टी20 विश्व कप में भारत के प्रदर्शन के बाद से भारतीय क्रिकेट टीम में कई बड़े बदलाव हुए। हाल ही में टीम के कप्तान विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया है। जिसके बाद बीसीसीआई ने रोहित शर्मा को टी20 क्रिकेट का कप्तान बन दिया। इसके बाद अब बुधवार को एक और बड़ा फैसला लेते हुए बीसीसीआई ने विराट कोहली को वनडे टीम के कप्तान के पद से हटाने का फैसला लिया है और ये पद भी रोहित शर्मा को सौंप दिया है। बता दें कि बीसीसीआई ने विराट कोहली को खुद पद छोड़ने के लिए 48 घंटों का समय दिया था। लेकिन विराट ने पद छोड़ने से इंकार कर दिया।
रोहिणी कोर्ट में सुनवाई के दौरान हुआ धमाका, एक पुलिसकर्मी घायल…
गुरुवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ( Rohini Court) में एक धमाका हुआ, जिसके कारण पूरी कोर्ट में अफरातफरी मच गई। इस धमाके को लेकर पुलिस का कहना है कि यह लो इंटेसिटी बम ब्लास्ट है। यह एक तरह का क्रूड बम है। बता दें कि इस धमाके में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस को मौके से आईईडी विस्फोटक और एक टिफिननुमा चीज मिली। एनएसजी को भी मौके पर बुलाया गया है। उधर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना भी रोहिणी कोर्ट के लिए रवाना हो गए।
सैन्य विमान से दिल्ली लाया जाएगा CDS जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार…
बुधवार को तमिलनाडु (Tamilnadu) के नीलगिरि में सेना का एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। इस हेलीकॉप्टर में 14 लोगों के साथ साथ देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ यानी CDS जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि Mi सीरीज के हेलीकॉप्टर ने सुलुर (Sulur) आर्मी बेस से उड़ान भरी थी, इसके कुछ ही देर बाद ये नीलगिरि में हादसे का शिकार हो गया था। बता दें कि हादसे में हेलीकॉप्टर में मौजूद सभी लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें CDS जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी डॉ. मधुलिका रावत का नाम भी शामिल है।
PMO के ‘लाल टोपी’ ट्वीट को मुद्दा बनाकर हमलावार हुआ विपक्ष, बोला “लाल किला का नाम काला किला कर दें तो…”
इन दिनों केंद्र में बैठी मोदी सरकार पर विपक्ष हमलावार है। हाल ही में PMO इंडिया के वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया था। जिसमें समाजवादी पार्टी को निशाना बनाया गया था। इस ट्वीट में समाजवादी पार्टी को “लाल टोपी वाले” कहा गया था। उनके इस ट्वीट पर अब विपक्ष ने हमला बोला है। सिर्फ समाजवादी पार्टी ही नहीं बल्कि बाकी दूसरी पार्टियों ने भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस ट्वीट के खिलाफ एक बयान दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये लोग लाल किले का नाम बदलकर काला किला कर देंगे।
तमिलनाडु में क्रैश हुआ भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर, CDS बिपिन रावत समेत 14 लोग थे सवार…
तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का एक Mi-17 हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। इस हेलीकॉप्टर में 14 लोगों के सवार होने की जानकारी मिली है। पता चला है कि इस हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत भी मौजूद थे। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। लेकिन अभी तक हादसे के कारण का पता नहीं चल पाया है। सूत्रों के मुताबिक सेना का हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण क्रैश हुआ था। बता दें कि इस बीच बिपिन रावत के साथ साथ हेलीकॉप्टर में उनकी पत्नी मधुलिका रावत, ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर, लेफ्टिनेंट कर्नल हरजिंदर सिंह, गुरसेवक सिंह, जितेंद्र कुमार, विवेक कुमार, बी साई तेजा और हवलदार सतपाल भी शामिल थे।
BJP संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने अपनाया सख्त रवैया, बोले “बच्चों की तरह बार-बार…”
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को भाजपा की संसदीय दल की बैठक हुई। इस बैठक में सांसदों के साथ साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इस दौरान सदन में सांसदों की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने इस बीच सांसदों से साफ बोला की बदलाव करें नहीं तो बदलाव खुद हो जाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि “सदन में सभी सांसदों को रहना चाहिए। चाहे कोई बिल हो या ना हो। सांसद अपने में परिवर्तन लाएं नहीं तो परिवर्तन अपने आप हो जाएगा।”
शिवसेना के साथ राहुल गांधी की बैठक, यूपीए पर ममता बनर्जी के बयान को…
देश में अगले साल 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनाव से पहले ही सभी दल एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं। वहीं, चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपने साथी की भी खोज में हैं। ऐसे में खबर है कि आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिवसेना के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) से मुलाकात कर सकते हैं। ऐसे में बताया जा रहा है कि कांग्रेस और शिवसेना अपने गठबंधन को आगे लेकर जाना चाहती है। महाराष्ट्र में सेना-एनसीपी-कांग्रेस का गठबंधन है और पार्टी ये गठबंधन बाकी और राज्यों में भी ला सकती है।
मुंबई में मिली जीत से बने कई बड़े रिकॉर्ड, विराट कोहली भी बने पहले ऐसे खिलाड़ी जिसने…
टेस्ट क्रिकेट में भारत ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। मुंबई टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को हरा कर भारत ने कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। कुछ रिकॉर्ड तो ऐसे हैं जिनको आगे जाकर तोड़ना खुद भारत के लिए काफी मुश्किल होगा। बता दें कि भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने ब्रेक के बाद दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड बुरी तरह से पछाड़ दिया है। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 372 रनों से मात दी है। बता दें कि ये जीत भारत की सबसे बड़ी जीत है। इतिहास में अभी तक भारत ने किसी भी टीम को इतने रनों से नहीं हराया है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि ये न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी हार भी है। इससे पहले न्यूजीलैंड भी कभी इतने रनों के अंतर से नहीं हारी।
बिहार के स्वास्थ्य केंद्र में देखने को मिली बड़ी लापरवाही, नेताओं और फिल्म स्टार्स के नाम पर हुई…
कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है। देश भर में लोग पहले से ज्यादा सतर्क हो गए हैं। बता दें कि देश में जब कोरोना की शुरुआत हुई थी तब कई राज्यों में लापरवाही देखने को मिली थी। जिसमें से एक राज्य बिहार था। लेकिन अब जब देश एक बार फिर कोरोना वायरस के खतरे से जूझ रहा था तब भी बिहार से लापरवाही सामने आई है। बता दें कि बिहार में कोरोना टेस्ट और वैक्सीनेशन में लापरवाही देखी गई है। बिहार के अरवल जिले के करपी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में टेस्टिंग और वैक्सीनेशन में गड़बड़ की गई है। जानकारी के मुताबिक यहां फर्जी टेस्टिंग और वैक्सीनेशन किए गए हैं।
देश में बढ़ी ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या, राजधानी दिल्ली में भी पाया गया मरीज, कुल मामले हुए…
दुनिया भर में एक बार फिर कोरोना वायरस का डर बैठ गया है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि होने के बाद सभी देशों ने सतर्कता बरतना शुरू कर दी है। इस बीच भी भारत में ओमिक्रॉन के मामलों की पुष्टि हुई है। बता दें कि पिछले हफ्ते कर्नाटक में ओमिक्रॉन के पहले दो मामले सामने आए थे। जिसके बाद अब 3 और मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से एक मामला देश की राजधानी दिल्ली में पाया गया है। विदेश से लौटे और LNJP अस्पताल में भर्ती एक कोरोना मरीज में इसकी पुष्टि हुई है। बता दें कि ये शख्स तंजानिया से भारत आया है और इसको फिलहाल LNJP अस्पताल में भर्ती किया गया है।

















