Home Blog Page 795

डॉक्टरों की लापरवाही से 27 लोगों ने गंवाई अपनी आंखों की रोशनी, मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद…

0

कोरोना महामारी के दौरान डॉक्टर देश के हीरो बन गए थे। इस बीच डॉक्टर्स ने अपनी जान पर खेल के मरीजों का इलाज किया। इस दौरान कई प्राइवेट हॉस्पिटलों में डॉक्टरों ने लोगों की मजबूरी का गलत फायदा भी उठाया। इस बीच अब एक बार फिर डॉक्टरों की लापरवाही देखने को मिली है। बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर में डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से मरीजों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यहां एक अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन (Cataract Surgery) कराने वाले 27 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की लापरवाही का नतीजा ये हुआ कि अब तक 7 लोगों की आंखें निकाली जा चुकी हैं।

पेरिस और सिंगापुर को पीछे छोड़ इजराइल का यह शहर बना नंबर वन, मिला दुनिया के सबसे महंगे…

0

दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं जो घूमने फिरने का शौक रखते हैं। इन लोगों में बहुत से लोग वो हैं जो कम महंगी और खूबसूरत जगहों पर घूमने जाना पसंद करते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं जो सिर्फ महंगी जगहों पर घूमने के शौकीन होते हैं। तो इन लोगों के लिए आज एक ऐसी खबर सामने आई है जिसको सुनकर सब हैरान हो जाएंगे। बताते चलें कि इस समय दुनिया की सबसे महंगी जगह पेरिस या सिंगापुर नहीं बल्कि इजराइल का शहर तेल अवीव है। जानकारी के मुताबिक हाल ही में इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) की ओर से एक सूची जारी की गई है। जिसमें खुलासा हुआ है कि दुनिया का सबसे महंगा शहर तेल अवीव है।

शादी की तैयारियों के बीच कैटरीना कैफ के घर के बाहर दिखाई दिए विक्की कौशल, तस्वीरें हुईं वायरल…

0

बीते कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लेकिन अभी तक दोनों में से किसी ने भी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दी है। भले ही दोनों अपनी शादी की इंफॉर्मेशन कितनी भी छुपा लें मीडिया को तो पता चल ही जाता है। खबरें सामने आई हैं कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अगले महीने ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बताया जा रहा है कि दिसंबर की 9 तारीख को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे और इसके लिए उन्होंने राजस्थान को चुना है।

राहुल गांधी के इस ट्वीट पर पीयूष गोयल का पलटवार, बोले “क्या आप अपने सांसदों के कृत्य का…”

0

संसद के मॉनसून सत्र में राज्यसभा में हंगामे के दौरान धक्का-मुक्की करने और सदन की मर्यादा का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोपों के बाद राज्‍यसभा के 12 विपक्षी सांसदों के सस्‍पेंड कर दिया गया है। जिसके बाद से इसको लेकर विपक्ष काफी हंगामा कर रहा है और निलंबन वापस लेने की मांग कर रहा है। बता दें कि सोमवार 29 नवंबर को से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हुआ है। पहले दिन ही कृषि कानूनों की वापसी वाले बिल पर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच जोरदार हंगामा देखने को मिला। इस बीच ही हुए हंगामे के दौरान राज्यसभा से 12 सासंदों को सस्पेंड कर दिया गया।

रणवीर की नई फिल्म ’83’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, कपिल देव का किरदार निभाकर जीता लाखों लोगों का दिल…

0

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की एक्टिंग से तो हर कोई वाकिफ है। वो जिस भी किरदार में आते हैं लोगों का दिल जीत ही लेते हैं। वह इस कदर अपना किरदार निभाया करते हैं कि लोग उनको उस नाम से ही पहचानने लगते हैं। बीते कुछ समय से लोगों को रणवीर की अगली फिल्म का इंतजार काफी बेसब्री से था। लेकिन अब सिर्फ फिल्मों के दीवानों के लिए ही नहीं बल्कि क्रिकेट के दीवानों के लिए भी बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि रणवीर सिंह की अगली फिल्म ’83’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रणवीर की ये फिल्म आपको 1983 के उस ऐतिहासिक पल को महसूस करवाएगी। जब भारत ने पहली बार वर्ल्ड कप जीता था।

कोविड वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सावधान हुई भारत सरकार, लागू किए यह पांच जरूरी नियम…

0

दुनिया भर में कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के एक नए स्वरूप को देखते हुए बाकी और देशों की भी परेशानियां बढ़ गई हैं। बता दें कि इस नए स्वरूप को ‘ओमीक्रोन’(Omicron) का नाम दिया गया है। बाकी और देशों की तरह भारत ने भी इससे बचाव के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिन देशों में ओमीक्रोन के मामले की पुष्टि हुई है उन देशों से आने वाले यात्रियों के लिए भारत सरकार ने कुछ खास नियम जारी किए हैं। जिनका पालन यात्रियों को सख्ती से करना पड़ेगा। इन देशों से भारत आने वाले सभी यात्रियों को सबसे स्‍वघोषणा फॉर्म भरना होगा और अपनी निगेटिव RT-PCR रिपोर्ट दिखानी होगी।

डिजिटल करेंसी को लेकर सदन में RBI का प्रस्ताव, देश में डिजिटल करेंसी को भी…

0

सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है और इस सत्र के पहले ही दिन सदन में गर्मा गर्मी देखने को मिल गई। दरअसल, सत्र के पहले ही दिन सदन में कृषि कानूनों को वापस करने वाला बिल पेश किया गया। जिसको बिना किसी चर्चा के पास कर दिया गया। ऐसे में विपक्ष ने सदन में जम कर हंगामा मचाया। बता दें कि इस दौरान एक और बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इससे मामले से पहले केंद्रीय रिजर्व बैंक ने भी सदन में एक अहम प्रस्ताव रखा है। केंद्रीय रिजर्व बैंक ने देश में डिजिटल करेंसी के विनियमन को लेकर एक प्रस्ताव दिया है।

लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पास होने पर हंगामा, विपक्ष में की चर्चा की मांग…

0

आज यानी सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र का आगाज हो गया है। दोनों सदनों की कार्यवाही भी शुरू हो गई है। जैसा कि गुरुपर्व के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में फैसला लेते हुए कहा था, ठीक वैसा ही हुआ। उन्होंने कहा था कि सत्र के शुरू होते ही कृषि कानूनों को वापस ले लिया जाएगा। आज संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने वाला बिल लोकसभा में पेश किया और इस बिल को मंजूरी भी मिल गई। हालांकि इस बिल पर लोकसभा में चर्चा नहीं हुई। जिसको लेकर विपक्ष ने खूब हंगामा मचाया।

उत्तराखंड में महाराष्ट्र की भक्तिभाव की सरस्वती प्रवाहित हुई- किशन शर्मा

0

उत्तराखंड में श्री बदरीनाथ धाम के पास माना गांव में पौराणिक श्री गणेश गुफ़ा, श्री व्यास गुफ़ा, और भीम पुल के निकट पावन सरस्वती नदी का उद्गम स्थल है । वहां एक बहुत ही छोटा सा सरस्वती मंदिर भी था, जो जर्जर हालत में था। लगभग दस वर्ष पहले, जब हिन्दी ब्लिट्ज़ के संपादक और चार धाम मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित नंद किशोर नौटियाल जी के नेतृत्व में प्रख्यात शिक्षाविद और आध्यात्मिक व्यक्तित्व, एम0आई0टी0 विश्वशांति विश्वविद्यालय पुणे के संस्थापक अध्यक्ष प्रो0 डॉ0 विश्वनाथ कराड जी और विश्व विख्यात कम्प्यूटर वैज्ञानिक पद्मभूषण डॉ0 विजय भटकर जी के साथ मुझे वहां जाने का अवसर मिला, तब अमेरिका से आये वैज्ञानिक डॉ0 बिजोय कुमार दाश जी की उपस्थिति में दोनों महानुभावों ने उस जीर्ण-क्षीर्ण मंदिर के जीर्णोद्धार का संकल्प ले लिया।

बहुत समय बीत गया परंतु उस संकल्प के बारे में कोई चर्चा किसी ने नहीं की। एक दिन डॉ0 विजय भटकर जी ने फ़ोन पर मुझसे बात की और अपने संकल्प की चर्चा की । उन्होंने कहा कि अगर कराड साहब किसी कारणवश साथ नहीं दे रहे होंगे तो वे छोटे ही रूप में सही मगर मंदिर का पुनर्निमाण करवाएंगे । इसकी जानकारी मिलने पर कराड साहब ने घोषणा कर दी कि वे संकल्प को भूले नहीं हैं और तुरंत माना गांव के प्रधान श्री पीताम्बर मोल्पा जी को मिलने के लिये आमंत्रित किया । मोल्पा जी से लिखित अनुमति मिलने के बाद कराड साहब ने इस दिशा में कार्य करवाना भी शुरू करवा दिया ।

राजस्थान से पत्थर भिजवाने की व्यवस्था करदी, और एम0आई0टी0 की निर्माण कार्य की टीम को माना भेज दिया गया । मोल्पा जी के सहयोग से वहां निर्माण कार्य केवल प्रारंभ ही नहीं हुआ बल्कि केवल दो महीने के बहुत कम समय में भयंकर सर्दी के कष्ट सहते हुए भी उस टीम के सदस्यों ने वहां सुन्दर मंदिर भवन बना डाला और उसमें वेद व्यास जी, श्री गणेश जी, संत ज्ञानेश्वर जी, संत तुकाराम जी, भगवान श्री विट्ठल जी, हनुमान जी, और सरस्वती जी की मूर्तियां भी स्थापित कर दीं । सरस्वती भी एक नहीं, वहां तीन तीन विराजित कर दी गईं । एक, शिक्षा-कला की देवी माता सरस्वती जी, दूसरी, पौराणिक नदी सरस्वती जी, और तीसरी, कराड साहब की माता सरस्वती कराड जी ।

इनके अतिरिक्त कराड साहब की बडी बहन त्यागमूर्ती प्रयाग अक्का कराड जी की मूर्ती भी वहां स्थापित की गई है । 21 अक्टूबर 2021 को उस पुनर्निमित मंदिर का उद्घाटन करवाना निश्चित कर दिया गया । अक्टूबर महीने में वहां का मौसम बहुत ही भयंकर रूप धारण कर लेता है । भीषण बर्फ़बारी, भारी वर्षा, भूस्खलन और असहनीय सर्दी के कारण वहां सामान्य व्यक्तियों का पहुंचना, रुकना और रहना असंभव ही हो जाता है । महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहिम श्री भगत सिंह कोश्यारी साहब उद्घाटन समारोह में उपस्थित होने के लिये पहुंच भी गये । वे मूलत: उत्तराखंड के ही हैं, इसलिये उन्हें कोई असुविधा नहीं हुई ।

जोशीमठ में फ़ंसे हुए कराड साहब और भटकर साहब को अंतत: हैलीकॉप्टर से जोशीमठ से बदरीनाथ पहुंचना पडा । मोल्पा जी ने स्थानीय महिलाओं-पुरुषों को समारोह स्थल पर जुटाया और 21 अक्टूबर को निर्धारित समय पर मंदिर का उद्घाटन हो गया । राज्यपाल महोदय ने कराड साहब की भरपूर प्रशंसा की और उन्हें सम्मानित भी किया । बाद में पुणे, लातूर, पंढरपुर, आलंदी आदि स्थानों के कीर्तनकार और कथाकार भी जुड गये । वारकरी सम्प्रदाय के गायकों और कथाकारों ने पूरे सप्ताह उत्तराखंड की उस जगह को महाराष्ट्र के भक्ति रस से सराबोर कर दिया । महाराष्ट्र के देवी-देवताओं और संतों की जयजयकार पूरे सात दिन तक वहां गूंजती रही ।

सभी तरफ़ कराड साहब की प्रशंसा और जयजयकार सुनाई दे रही थी । इतने सारे लोगों की यात्रा की व्यवस्था, उनके रहने की व्यवस्था, उनके नाश्ते-भोजन आदि की व्यवस्था करना आसान काम नहीं था परंतु कराड परिवार के सभी सदस्यों ने और एम0आई0टी0 के अधिकारियों-कर्मचारियों ने इस मुश्किल कार्य को सफ़लतापूर्वक पूरा कर दिया । कुछ लोग अस्वस्थ भी हुए, परंतु अंतत: भागवत कथा सहित सात दिवसीय यह महायज्ञ पूर्ण हो गया और उत्तराखंड में महाराष्ट्र की भक्तिभाव की सरस्वती प्रवाहित हो ही गई ।

किशन शर्मा, 901, केदार, यशोधाम एन्क्लेव, प्रशांत नगर, नागपुर-440015; मोबाइल-8805001042

देश को संबोधित करते हुए ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी, “मैं सत्ता में नहीं सिर्फ सेवा में रहना चाहता हूं…”

0

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर देश को संबोधित किया। रविवार के दिन ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी ने देशवासियों के बीच अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरा पद सिर्फ जनता की सेवा के लिए है। मैं आज भी सत्ता में नहीं हूं। उन्होंने कहा कि “मैं आज भी सत्ता में नहीं हूं और भविष्य में भी सत्ता में जाना नहीं चाहता। मैं सिर्फ सेवा में रहना चाहता हूँ, मेरे लिए ये पद, ये प्रधानमंत्री सारी चीजें ये सत्ता के लिए है ही नहीं, सेवा के लिए है।” इस बीच पीएम मोदी ने प्रकृति को लेकर भी बातचीत की। उन्होंने जनता के सामने प्रकृति को मां बताया।