भारत में फिर एक बार बढ़ा कोरोना का कहर, एक ही दिन में आया भारी उछाल, 24 घंटों में हुए…

0
68

दुनिया भर में कोरोना वायरस परेशानी का सबब बना हुआ है। दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस अपना कहर बरसा रहा है। दूसरे देशों की तरह अब फिर एक बार कोरोना वायरस ने भारत में भी अपने पर फैलाना शुरू कर दिए हैं। धीरे धीरे फिर एक बार भारत में कोरोना की पकड़ मजबूत होती दिख रही है। देश में कोरोना के मामलों में एक ही दिन में 22.5 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। जो परेशानी की एक बड़ी वजह बन गया है। भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना के 33,750 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद खुल संक्रमितों की संख्या बढ़ाकर 34,922,882 पर पहुंच गई है।

वहीं, दूसरी ओर कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन भी लोगों की परेशानियों में इजाफा कर रहा है। साउथ अफ्रीका में पाया गया ये वैरिएंट भारत में तेज़ी के साथ बढ़ रहा है। हाल ही में भारत में सामने आए इस वैरिएंट के मामलों की संख्या 1700 पहुंच गई है। हालांकि अब तक 639 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में इस वैरिएंट से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र में इस वैरिएंट के अब तक सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। जिसकी संख्या 510 है। महाराष्ट्र के अलावा दिल्ली में भी ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़कर 351 हो गए हैं।

बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्यों में सख्ती देखने को मिल रही है। दिल्ली सरकार ने जनता की सुरक्षा के लिए और कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए राज्य में नाइट कर्फ्यू भी लागू कर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि नई कोविड गाइडलाइन भी जारी की गई हैं। राज्य के सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।