Home Blog Page 790

सर्द हवाओं के धीमा पड़ने से मिली थोड़ी राहत, न्यूनतम तापमान बढ़कर हुआ 4 डिग्री…

0

इस बार भारत में ठंड ज्यादा पड़ने का अनुमान लगाया गया है और ये अनुमान सही साबित होता हुआ दिखा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस बात जनवरी और फरवरी के बीच रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ेगी। लेकिन इस बार तो जनवरी से पहले ही तापमान गिरता जा रहा है। हाल ही में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। बता दें कि ये तापमान इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि अब ये तापमान थोड़ा बढ़ गया है और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है।

ओमिक्रॉन के मामलों में आई तेज़ी, संक्रमितों की संख्यां बढ़कर हुई 200, महाराष्ट्र में दर्ज हुए सबसे ज्यादा मामले…

0

देश में हर दिन कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। राजधानी दिल्ली और महाराष्ट्र में अब तक इसके सबसे ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में ओमिक्रॉन के कुल 200 मामले दर्ज हो चुके हैं। वहीं, आपको बता दें कि आज पिछले 581 दिनों में सबसे कम कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। बीते 24 घंटों में देश भर में कोरोना के 5,326 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 3.48 करोड़ हो गई है।

पहले से भी बड़ी जीत की तैयारी में तृणमूल कांग्रेस, कोलकाता नगर निगम चुनाव में मिली…

0

पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी पर यकीन रखती है, इस बात यकीन तो विधानसभा चुनाव में ही हो गया था। जब ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने बहुमत हासिल की थी। लेकिन अब एक बार फिर पश्चिम बंगाल की जनता की इस बात का सबूत दिया है कि वो हर तरह से ममता बनर्जी के साथ हैं। बता दें कि कोलकाता में कोलकाता नगर निगम (KMC) चुनाव हो रहे हैं। जिसको लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ने जा रही है। साल 2015 में 114 सीटें हासिल कर टीएमसी ने रिकॉर्ड बनाया था, जो इस बार वह खुद तोड़ने वाली है।

मुलायम सिंह और RSS प्रमुख की मुलाकात पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, ट्वीट कर कहा…

0

उत्तर प्रदेश में अगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव बहुत ही अहम माने जा रहे हैं। जिसके चलते राज्य में हो रही हर हलचल पर सभी दल नजरें गड़ाए हुए हैं। जैसे ही कोई बात सामने आती है, प्रदेश में सियासत गर्मा जाती है। आज एक बार फिर राज्य की 2 बड़ी पार्टियों के बीच नोक झोंक देखने को मिल रही है। बता दें कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक और संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) और संघ प्रमुख मोहन भागवत (RSS Chief Mohan Bhagwat) के साथ बैठने पर राजनीतिक दलों में बवाल मचा हुआ है।

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों पर सीएम केजरीवाल का बयान, बोले “हम तैयार हैं, केंद्र सरकार इजाजत दे…”

0

देश में अब ओमिक्रॉन के मामले (Omicron cases) तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। जिसके चलते केंद्र और राज्य सरकार की चिंता बढ़ गई है। देश के अलग अलग राज्यों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आए हैं। देश की राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में भी ओमिक्रॉन ने रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामलों में तेज़ी आई है। जिसके चलते आज DDMA की बैठक हुई है। डीडीएमए की बैठक का जिक्र करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Cm arvind kejriwal) ने कहा कि दिल्लीवासियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। ओमिक्रॉन को लेकर दिल्ली सरकार पूरी तरह तैयार है।

सांसदों का निलंबन खत्म करने के लिए 4 दलों को सरकार का बुलावा, विपक्ष ने किया बातचीत से इंकार…

0

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन संसद में विपक्ष का हंगामा देखने को मिला था। जिसके अगले दिन 12 सांसदों को सदन से निलंबित कर दिया गया था। जिसके विरोध में विपक्ष ने आंदोलन शुरू कर दिया था, जो अब तक जारी है। विपक्ष की मांग है कि बिना किसी शर्त के निलंबित सांसदों को फिर से उनका पद दिया जाए। बता दें कि अभी तक इस मुद्दे का कोई हल नहीं निकला है। लेकिन सरकार ने विपक्ष को इस मामले को हल करने का एक मौका दिया है। सरकार ने निलंबित सांसदों के चार दलों को आज बातचीत का न्योता दिया है।

शेयर बाजार में भी छाया ओमिक्रॉन का कहर, सेंसेक्स में आई 1700 अंकों की गिरावट…

0

दक्षिण अफ्रीका में पाया गया कोरोना वायरस का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन पूरी दुनिया में परेशानी का सबब बना हुआ है। कई देशों में इस वायरस के मरीजों की पुष्टि हो रही है। गौरतलब हैं कि भारत में तेज़ी के साथ ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं। इन बढ़ते मामलों का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला। एक तरफ जहां ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं वहीं, दूसरी ओर शेयर बाजार में गिरावट दर्ज हो रही है। सोमवार 20 दिसंबर को बीएसई सेंसेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गौरतलब हैं कि ये सिलसिला बीते कुछ दिनों से जारी है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिर आया नया मोड़, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और श्रद्धा कपूर से भी…

0

बीते कुछ समय से बॉलीवुड सितारों पर मुसीबतों के बादल छाए हुए हैं। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सबसे पहले ड्रग केस के मामले में कई सितारों को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अपनी हिरासत में लिया था। जिसके बाद फिर 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी बॉलीवुड के एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही का कनेक्शन हुआ। इस मामले में अब तक कई खुलासे किए जा चुके हैं। हाल ही में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। ईडी के अनुसार मनी लॉन्ड्रिंग मामले के अपराधी सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) का संबंध बॉलीवुड की और भी हस्तियों के साथ है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुरू हुई भाजपा की जन विश्वास यात्रा, चुनाव से पहले राज्य की…

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा और समाजवादी पार्टी को लेकर कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। दोनों ही पार्टी चुनाव की तैयारी में जुटी हुई हैं और लगातार एक दूसरे पर हमला कर रही हैं। इस बीच खबर है कि रविवार से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भाजपा की जन विश्वास यात्रा शुरू हो रही है। जानकारी के अनुसार अंबेडकरनगर, मथुरा, बिजनौर, झांसी, बलिया और गाजीपुर से ये जन विश्वास यात्रा शुरू होगी, जो प्रदेश के कई जिलों में जाएगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा अपनी पूरी कोशिश कर रही है।

IT रेड के बाद भाजपा पर अखिलेश यादव का वार, बोले “मुख्यमंत्री अनुपयोगी हैं, हमारे फोन…”

0

विधानसभा चुनाव के करीब आते ही उत्तर प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। माना जा रहा है कि इस बार उत्तर प्रदेश में भाजपा को सरकार बनाने में काफी मुश्किलें पैदा होंगी और इन मुश्किलों को सबसे ज्यादा समाजवादी पार्टी बढ़ाएगी। सपा ने अपना काम शुरू भी कर दिया है। बीते कुछ समय से सपा भाजपा पर लगातार हमला कर रही है। आज एक बार फिर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर हमला बोला है। अखिलेश ने इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अनुपयोगी मुख्यमंत्री करार दिया है।