उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसके बाद से केंद्र में मौजूद मोदी सरकार की परेशानियों और बढ़ गई हैं। ये रिपोर्ट स्पेशल इन्वेस्टिगेटिव टीम (SIT) द्वारा जारी की गई है और इसमें कहा गया है कि किसानों की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि एक सोची समझी साजिश थी। रिपोर्ट सामने आते ही विपक्ष ने मोदी सरकार पर हमला शुरू कर दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सबसे पहले पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने अपने एक ट्वीट में पीएम मोदी से कहा कि उनको एक बार फिर माफी मांगनी पड़ेगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हुई कोरोना से संक्रमित, करण जौहर के घर पार्टी में हुई थीं शामिल…
शुरुआती दौर में कोरोना वायरस ने कई बड़े सेलिब्रिटीज को अपने चपेट में लिया था। जिनमें से कई बड़े कलाकारों ने कोरोना से शिकार होने के बाद अपनी जान गवां दी थी। जिसके बाद अब शायद ये सिलसिला फिर एक बार शुरू हो चुका है। क्योंकि सोमवार के दिन बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं। परेशान करने वाली बात तो ये है कि हाल ही में करीना कपूर ने और अमृता अरोड़ा ने करण जौहर के घर एक पार्टी अटेंड की था। जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी शामिल हुए थे।
एक ही दिन में आया 20% का उछाल, भारत में तेज़ी से बढ़े ओमिक्रॉन के मामले, राजधानी दिल्ली में…
दक्षिण अफ्रीका में पाया गया कोरोना वायरस का नया वैरिएंट अब कई देशों में परेशानी का सबब बना हुआ है। इन देशों में एक भारत भी है। भारत में अब तेजी से ओमिक्रॉन के मामले बढ़ रहे हैं। बता दें कि बीते सोमवार के दिन देश में ओमिक्रॉन के 40 मामले दर्ज किए गए थे। लेकिन मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों में 20 फीसद इजाफा देखने को मिला है। यानी मंगलवार के दिन देश के 9 और मरीज सामने आए, जिसके चलते देश में ओमिक्रॉन के कुल 49 मामले हो गए। देश में बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार कड़े नियम लागू कर रही है।
हरनाज संधू को मिला मिस यूनिवर्स का खिताब, 80 देशों के प्रतियोगियों को पीछे छोड़ मारी बाजी…
70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट इस साल 12 दिसंबर को इजराइल में हुआ। इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली युवतियों ने हिस्सा लिया। लेकिन खुशी की बात तो ये है कि इस बार बाजी भारत की अभिनेत्री-मॉडल हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) ने मारी। पूरे 21 सालों बाद किसी भारतीय को मिस यूनिवर्स का खिताब मिला है। इससे पहले साल 1994 में अभिनेता सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और साल 2000 में लारा दत्ता (Lara Dutta) ने मिस यूनिवर्स (Miss Universe) का खिताब हासिल किया था।
देश में एक बार फिर गिरी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या, बीते 24 घंटों में दर्ज हुए इतने मामले…
भारत में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। मार्च और अप्रैल के महीने में एक दिन में कोरोना वायरस के लाखों मामले सामने आ रहे थे। लेकिन अब ये संख्या अब 10 हजार से भी कम पर आकर रुक गई है। बता दें कि बीते 24 घंटों में कोरोना के कुल 7,350 नए मामले दर्ज किए गए हैं और साथ इस दौरान 202 लोगों ने कोरोना वायरस की वजह से जान गंवाई। गौरतलब हैं कि ये मामले रविवार में दर्ज किए गए मामलों से 5.5 फीसदी कम है।
अंग्रेजी के कठिन शब्द का इस्तेमाल कर शशि थरूर ने किया सबको हैरान, भाजपा पर हमला कर लिखा…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर अपने बयानों के साथ साथ अपनी अंग्रेजी के लिए भी हमेशा चर्चा में रहते हैं। वह अक्सर अंग्रेजी के कुछ ऐसा शब्द इस्तेमाल करते हैं कि कुछ ही लोग उस शब्द का अर्थ समझ पाते हैं। एक बार फिर उन्होंने एक अपने ट्वीट में एक ऐसा शब्द इस्तेमाल किए जिसका अर्थ कुछ ही लोग जानते हैं। बता दें कि रविवार के दिन भाजपा पर हमला करते हुए तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने अंग्रेजी के एक और कठिन शब्द का इस्तेमाल किया। जिससे वह एक बार फिर चर्चा में आ गए। उन्होंने इस बीच ऑलओडोक्साफोबिया शब्द अपने बयान में इस्तेमाल किया। वैसे इस शब्द का अर्थ होता है विचारों का बेवजह भय। लेकिन हर कोई इसका मतलब नहीं जानता।
देश में बढ़ी ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या, दिल्ली में सामने आया दूसरा मामला…
कोरोना से परेशान लोगों को जहां थोड़ी बहुत राहत मिली थी। वहीं, अब एक बार फिर उनकी परेशानियों में इजाफा हो गया है। देश में जब कोरोना के मामलों में कमी आई तो अब देश में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ने लगे हैं। बता दें कि कोरोना वायरस का ये नया वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका में पाया गया है। जो अब पूरी दुनिया में फैल रहा है। बताते चलें कि भारत सरकार समेत बाकी और देशों की सरकार ने इसके खतरे को देखते हुए साउथ अफ्रीका से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। इसके बावजूद भी कई देशों में इस वायरस से संक्रमित लोगों की पुष्टि हो रही है।
पंजाब के मुख्यमंत्री ने साधा AAP पर निशाना, बोले “गैर-पंजाबी ठगों और लुटेरों से…”
इन दिनों उत्तर प्रदेश और पंजाब में चुनावी गर्मा गर्म देखने को मिल रही है। अगली साल उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सभी दलों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंजाब में बीते कुछ समय से सियासी तापमान बढ़ा हुआ है। जिसके चलते अब एक बार फिर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी को ठग और लुटेरा बताया। साथ ही उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रही है।
कैटरीना-विक्की ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें, सेलेब्स ने दीं ढेर सारी बधाई…
बीते कई दिनों से जिस पल का इंतजार लोगों को था अब वो खत्म हो चुका है। आखिरकार एक लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की शादी हो गई। अभी तक अपनी शादी को लेकर दोनों में से किसी ने भी कोई स्टेटमेंट नहीं दी थी। लेकिन कल राजस्थान में शादी करने के बाद कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दोनों को शादी के जोड़े में देख कर उनके फैंस काफी खुश हो रहे हैं और कपल की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान शेयर की गई तस्वीरों में फैंस के साथ साथ सेलेब्स भी कटरीना और विक्की को शादी की बधाई देते हुए नजर आए।

















