उत्तर प्रदेश विधानसभा में अब एक महीने से भी कम समय रह गया है। अब तक लगभग सभी दलों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करदी थी। लेकिन भाजपा रह गई थी। लेकिन आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कर भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। खबर है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब गोरखपुर शहरी (Gorakhpur Urban) सीट से चुनाव लडेंगे। इससे पहले उनको अयोध्या से उम्मीदवार बनाए जाने की खबरें सामने आ रही थीं। लेकिन अब पार्टी ने उनको गोरखपुर से चुनाव लड़वाने का फैसला किया है।
रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का खंबा रख राजधानी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की साजिश, पुलिस ने कहा…
मुंबई-हजरत निजामुद्दीन अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन कल एक हादसे का शिकार होने से बच गई। शुक्रवार के दिन कुछ बदमाशों द्वारा ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह कोशिश नाकाम रही। खबर के मुताबिक रेलवे पटरी पर कथित रूप से कुछ बदमाशों ने सीमेंट का एक खंबा रख दिया था। लेकिन जब ट्रेन उस खंबे से टकराई तो खंबा पटरी से हट गया। ट्रेन चालक ने इस बात की जानकारी रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को दी। जिसके बाद इस मामले पर जांच शुरू कर दी गई है।
145 सालों के इतिहास में पहली बार हुआ यह अनोखा कारनामा, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के सभी…
इन दिनों केपटाउन में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है। फिलहाल ये सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। बता दें कि तीसरे मैच के तीसरे दिन में एक अनोखा कारनामा हो गया। ऐसा कारनामा जो पीछे 145 सालों में कभी भी नहीं हुआ। गुरुवार को टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में भारत ने 198 रन बनाये। भारत ने पहली पारी में बढ़त के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 212 रनों का लक्ष्य रखा था। इस मैच में भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने शानदार पारी खेली। पंत ने नाबाद 100 रन बनाए। भारत की ओर से भी ऋषभ पंत के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाए।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने जताई संभावना, बोले मामलों में आएगी कमी, आज दर्ज हो सकते हैं इतने मामले…
देश भर में कोरोना वायरस का संकट बढ़ता जा रहा है। देश के बड़े बड़े राज्यों में इसके मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। दिल्ली- महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भारी तादाद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दर्ज की जा रही है। ऐसे अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि कोरोना के मामले गिरना शुरू हो जाएंगे। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में आज 25,000 से कम मामले दर्ज हो सकते हैं। बता दें कि दिल्ली में बीते दिन 28,867 नए मामले दर्ज किए गए थे। लेकिन अब स्वास्थ्य मंत्री ने 25,000 से कम मामले सामने आने की संभावना जताई है।
वोटर कार्ड पाने का आसान तरीका, इस वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन…
जैसा की सभी को इस बात की खबर है कि देश के पांच राज्यों में अगले महीने चुनाव होने हैं। जिसको लेकर चुनाव आयोग को तैयारी जारी है। ऐसे में जरूरी है कि आप भी अपनी तैयारी पूरी कर लें। यहां आप सोच रहे होंगे आपको क्या तैयारी करनी होगी। तो आपको बता दें कि अपने प्रतिनिधि के चुनाव की प्रक्रिया में शामिल होना और इसके लिए वोट करने का अधिकार हर भारतीय का है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपना कीमती वोट अपने प्रतिनिधि को दें। वोट देने के लिए आपके पास वोटर आईडी होना जरूरी है। बिना वोटर आईडी आप किसी को भी वोट नहीं दे सकते।
SBI ग्राहकों के लिए नई सुविधा, अब हो सकेगी पैसों की होम डिलीवरी, जानें और भी कई फायदे…
कोरोना महामारी के दौरान देश में लगभग सभी काम डिजिटल तरह से होने लगे हैं। प्राइवेट दफ्तरों में भी ज्यादातर काम घर बैठे ऑनलाइन ही किया जा रहा है। ऐसे में बैंक ने भी ऑनलाइन अकाउंट ओपनिंग का काम शुरू किया था। लेकिन अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) ने अपने कस्टमर्स के लिए एक और नई सुविधा जारी की है। जानकारी के अनुसार अब आप घर बैठे ही अपने अकाउंट से कैश निकाल भी सकते हैं और जमा भी कर सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अब आप जीवन प्रमाणपत्र भी घर बैठे बैठे पा सकते हैं।
स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों के सेवा लाभ पर बोला SC, नहीं कर सकते सरकारी कर्मचारियों के…
महाराष्ट्र सरकार द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने कई बड़ी बातें कहीं। कोर्ट ने कहा कि स्वायत्त निकायों के कर्मचारी सरकारी कर्मचारियों के समान सेवा लाभों का दावा अधिकार के रूप में नहीं कर सकते हैं। इस मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ये फैसले सुनाया है और इस कारण भी बताया है। कोर्ट ने कारण बताते हुए कहा कि “स्वायत्त निकायों के कर्मचारी सरकारी कर्मचारियों के साथ समानता का केवल इसलिए दावा नहीं कर सकते क्योंकि ऐसे संगठनों ने सरकारी सेवा नियमों को अपनाया है। बता दें कि इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति एम. आर. शाह और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की एक पीठ कर रही है।
दिल्ली के हालात पर बोले स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, राज्य में कम हुए केस तो हटा लेंगे…
देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। लगभग सभी राज्य इस वायरस से प्रभावित हैं। इन दिनों कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भी देश भर में तेज़ी से फैल रहा है। महाराष्ट्र और दिल्ली दोनों राज्य कोरोना और ओमिक्रॉन से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। ऐसे में राजधानी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि अगर आने वाले दो तीन दिनों में कोरोना के नए मामलों में गिरावट देखी जाती है तो राज्य में लगाई गई पाबंदियां हटा दी जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने इस दौरान बढ़ते मामलों पर भी बातचीत की।
यूपी चुनाव से पहले देखने को मिली अनोखी राजनीति, बेटी ने लगाया बाप के अपहरण का झूठा आरोप, विधायक बाप ने दी सफाई…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब केवल एक महीना ही रह गया है। ऐसे में अलग अलग पार्टियों के अलग अलग दांव देखने को मिल रहे हैं। ओबीसी नेता और यूपी के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने पार्टी छोड़ भाजपा को बड़ा झटका दिया है। इस बीच अगर उनके सहयोगी भी उनके साथ चल देते हैं तो ये भाजपा के लिए हार का सबब बन सकता है। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्या ने भाजपा छोड़ सपा का दामन थाम लिया है। उनके साथ साथ 4 विधायक और सपा में जाने को तैयार हैं। उनमें से एक विधायक के किडनैप होने की खबर सामने आई थी। हालांकि ये सिर्फ एक अफवाह थी। विधायक ने खुद इस पर सफाई दी है।
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस में मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर तनाव, चन्नी बोले “पार्टी चुनाव हारी है जब भी…”
पिछले कई महीनों से पंजाब की कांग्रेस सरकार में कुछ ठीक नहीं चल रहा। हाल ही में आपसी लड़ाई के चलते पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनाया गया। परेशान करने वाली बात यह है कि अब चन्नी की भी कई नेताओं से बात नहीं बन रही। जैसा की सभी को पता है पंजाब में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में अपनी ही नेताओं के बीच तनाव पार्टी के चुनाव हारने का कारण बन सकता है। इस बीच मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर बहस जारी है।

















