प्यार एक ऐसा एहसास है जिसको पाने के लिए हर कोई बेचैन रहता है। जिस शख्स को एक बार प्यार का एहसास हो जाए फिर वो अपनी प्रेमिका या प्रेमी के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। एक कपल (Couple) के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता है कि वह उस पल को शानदार और यादगार बनाने जब वो अपने प्यार का इजहार कर रहे हों। लेकिन हर कोई ऐसा नहीं कर पाता। जिसके चलते वह अपने पार्टनर से रिजेक्ट हो जाते हैं। लेकिन बहुत से लोग ऐसा कर जाते हैं कि उनकी पार्टनर जिंदगी भर उस पल को भूल नहीं पाते। आज हम आपको ऐसा ही एक वाक्य सुनने वाले हैं।
केजरीवाल सरकार के फैसले से दिल्लीवासियों को बड़ी राहत, अब 10 साल पुरानी गाड़ियों पर…
दिल्ली में प्रदूषण एक बड़ी और गंभीर समस्या है। जिसको देखते हुए दिल्ली में एक आदेश जारी किया गया था। आदेश के मुताबिक दिल्ली-NCR में 10 साल पुरानी डीजल गाड़ियां और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहन (10 Year old diesel-petrol car Ban) बैन कर दिए गए थे। इस फैसले से लोगों को काफी नुकसान हुआ। लेकिन अब दिल्ली सरकार ने लोगों को राहत देते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक अगर 10 साल पुरानी गाड़ियों की स्थिति ठीक है तो उसे सड़क पर उतारा जा सकता है। इसके लिए केजरीवाल सरकार ने गाड़ियों को इलेक्ट्रिक व्हीकल में कन्वर्ट करवाने की इजाजत दे दी है।
प्रधानमंत्री मोदी को वरुण गांधी की सलाह, अब MSP को भी दें कानूनी…”
मोदी सरकार द्वारा कृषि कानून वापस लिए जाने के फैसले से हर कोई हैरान है। बीते एक साल से जिस तरह से मोदी सरकार अपने फैसले पर अड़ी थी, उनको देखते हुए यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि सरकार ने ये फैसला लिया है। हालांकि इस वक्त मोदी सरकार के इस फैसले की खूब तारीफ की जा रही है और साथ ही सलाह भी दी जा रही है। पीएम मोदी के ऐलान करने के बाद अब बीजेपी सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) ने भी अपनी बातें सामने रखी हैं। साथ ही पीएम मोदी को किसानों की और भी मांग पूरी करने की सलाह दी है। उन्होंने एक खत लिखकर कहा कि वह पीएम के इस फैसले का स्वागत करते हैं।
कृषि कानूनों की वापसी पर बोले राकेश टिकैत, “कानून वापस लेने से मिशन यूपी बंद नहीं होगा…”
शुक्रवार के दिन गुरुपर्व के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिजिटल कॉन्फ्रेंस के जरिए देशवासियों से जुड़े। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को संबोधित किया। इस संबोधन के दौरान पीएम मोदी तीनों कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया और किसानों से आंदोलन खत्म करने की अपील की। पीएम मोदी के इस ऐलान के बाद राजनीतिक दलों में चर्चा तेज हो गई है। मोदी सरकार के इस फैसले के बाद किसान नेता राकेश टिकैत का बयान भी सामने आया है। राकेश टिकैत कहना है कि अभी ये आंदोलन खत्म नहीं होगा।
पीएम मोदी के ऐलान के बाद किसान नेता राकेश टिकैत का बयान, बोले “आंदोलन तत्काल वापस नहीं होगा…”
गुरुपर्व के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी देशवासियों को हैरान कर दिया। इस दौरान पीएम ने देशवासियों को संबोधित किया। संबोधन के दौरान पीएम ने तीनों कृषि कानूनों (Farm Laws) को वापस लेने का ऐलान किया। जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरान है। पीएम ने कहा कि “सरकार तीनों कृषि कानून (Three Farm Laws) को वापस लेगी और आगामी संसद सत्र (Parliament Session) में इस बारे में जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।” बता दें कि केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले करीब एक साल से किसानों का आंदोलन चल रहा है।
गुरुपर्व के मौके पर किसानों को PM मोदी का तोहफा, कृषि कानून वापस लेने का किया ऐलान, बोले “मैंने जो किया…”
आज शुक्रवार को गुरुपर्व के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। इस बीच उन्होंने देश के किसानों एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी। पीएम मोदी ने संबोधन के दौरान तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया। पीएम ने कहा कि “हमारी सरकार लाख जतन के बावजूद किसानों के धड़े (Farmers Protest) को समझा नहीं पाई और देशवासियों से क्षमा मांगता हूं कि हमारे ही प्रयासों में कोई कमी रही होगी। गुरुपर्व के मौके पर आप अपने घर और खेत पर लौटे।” उन्होंने बताया कि आगामी संसद सत्र (Parliament Session) में इस बारे में जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
यमुना की सफाई के लिए आगे आए सीएम केजरीवाल, 6 प्वाइंट एक्शन प्लान का किया ऐलान…
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी गुरुवार के दिन एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी की सफाई का जिम्मा उठाया है। उन्होंने कहा है कि अगले चुनाव से पहले यानी साल 2025 तक नदी को पूरी तरह साफ कर दिया जाएगा। सीएम ने कहा की हम सीवर ट्रीटमेंट के लिए काम कर रहे हैं। हमारी पूरी कोशिश है कि यमुना नदी को जहरीले झाग सेझुटकारा पाया जाए। अपने इस प्लान के लिए उन्होंने छह एक्शन प्वाइंट्स भी बताए। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि टाइम लाइन तैयार है और यमुना साफ़ होकर रहेगी।
क्रिप्टोकरेंसी की सुरक्षा पर बोले पीएम मोदी, “गलत हाथों में नहीं पड़ना चाहिए, हमारे युवा पर…”
गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री मोदी ने सिडनी डायलॉग को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने क्रिप्टोकरेंसी पर अहम बयान दिया। उन्होंने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी जैसे तकनीकी नवाचारों का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि “सभी देशों को यह सुनिश्चित करना होगा कि क्रिप्टो गलत हाथों में न पड़े। क्रिप्टोकरेंसी या बिटकॉइन का उदाहरण ले लीजिए। यह बहुत जरूरी है कि सभी लोकतांत्रिक देश इसपर काम करें और यह सुनिश्चित करें कि यह गलत हाथों में न पड़े, क्योंकि इससे हमारे युवा पर गलत असर पड़ेगा।”
सीबीएसई-आईसीएसई की परीक्षाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, नहीं होगा कोई भी बदलाव…
सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) की दसवीं और बारहवीं टर्म परीक्षा का मामले में सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ऑनलाइन मोड में परीक्षा करवाने से साफ इंकार कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि दसवीं और बारहवीं टर्म परीक्षा ऑफलाइन मोड में ही होनी चाहिए। अदालत ने ऑफलाइन मोड के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि “परीक्षा मोड में बदलाव नहीं होगा। परीक्षा केवल ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इस स्तर पर परीक्षा में खलल डालना उचित नहीं होगा। सरकार द्वारा पहले से ही कोविड एहतियाती उपाय उठाए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्र 6,500 से बढ़ाकर 15,000 किए गए हैं।”

















