Home Blog Page 783

यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा बयान, मैनपुरी की करहल सीट से होंगे उम्मीदवार…

0

देश में कोरोना का कहर जारी है, ऐसे में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव चर्चा में हैं। एक तरफ जहां कोरोना अपना कहर बरसा रहा है। वहीं, दूसरी ओर राजनीतिक दल अपनी राजनीति चमकाने में लगे हुए हैं। चुनाव की तारीख सामने आने के बाद दलों की राजनीति भी शुरू हो चुकी है। बता दें कि इस बीच समाजवादी पार्टी के मुख्य अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है। जानकारी के मुताबिक इस बार अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले अखिलेश ने चुनाव लड़ने से साफ मना किया था। लेकिन अब वह चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

देश में कोरोना के मामलों में हुआ भारी इजाफा, एक ही दिन में दर्ज हुए 3 लाख से ज्यादा मामले, ओमिक्रॉन ने भी पकड़ी रफ्तार…

0

भारत में कोरोना का कहर लगातार देखने को मिल रहा हैं। बढ़ती सर्दी के साथ साथ देश में कोरोना के मामलों में भी इजाफा हो रहा है। बीते कुछ समय पहले ही देश में कोरोना की तीसरी लहर की घोषणा की गई है। लेकिन इन दिनों में ही कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से देश में हर रोज तीन लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। गौरतलब हैं कि इस बीच कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी तेज़ी के साथ बढ़ रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार बीते दिन देश भर में ओमिक्रॉन के 10 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं।

कोरोना के मामलों में आई गिरावट के बाद भी नहीं हटेगा वीकेंड कर्फ्यू, केजरीवाल के प्रस्ताव से सहमत नहीं…

0

देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। लेकिन कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां मामलों के गिरने की संख्या बढ़ रही है। दिल्ली ऐसा राज्य है जहां कुछ दिनों पहले कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे थे। लेकिन अब मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही है। जब दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़े तो दिल्ली सरकार ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी। लेकिन अब जब कोरोना पर नियंत्रण पाया जा रहा है तो दिल्ली सरकार ने पाबंदियां हटाने का फैसला किया है। बता दें कि मामलों में आई गिरावट को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने की अपील की है। केजरीवाल ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने का प्रस्ताव उपराज्यपाल (LG) अनिल बैजल को दिया है।

यूपी चुनाव के लिए तैयार बीजेपी, एक बार फिर बदली चुनावी रणनीति, जानें अब क्या होगा नया…

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के करीब आते ही अब राजनीतिक दल चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव काफी मजेदार होने वाला है। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने सत्ता में मौजूद भाजपा सरकार को चुनौती दी है। अखिलेश यादव का कहना है कि इस बार उत्तर प्रदेश की जनता साइकिल को वोट देगी और राज्य में फिर एक बार समाजवादी का झंडा लहराएगा। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी की तैयारियों को देखते हुए भाजपा में अपनी चुनावी रणनीति बदल दी है। जनता को अपनी ओर खींचने के लिए भाजपा ने यूपी चुनाव का नारा बदल दिया है।

यूपी में CM उम्मीदवार का नाम पूछे जाने पर प्रियंका गांधी का जवाब, बोलीं “आपको कोई और चेहरा दिख रहा है?”

0

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव काफी लंबे समय से चर्चा में हैं। बता दें कि इस बार देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं। लेकिन इस दौरान लोगों की नजर केवल उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई है। यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है और इस राज्य में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव होता है। गौरतलब हैं कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीख भी जारी कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक इस बार यूपी में 7 चरणों में चुनाव होगा। जिसकी शुरुआत 10 फरवरी से होगी। इस बीच अब राजनीतिक दलों के सीएम उम्मीदवारों पर भी फोकस किया जा रहा है। हालांकि अभी किसी भी पार्टी द्वारा सीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।

शाकम्भरी जयन्ती और पट्टाभिषेक महोत्सव सम्पन्न

0

ज्योतिर्मठ, चमोली: पौष शुक्ल पूर्णिमा तदनुसार दिनांक 17 जनवरी 2022: आज उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठ, ज्योतिर्मठ में विविध उत्सव सम्पन्न हुए । ज्योतिष्पीठ के प्रथम आचार्य तोटकाचार्य जी महाराज का पट्टाभिषेक महोत्सव मनाया गया । प्रातः विधि-विधान से ज्योतिरीश्वर महादेव का अभिषेक , भविष्य केदार मन्दिर , लक्ष्मी-नारायण सहित चौसठ योगिनी भगवती के पूजन सम्पन्न किए ब्रह्मचारी विष्णुप्रियानन्द जी महाराज ने ।

ज्योतिर्मठ की अधिष्ठात्री भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुरसुन्दरी माता के विग्रह को शाक (सब्जी) और फल से सजाया गया और महापूजा के साथ ही महा आरती भी सम्पन्न हुई । श्रीमद्देवीभागवत के अनुसार आज की तिथि में जब 100वर्षों तक अकाल पडा था , सभी धान्य और जल समाप्त हो गए थे सब ओर मृत्यु ताण्डव कर रहा था तब भक्तों की प्रार्थना से प्रसन्न होकर भगवती ने शाकम्भरी देवी के रूप मे अवतार धारण कर भक्तों को जीवन प्रदान किया था अस्तु ।

पूज्यपाद स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानंदः सरस्वती जी महाराज के शिष्य मुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी द्वारा पिछले अष्टमी से चल रही देवीभागवत माहात्म्य प्रवचन भी पूर्ण हुआ आज ।

विराट कोहली के बाद कौन होगा भारतीय टेस्ट टीम का अगला कप्तान.? BCCI अधिकारी ने दिया बयान…

0

विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद अब चर्चा टीम के नए कप्तान को लेकर हो रही है। टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद विराट कोहली ने टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वन डे क्रिकेट से भी BCCI ने उनसे कप्तानी छीन ली और फिर अब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट की भी कप्तानी छोड़ दी। बीसीसीआई ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि जल्दी ही टेस्ट क्रिकेट के नए कप्तान का नाम घोषित कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक टीम का उप-कप्तान रोहित शर्मा को ही बनाया जाएगा।

बिहार में बीजेपी और जेडीयू आमने सामने, फेसबुक पोस्ट कर BJP अध्यक्ष ने किया नीतीश सरकार पर हमला, बोले…

0

बिहार में भाजपा और जेडीयू (JDU) के नेताओं को एक दूसरे को निशाना बनाते हुए देखा जा रहा है। एक दूसरे पर हमला बोलते हुए आज बीजेपी के नेता ने जेडीयू के नेता को नसीहत दी है और कहा है कि गठबंधन एक तरफा नहीं चलेगा। आपको भी गठबंधन धर्म निभाने, उसे मजबूत रखने और सभी मर्यादाओं का ख्याल रखना पढ़ेगा। बीजेपी बिहार अध्यक्ष और सांसद संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने नीतीश के नेताओं पर हमला करते हुए एक फेसबुक पोस्ट में कई बड़ी बातें बोलीं। उन्होंने लिखा कि “चलिए माननीय जी को यह समझ आ गया कि एनडीए गठबंधन का निर्णय केंद्र द्वारा है और बिल्कुल मजबूत है इसलिए हम सभी को साथ चलना है। फिर बार-बार महोदय मुझे और केंद्रीय नेतृत्व को टैग कर न जाने क्यों प्रश्न करते हैं।”

पंजाब में वोटिंग डेट आगे बढ़ने की मांग, चिन्नी सरकार ने लिखी चिट्ठी, आज EC करेगी बैठक…

0

भारत में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की चर्चा पूरे देश में हो रही है। पंजाब, उत्तर प्रदेश जैसे राज्य सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। बता दें कि हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीख जारी कर दी गई थीं। लेकिन अब पंजाब में चुनावी तारीख को मुद्दा बना लिया गया है और सभी दलों द्वारा तारीख को आगे बढ़ाने की मांग की जा रही है। गौरतलब हैं कि चुनाव आयोग ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर एक ही दिन में मतदान का फैसला किया था। जानकारी के मुताबिक 14 फरवरी को पंजाब में वोटिंग होनी थी।

चंद्रशेखर ने किया सपा के साथ गठबंधन करने से इंकार, बोले “अखिलेश को दलितों का समर्थन…”

0

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां जारी हैं। चुनाव में केवल कुछ ही दिन रह गए हैं। ऐसे में सभी पार्टियां खुद को मजबूत बनाने के लिए बाकी दलों के साथ हाथ मिला रहे हैं। समाजवादी पार्टी ने भी इस बार सत्ता में वापस लौटने का दावा किया है। जिसके लिए वो भी दूसरे दलों के साथ हाथ मिला रहे हैं। इस बीच आजाद समाज पार्टी (Azad Samaj Party) के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) ने भी गठबंधन को लेकर एक बयान जारी किया है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ गठबंधन करने से साफ इंकार कर दिया है।