्च स्तर (highest record) से लगभग 40 फीसदी कम है। जानकारी अनुसार साल 2012 के बाद से अब तक बिटकॉइन की इतनी खराब शुरुआत नहीं रही। बता दें कि मंगलवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 12.30 के आसपास इसकी कीमत 42,000 डॉलर या 32 लाख रुपये के आसपास चल रही थी।
दिल्ली में बिगड़ते हालात के बीच लग सकती हैं कुछ और पाबंदियां, DDMA की बैठक के बाद…
भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप तेज़ी के साथ बढ़ रहा है। जिससे भारत सरकार काफी परेशान हैं। सिर्फ भारत सरकार ही नहीं बल्कि बढ़ते कोरोना संकट से राज्य सरकारें भी परेशान हैं। कई राज्यों में कोरोना का कहर कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र और दिल्ली ऐसे राज्य हैं जहां कोरोना के रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में बिगड़ते हालात पर चर्चा करने के लिए दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (DDMA) की बैठक जारी थी, जो अब समाप्त हो चुकी है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना के कारण अब और भी तरह से सख्ती जारी की जा सकती हैं।
गोवा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, MLA माइकल लोबो ने दिया इस्तीफा, बोले “BJP अब…”
भारत के 5 राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसकी तारीख का भी ऐलान किया जा चुका है। ऐसे में राजनीतिक दलों की तैयारियां और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से कुछ ही समय पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक गोवा के मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक माइकल लोबो ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस समय पर इस्तीफा देना चर्चा का कारण बना हुआ है।
PM की सुरक्षा में चूक के मामले में केंद्र पर भड़की सुप्रीम कोर्ट, जांच को रोकने का दिया आदेश…
देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में कमी का मामला अब और भी ज्यादा गंभीर होता जा रहा है। मामले की जांच के लिए एक तरफ जहां केंद्र सरकार ने अपनी समिति गठित की है तो वहीं, पंजाब सरकार ने भी अपनी जांच के लिए समिति गठित की है। लेकिन इस बीच सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए केंद्र और राज्य सरकार से अपनी अपनी जांच रोकने को कहा है। कोर्ट का कहना है कि इस मामले की जांच ना तो केंद्र सरकार करेगी और न ही राज्य सरकार। सुरक्षा खामियों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति गठित करेगा।
10% के पार पहुंचा पॉजिटिविटी रेट, एक ही दिन में दर्ज हुए 1,59,632 नए मामले, एक्टिव मरीजों की तादाद में भी हुआ..
दुनिया भर के बाकी देशों की तरह भारत भी कोरोना कर कहर से जूझ रहा है। इस समय भारत में कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो गई है। बता दें कि रोजाना देश में कोरोना के लाखों मरीज दर्ज किए जा रहे हैं। बीते दिन भी देश में कोरोना के 1,59,632 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, इस दौरान कोरोना से संक्रमित 327 लोगों ने अपनी जान भी गंवाई। 327 लोगों की मौत के बाद इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4.84 लाख हो गई है। गौरतलब हैं कि इन दिनों पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 10% के पार पहुंच गया है।
कोरोना को मात देने के बाद दिल्ली के हालात पर बोले CM केजरीवाल, “लॉकडाउन लगाने की मंशा नहीं…”
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेज़ी के साथ बढ़ रहा है। बीते कुछ दिनों से रोजाना हजारों मामले सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटों में भी दिल्ली में करीब 20 हजार मामले सामने आए हैं। ऐसे हालात में भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि राज्य में लॉकडाउन लगाने की फिलहाल कोई मंशा नहीं है। कोरोना पर चर्चा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अभी दिल्ली में लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि “केंद्र सरकार से लगातार संपर्क में हैं और केंद्र का पूरा सहयोग मिल रहा है। पहले भी दिल्ली वालों ने मिलकर कोरोना की लहर से पार पा लिया था, इस बार भी हम पार पा लेंगे।”
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत से नाखुश AAP, बोली “यह है लोकतंत्र की मौत…”
चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर बाजी मार ली। आम आदमी पार्टी से मिली कड़ी टक्कर के बाद बीजेपी नेता और पार्षद सरबजीत कौर (Sarabjit Kaur) को चंडीगढ़ का मेयर (Chandigarh Mayor) घोषित कर दिया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी की अंजू कात्याल के जीतने की उम्मीद दिख रही थी। लेकिन आखिर में एक वोट की कमी से वह पीछे रह गई। गौरतलब हैं कि सरबजीत कौर और अंजू कात्याल दोनों को 28 में से 14 वोट मिले थे। लेकिन वोटों की गिनती के दौरान आम आदमी पार्टी का एक वोट खारिज कर दिया गया। जिससे भाजपा की जीत पक्की हो गई।
बीजेपी विधायक को थप्पड़ जड़ने के बाद बुजुर्ग किसान ने दी सफाई, बोले “प्यार से दी थी…”
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं। कोई भी दल ऐसी कोई भी गलती करने से डर रहा है जिससे उसको निशाना बनाया जाए। हालांकि इस बीच कोई भी एक दूसरे पर वार करने से चूक नहीं रहा। इस बीच सबसे ज्यादा भाजपा को निशाना बनाया जा रहा है। एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसको लेकर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को समाजवादी पार्टी का निशाना बनाना पड़ा। बता दें कि इस बार फिर किसानों के जरिए सपा ने बीजेपी को निशाना बनाया है।

















