शनिवार के दिन भारत में अग्नि प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के बालासोर से किया गया। बता दें कि ये मिसाइल अग्नि सीरीज की नई जेनरेशन वाली एडवांस मिसाइल है और इसकी मारक क्षमता भी ज्यादा है। मिली जानकारी के मुताबिक अग्नि पी मिसाइल की मारक क्षमता 1,000 से 2,000 किलोमीटर के बीच है। इस बात की जानकारी सरकारी अधिकारियों ने दी है। उन्होंने बताया है कि ओडिशा तट के पास परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि पी’ (Agni Prime missile) का सफल परीक्षण किया है।
हेलीकॉप्टर हादसे के बाद वायुसेना प्रमुख का बड़ा बयान, बोले “कोर्ट ऑफ इंक्वायरी निष्पक्ष होगी…”
हाल ही में तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में 14 लोगों की मौत हुई। इन लोगों में भारत के पहले चीफ ऑफ स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थीं। बता दें कि अब इस हादसे की पूरी तरह से जांच की जा रही है। गौरतलब हैं कि शनिवार को इस मामले को लेकर एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी (Air Chief Marshal vivek Ram Chaudhari) ने भी अपना बयान जारी किया है। उन्होंने इस दौरान घटना के प्रत्येक पहलू की जांच करने की बात कही है। चौधरी ने कहा कि तीनों सेवाओं के अधिकारियों को ले कर बनाए गए जांच दल की ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ एक निष्पक्ष प्रक्रिया होगी।
लड़कियों के विवाह की न्यूनतम उम्र बढ़ाने के विरोध में खाप नेता, बोले “महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ेंगे…”
देश में कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर चर्चा हमेशा से हुई है और होती चली जा रही है। इन मुद्दों में से एक मुद्दा लड़कों और लड़कियों की शादी का है। शादी को लेकर अक्सर कई तरह के सवाल किए जाते हैं और इस पर कई तरह के कानून भी बनाए गए हैं। हाल ही में मोदी सरकार ने एक कानून में बदलाव करने का फैसला लिया है। मोदी सरकार के फैसले के मुताबिक देश में लड़कियों की शादी करने की कम से कम उम्र 18 नहीं बल्कि 21 साल होनी चाहिए। बता दें कि बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लड़कियों के विवाह के लिए न्यूनतम आयु को मौजूदा 18 साल से बढ़ाकर पुरुषों के बराबर 21 साल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
पेगासस मामले में सुनवाई के दौरान ममता बनर्जी सरकार को बड़ा झटका, कोर्ट ने लगाई जांच कमेटी पर रोक…
शुक्रवार को पेगासस जासूसी (Pegasus case) मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बड़ा झटका दिया है। बता दें कि मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से गठित आयोग द्वारा पेगासस जासूसी के आरोपों की जांच पर रोक लगा दी है। ममता सरकार ने पेगासस केस को लेकर पूर्व एससी जस्टिस एमबी लोकुर की अध्यक्षता में 2 सदस्यीय आयोग का गठन किया था। लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट में CJI एन वी रमना सुनवाई करते हुए जस्टिस लोकुर आयोग की जांच की कार्यवाही पर रोक लगाई और साथ ही नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
देश में बढ़ी ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या, राजधानी दिल्ली में तेजी से दर्ज हुए मामले…
भारत में ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या अब तेजी से बढ़ती जा रही है। हाल ही में कोरोना वायरस का ये नया वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। लेकिन अब इस वैरिएंट से संक्रमित मरीज कई देशों में देखने को मिले हैं। इन देशों में भारत ऐसा देश है जहां मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बताते चलें कि देश के अलग अलग राज्यों में ये वायरस अलग अलग रफ्तार से फैल रहा है। अभी तक महाराष्ट्र में इसके कई मामले देखने को मिले थे। लेकिन अब ये वायरस देश की राजधानी दिल्ली में भी पकड़ मजबूत कर रहा है। बता दें कि राजधानी दिल्ली में ओमिक्रॉन के 10 नए मामले सामने आए हैं।
अजय मिश्रा को बर्खास्त न करने पर प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला, कहा “आप एक अपराधी की रक्षा कर रहे हैं…”
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और नेता प्रियंका गांधी ने केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। इस बीच उन्होंने पीएम मोदी को घेरे में लिया। उन्होंने लखीमपुर खीरी हिंसा का मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को पद से बर्खास्त करने की अपील की और कहा कि मिश्रा को बर्खास्त करने से सरकार का इनकार उसके नैतिक दिवालियेपन का सबसे बड़ा संकेत है। प्रियंका ने एक ट्वीट के जरिए पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि “अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने से सरकार का इनकार उसके नैतिक दिवालियेपन का सबसे बड़ा संकेत है। नरेंद्र मोदी जी, धार्मिक वेशभूषा और धर्मपरायणता का दिखावा इस तथ्य को नहीं बदल सकेगा कि आप एक अपराधी को बचा रहे हैं।”
विशेष विमान के जरिए दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना हुई टीम इंडिया, बीसीसीआई ने शेयर की तस्वीरें…
भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका (SA) दौरे पर रवाना हो चुकी है। 26 दिसंबर से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। न्यूजीलैंड (NZ) के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-0 से श्रृंखला जीती थी। जिसके बाद अब साउथ अफ्रीका भारत के लिए एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है। साउथ अफ्रीका के दौरे से पहले भारतीय टेस्ट क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली को लेकर कई खबरें सामने आ रही थीं। खबरें उड़ रही थी कि विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए तैयार नहीं हैं। जिसके बाद से ये मामला चर्चा में हैं।
मंत्री अजय मिश्रा टेनी को पद से हटाने की मांग हुई तेज, राहुल गांधी बोले “एक क्रिमिनल है ये मंत्री…”
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम (SIT) की रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट सामने आने के बाद पता चला है कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची समझी साजिश थी और इस साजिश में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) का बेटा आशीष मिश्रा भी शामिल था। रिपोर्ट में कहा गया कि लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी चढ़ाकर मारने के मामले में आशीष मिश्रा मुख्य अपराधी हैं। जिसके बाद से विपक्ष भाजपा को लगातार घेर रही और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी को भी पद से बर्खास्त करने की अपील कर रही है।
प्रैस कॉन्फ्रेंस कर विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, बोले “रोहित शर्मा की कप्तानी में क्रिकेट…”
टीम इंडिया का साउथ अफ्रीकी दौरा जल्द ही शुरू होने वाला है। भारतीय टीम 16 दिसंबर को अफ्रीका के लिए रवाना होगी। उससे पहले आज टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली मीडिया के सामने आए हैं और कई बातों का खुलासा किया है। इस दौरान उन्होंने बताया की वह साउथ अफ्रीका दौरे के लिए पहले से ही तैयार हैं। मीडिया में आ रही तरह-तरह की खबरों को विराम लगाते हुए विराट कोहली ने कहा कि उन्हें रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में वनडे क्रिकेट खेलने में कोई दिक्कत नहीं है। इसके साथ ही इस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने गलत खबर फैलने वालों को फटकार लगाई।
कुन्नूर में हुए हेलीकॉप्टर हादसे के 7 दिन बाद कैप्टन वरुण सिंह ने तोड़ा दम, बुरी तरह से थे ज़ख्मी…
बुधवार 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में नीलगिरि में एक हेलीकॉप्टर का क्रैश हुआ। इस हेलीकॉप्टर में 14 लोग मौजूद थे जिसमें भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी मौजूद थीं। हादसे वाले दिन ही 14 में से 13 लोगों की मौत हो गई थी। लेकिन उस हेलीकॉप्टर में मौजूद कैप्टन वरुण सिंह काफी जख्मी हालत में पाए गए थे। जिसके बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। जानकारी के मुताबिक उनका इलाज बेंगलुरु के एक सैन्य अस्पताल में चल रहा था। आज खबर मिली है कि अस्पताल में इलाज के दौरान उनका भी निधन हो गया है।

















