देश में कोरोना वायरस के मामलों में भले ही कमी आई हो लेकिन अभी भी इसको लेकर चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस का नया स्वरूप पाया गया है। जिसको विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की एक समिति द्वारा ओमीक्रॉन का नाम दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस स्वरूप को ‘बेहद संक्रामक चिंताजनक स्वरूप’ बताया गया है। जिसके चलते अब सभी देशों ने चिंता जाहिर की है। इन देशों में एक भारत भी है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस वेरिएंट पर चर्चा करने के लिए आज एक बैठक की है।
देश में पहली बार जारी हुई बहुआयामी गरीबी सूचकांक, टॉप 5 में शामिल चार बीजेपी शासित, पहले स्थान पर आया…
भारत में पहली बार बहुआयामी गरीबी सूचकांक (Multidimensional Poverty Index-MPI) रिपोर्ट जारी की गई है। जिसको देखने के बाद सब लोग हैरान हैं। शनिवार को रिपोर्ट सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। दरअसल, ये रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्ष को एक बार फिर भाजपा को निशाना बनाने का मौका मिल गया है। बता दें कि इस लिस्ट में देश के 5 सबसे ज्यादा गरीब राज्यों के नाम सामने आए हैं और इन पांच राज्यों में 4 बीजेपी शासित राज्य हैं। जिसको लेकर अब भाजपा को निशाना बनाया जा सकता है।
सुष्मिता सेन की आर्या 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस तरह अब लेंगी दुश्मनों से बदला…
बीते कुछ समय में फिमलों के दीवानों में काफी बदलाव देखने को मिला है। जहां पहले लोग फिल्मों के दीवाने थे अब वह वेब सीरीज के दीवाने हैं। लोग फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज को देखना पसंद कर रहे हैं। वेब सीरीज के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की वेब सीरीज ‘आर्या 2’ का ट्रेलर (Aarya Season 2 Trailer) रिलीज हो गया है। लोगों ने उनकी वेब सीरीज के पहले सीजन को काफी पसंद किया था। जिसको देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसके सेकंड सीजन को लोग काफी पसंद करेंगे।
नगर निकाय चुनावों की वोटिंग के दौरान भाजपा पर TMC का आरोप, वीडियो शेयर कर बताया…
आज यानी गुरुवार के दिन त्रिपुरा में 13 नगर निकायों के 655 बूथों में वोटिंग हो रही है। इस दौरान कुल 20 नगर निकायों में चुनाव होने थे। वोटिंग के दौरान त्रिपुरा में सियासी बवाल मचा हुआ है। बता दें कि इस बीच तृणमूल कांग्रेस सहित राज्य में विपक्षी पार्टी सीपीआई (एम) ने वोटिंग के दौरान भाजपा के ऊपर एक गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा के कार्यकर्ता मोटरसाइकिलों पर बैठकर घूम रहे हैं और उनके उम्मीदवारों को डरा-धमका रहे हैं। इस दौरान टीएमसी ने एक वीडियो भी शेयर की गई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि काला जैकेट पहने हुए एक आदमी बूथ के अंदर जा रहा है।
एक बार फिर बढ़े सोने-चांदी के दाम, 999 प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत हुई…
सोने-चांदी के दामों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में गुरुवार, 25 नवंबर, 2021 को सोने और चांदी के दामों में काफी फर्क देखने को मिला है। बुधवार यानी 24 नवंबर को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई थी। बुधवार को जारी की गईं कीमतों के अनुसार, दस ग्राम सोने का भाव 47736 रुपये था। वहीं चांदी 63,177 रुपए प्रति किलो के भाव से मिल रही थी। लेकिन आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में जहां सोने के दाम बढ़े वहीं चांदी के दामों में गिरावट आई। अगर बात करें घरेलू बाजार की तो आज दोनों ही मेटल्स उछाल के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
वनवासियों को अपना मित्र बनायें – कोश्यारी
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शहरी जनता से आग्रह किया कि वे ग्रामीण समाज के सुदूर ग्रामों में जाकर ग्रामवासी, वनवासियों को स्नेह देकर उन्हें अपना मित्र बनायें; जिससे समाज आत्मनिर्भर बन सके। श्री कोश्यारी ने एकल श्रीहरि सत्संग समिति द्वारा विगत 13 नवंबर को मुंबई के गरवारे क्लब में आयोजित रजत जयंती समापन के ‘मंगलाचरण’ (कर्टेन रेज़र) समारोह को संबोधित करते हुए ये बात कही. उन्होंने एकल श्रीहरि द्वारा किये जा रहे कार्यों की भी सराहना की।
इस अवसर पर एकल श्रीहरि के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यनारायण काबरा ने बताया कि इस समय भारत में 72 हजार से भी अधिक गावों में संस्कार शिक्षा का कार्य श्रीहरि द्वारा किया जा रहा है और साल 2030 तक पूरे भारत के 4 लाख गावों का लक्ष्य पूरा कर लिया जायेगा। एकल अभियान के महामंत्री माधवेन्द्र सिंह ने एकल श्रीहरि के कार्यों की जानकारी दी।

इससे पूर्व रजत जयंती समारोह की संयोजिका श्रीमती मीना अग्रवाल ने बताया कि 8 और 9 जनवरी 2022 को मुंबई में समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने एकल श्रीहरि के प्रणेता श्री श्याम जी गुप्त का ज़िक्र करते हुए कहा कि 25 वर्ष पूर्व अंडमान निकोबार के वनवासियों से मिलने के बाद उन्होंने वनवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक उत्थान के लिए, ‘एकल श्री हरि’ की परिकल्पना की और कोलकाता के ,श्री साधुराम जी बंसल के साथ अयोध्या में एकल श्रीहरि का पहला केंद्र स्थापित किया। उसके बाद मुंबई में श्रीस्वरूप चंद जी गोयल , की छत्रछाया में एकल श्रीहरि देश भर के वनवासी समाज को शिक्षित, संस्कारी, समरस और व्यसन मुक्त बनाने के लिए कार्य करता आ रहा है। उन्होंने एकल की एक अन्य महत्वकांक्षी ‘गौ ग्राम योजना’ का भी ज़िक्र किया और बताया की योजना के पहले चरण में 12 नवंबर को पश्चिम बंगाल के नकाशीपाड़ा में ग्रामीणों को गाय दी गयी और अगले चरण में 19 नवम्बर को झारखण्ड में गाय दी जाएंगी। इस तरह एक लाख गोवंश को गाँव – गाँव तक पहुँचाया जायेंगा। ‘गौ ग्राम योजना’ का मुख्य उद्देश्य है “गाय बिकेगी नहीं, तो कटेगी नहीं”।
एकल श्रीहरि मुंबई के अध्यक्ष विजय केडिया ने अतिथियों का स्वागत किया और मुंबई उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू केडिया ने राज्यपाल का संक्षिप्त परिचय दिया ।
इस अवसर पर महामिहम राज्यपाल द्वारा एकल श्रीहरि के विशेष सहयोगियों घनश्याम और रमा पहलाजानी, सुरेश और मंजू खंडेलिया, रामावतार और गायत्री मोदी, रामबिलास और अमिता अग्रवाल, वरुण काबरा, महाबीर प्रसाद और रेखा गुप्ता का सम्मान किया गया।
समारोह में एकल ट्रस्ट बोर्ड के अध्यक्ष प्रदीप गोयल, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल कंदोई, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेश मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री अनिल मानसिंगका, राष्ट्रीय सह महामंत्री डॉ निर्मला पेड़ीवाल और डॉ साधना मोढ़, राष्ट्रीय वित्त सचिव विनय सारड़ा, मुंबई महामंत्री गोविन्द सर्राफ और श्रीमती उषा गोयल, मुंबई कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार अग्रवाल एकल श्री हरि की ट्रस्टी श्रीमती भगवती मित्तल, मुंबई भाजपा अध्यक्ष और विधायक श्री मंगल प्रभात लोढ़ा, श्रीमती मंजू लोढ़ा, नगर सेवक आकाश राज पुरोहित, प्रसिद्ध उद्योगपति राम प्रकाश बुबना, रमाकांत टिबरेवाला, राधाकिशन दमानी, श्रीयुत नारायण अग्रवाल, चन्द्र प्रकाश सिंघानिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि भारत माता की सेवा में समर्पित एकल अभियान श्रीहरि योजना को राष्ट्रीय गाँधी शांति पुरस्कार 2017 से सम्मानित किया गया है।
सुपरस्टार ऋतिक रोशन की उड़ी हुई है रातों की नींद, इस डर के कारण नहीं सो पाते रात भर…
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) इन दिनों चर्चा में हैं। चर्चा की वजह उनकी फिल्म या वो नहीं बल्कि उनकी रातों की नींद है। पता चला है कि ऋतिक की रातों की नींद उड़ी हुई है और इस बात को खुद ऋतिक ने भी कुबूल किया है। दरअसल, ऋतिक इन दिनों अपनी फिल्म वॉर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म फाइटर को लेकर परेशान हैं और इसके बारे में ही सोच के उनकी रातों की नींद उड़ी हुई है। वह रात भर ये ही सोचते रहते हैं कि नई फिल्म में अब क्या नया करना होगा। जो पहले से अलग हो। बता दें कि सिद्धार्थ आनंद और ऋतिक रोशन ने फिल्म ‘वॉर’ में साथ काम किया था। इस फिल्म को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
AIIMS निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया का बड़ा बयान, बोले “कोरोना की तीसरी लहर…”
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए वैज्ञानिकों का कहना था कि तीसरी लहर अक्टूबर की आखिर तक आएगी और इसमें 18 साल से कम उम्र के बच्चें सबसे ज्यादा संक्रमित होंगे। लेकिन अब देश में कोरोना के मामले देखते हुए सबका नजरिया बदला गया है। बता दें कि मंगलवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया (Dr Randeep Guleria) ने कहा है कि अब देश में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना नहीं है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के महानिदेशक डॉ बलराम भार्गव की लिखी पुस्तक ‘गोइंग वायरल: मेकिंग ऑफ कोवैक्सीन-द इनसाइड स्टोरी’ के विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ गुलेरिया ने ये बात कही है।
कृषि कानूनों को वापिस लेने में सरकार का पहला कदम, केन्द्रीय कैबिनेट से मिली…
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान के बाद अब एक और खबर सामने आई है। सूत्रों से पता चला है कि केंद्रीय कैबिनेट में तीनों कृषि कानूनों को वापिस करने वाले बिल को मंज़ूरी मिल गई है। अब कृषि कानूनों को जल्दी ही वापस ले लिया जाएगा। बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का ये प्रदर्शन बीते 1 साल से चल रहा है। इस एक साल में किसानों और केंद्र सरकार के बीच कई बैठक हुईं लेकिन इसको लेकर कोई भी फैसला न लिया जा सका। जिसके बाद शुक्रवार को गुरु पर्व पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया। उनके इस फैसले को सुनकर सब हैरान रह गए।
परमबीर के वकील ने कोर्ट को दी बड़ी जानकारी, बोले “भारत में ही हैं पूर्व पुलिस कमिश्नर, जान को है खतरा…”
सोमवार 22 नवंबर को मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ( Param Bir Singh) के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में बताया गया कि वह फिलहाल भारत में ही हैं। परमबीर के वकील ने जानकारी देते हुए कहा कि “मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ( Param Bir Singh) इस समय भारत में ही हैं लेकिन जान के खतरे की वजह से छिपे हुए हैं।” बता दें कि इससे पहले पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर संरक्षण की मांग की थी। जिसकी सुनवाई के दौरान कोर्ट ने संरक्षण देने से इंकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि पहले हमें ये बताया जाए कि परमबीर कहां हैं.?

















