Home Blog Page 794

गुरुग्राम में लोगों को मिली राहत, हवा की गुणवत्ता में आया सुधार, दिल्ली के हालात अब भी खराब…

0

दिवाली के बाद से बिगड़ी दिल्‍ली और आसपास के इलाकों की हवा की गुणवत्ता (Delhi Air Quality) में अब थोड़ा सुधार देखने को मिल रहा है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद चली हवाओं की वजह से ये मामूली सुधार देखने को मिल रहा है। दिल्ली में हालात अब भी खराब हैं। दिल्ली की हवा अब भी गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। वहीं, इस दौरान फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम और नोएडा ही हवाओं में सुधार देखा गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक फरीदाबाद में 296 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

साउथ अफ्रीका दौरे से पहले हो सकता है बदलाव, टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा को मिल सकती है…

0

देश में कोरोना वायरस का खतरा जैसे तैसे कम हुआ था कि अब ओमिक्रॉन ने सबकी परेशानियां बढ़ा दी हैं। बता दें कि ओमिक्रॉन कोरोना वायरस का नया वेरिएंट है जो दक्षिण अफ्रीका में पाया गया है। ओमिक्रॉन का खतरा होने के बावजूद भी बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका दौरा करने का फैसला लिया है। थोड़ा बदलाव करते हुए बीसीसीआई ने साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल कम दिनों का कर दिया है। इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान टीम का उपकप्तान बदला जा सकता है। मौजूदा समय में टेस्ट टीम के उपकप्तान आजिंक्य रहाणे हैं। लेकिन उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए उनसे उनका पद वापस लिया जा सकता है।

ममता के बाद अब अखिलेश ने भी बनाई कांग्रेस से दूरी, बोले “नहीं मिलेगी एक भी सीट…”

0

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सभी दलों में सियासी हलचल तेज हो गई है। सभी इस दौरान चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। इस दौरान कोई भी दल एक दूसरे को निशाना बनाने से नहीं चूक रहा है। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आई है। पता चला है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तृणमूल कांग्रेस के साथ हाथ मिला सकते हैं। शुक्रवार को दिए एक बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि बंगाल की तरह यूपी में भी भाजपा का सफाया होगा। बता दें कि इस समय अखिलेश यादव बुंदेलखंड की चुनावी यात्रा पर हैं।

प्रदूषण बना बड़ा संकट, दिल्ली के बाद अब हरियाणा के इन शहरों में भी रहेंगे स्कूल बंद…

0

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए गुरुवार को दिल्ली सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया था। बता दें कि दिल्ली सरकार का ये फैसला सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद जारी किया गया था। इस फैसले से पहले कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली सरकार 24 घंटों के अंदर कोई फैसला करे। अगर ऐसा नहीं होता तो फिर कोर्ट आदेश जारी करेगी। बता दें कि आज एक बार फिर इस मामले की सुनवाई के बाद बड़ा फैसला लिया गया है। दिल्ली के साथ साथ आस पास के शहरों में भी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है।

ओमिक्रॉन के मरीजों की पुष्टि के बाद बढ़ी सरकार की चिंता, कई राज्यों में शुरू हुई…

0

कोरोना वायरस के कहर से हर कोई परेशान हैं। बीते कुछ समय से मामलों में कमी गिरावट देखी जा रही थी। लेकिन अब इसके नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने दुनिया भर के देशों को फिर एक बार चिंता में डाल दिया है। ये वैरिएंट दक्षिण अफ्रीका में पाया गया है और ये बाकी और वैरिएंट से काफी खतरनाक है। जिसके कारण बाकी और देशों की चिंता बढ़ गई है। बता दें कि अब भारत में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट के मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसकी वजह से देश के कई राज्यों में हलचल तेज हो गई है। कई राज्य सरकारों ने पहले से ही इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी थीं और कई राज्य सरकारों ने अब इसकी पुष्टि होने पर एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

अर्पिता को छोड़ सलमान खान के पूरे परिवार को मिला कैटरीना की शादी का इनविटेशन, जानें क्या रही वजह..

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल बीते कुछ समय से चर्चा में बने हुए हैं। दोनों की शादी की खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में विक्की कौशल को कैटरीना कैफ के घर के बाहर भी देखा गया था। जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुईं। अब एक बार फिर दोनों की शादी को लेकर खबरें तेज़ हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों इस महीने की 9 तारीख को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। खबर ये भी है कि वह पहले मुंबई में कल कोर्ट मैरिज करेंगे। जिसके बाद वह राजस्थान के लिए रवाना हो जाएंगे और वहीं पूरे रीति रिवाज के साथ शादी करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, कल से अगले आदेश तक सभी स्कूल…

0

देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार सुनने को मिली हैं। प्रदूषण को नियंत्रण में लाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही थी। जिसमें दिल्ली सरकार ने कोर्ट को जल्द से जल्द कदम उठाने का यकीन दिलाया। लेकिन अभी तक इस मामले में दिल्ली सरकार ने कोई खास कदम नहीं उठाया। जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को फटकारा। कोर्ट ने कहा कि “आज दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के मामले में सुनवाई के दौरान केंद्र और राज्यों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। 24 में घंटे में कदम उठाइये वरना कोर्ट आदेश जारी करेगा। आपातकालीन हालात में असाधारण कदम उठाने की जरूरत है।”

मॉडल्स की मौत के मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, दुर्घटना से पहले ड्रग डीलर ने किया था…

0

बीते नवंबर के महीने की शुरुआत में केरल में एक कार दुर्घटना में दो मॉडल समेत तीन लोगों की मौत होने की खबर सामने आई थी। जब इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि मिस केरल रह चुकीं एंसी कबीर (Ansi Kabeer) और रनरअप रहीं अंजना शाजां (Anjana Shajan) ही उस गाड़ी में मौजूद थीं। हादसे के बाद से इस मामले की जांच लगातार चल रही है। पहले तो इसको एक हादसा ही समझा जा रहा था लेकिन अब इस दौरान एक बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि एक ड्रग डीलर उनकी गाड़ी का पीछा कर रहा था, जिसकी वजह से मॉडलों के ड्राइवर अब्दुल रहमान ने गाड़ी को तेज चलाना शुरू किया और इस बीच ही गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।

ममता बनर्जी के बयान पर कपिल सिब्बल का ट्वीट, बोले “कांग्रेस बिना UPA मतलब…”

0

बुधवार 1 दिसंबर को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात की, इस दौरान ममता बनर्जी ने UPA (संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन) को लेकर एक बयान दिया। इस बयान से अब वह कांग्रेस के निशाने पर हैं। ममता बनर्जी ने अपने बयान में कहा कि “अब यूपीए नहीं है।” बता दें कि इस बीच ममता बनर्जी से यूपीए को लेकर एक सवाल किया गया था। उनसे पूछा गया था कि क्या वो चाहती हैं कि शरद पवार को UPA का अध्यक्ष बनाया जाए? जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि “क्या यूपीए? अब कोई यूपीए नहीं है? यूपीए क्या है? हम एक मजबूत विकल्प चाहते हैं।”

संसद भवन के बाहर शुरू हुआ निलंबित सांसदों का प्रदर्शन, माफी मांगने से किया इंकार, बोले “सरकार बहुमत में है तो…”

0

जैसा की सभी को पता है सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है। सत्र के पहले ही दिन सदन में हंगामा देखने को मिला। दरअसल, सोमवार को सत्र के पहले ही दिन कृषि कानूनों को वापस लेने वाला बिल पेश किया गया और बिना किसी चर्चा के इसको पास कर दिया गया। जिसको को विपक्ष ने सदन में हंगामा मचाया। विपक्ष में इस बिल पर चर्चा की मांग की लेकिन सदन में विपक्ष की एक na सुनी गई। इस हंगामे के बाद विपक्ष के 12 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। जिसके बाद अब ये मामला तेज होता जा रहा है। निलंबित हुए सांसदों ने संसद भवन (Parliament Winter Session) में गांधी प्रतिमा के सामने आंदोलन शुरू कर दिया है।