Home Blog Page 798

सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, खरीदने से पहले चेक करें आज के दाम…

0

भारत में सोना-चांदी की खरीददारी का एक विशेष महत्व है। त्यौहारों और शादियों के मौसम में सोना (Gold) और चांदी (Silver) की खरीददारी और बढ़ जाती है। इस बीच बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते कुछ समय से सोने और चांदी के दामों में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। लेकिन आज बुधवार यानी 17 नवंबर, 2021 को अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में गिरावट दिख रही है। वहीं, उलट घरेलू वायदा बाजार में आज हल्की तेजी दर्ज हुई है। बता दें कि आज सुबह करीब 9.37 बजे सोने की कीमत 0.13% यानी 65 रुपये बढ़ गई थी।

एयरपोर्ट पर 5 करोड़ की घड़ियों की जब्ती पर बोले हार्दिक पांड्या, “मेरे बारे में सोशल मीडिया पर…”

0

इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने बहुत ही कम समय में क्रिकेट की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है। हार्दिक पांड्या न सिर्फ अपनी बैटिंग बल्कि अपनी गेंदबाजी और खास कर अपनी फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर वह अपनी घड़ियों के कलेक्शन के लिए मशहूर हैं। उनका शोख ही अनोखा है। वह महंगी महंगी घड़ियां पहनना पसंद करते हैं। लेकिन उनके इस शोख की वजह से आज उनके ऊपर सवाल उठाए जा रहे हैं। दरअसल, हाल ही में दुबई से टी-20 वर्ल्ड कप खेल के इंडिया वापस लौट रहे पांड्या को एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर जांच के लिए रोक लिया गया।

प्रदूषण को नियंत्रण में लाने के लिए केंद्र के साथ दिल्ली सरकार की बैठक, सुझाया ये फॉर्मूला..

0

प्रदूषण के कारण दिल्ली में हालात और भी ज्यादा बिगड़ते जा रहे हैं। सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि आस पास के बहुत से शहरों में प्रदूषण से हालात खराब हो रहे हैं। जिसको देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से जल्द से जल्द कोई अहम कदम उठाने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के गुस्सा जाहिर करने पर अब केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के साथ इमरजेंसी मीटिंग की है। इस मीटिंग में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण (Delhi-NCR Pollution) को रोकने के लिए हाल सुझाया गया है। दिल्ली सरकार का कहना है कि राज्य और आस पास के इलाकों में जहां प्रदूषण नियंत्रण में नहीं है, वहां निर्माण कार्य और इंडस्ट्री बंद कर देना चाहिए और वर्क फ्रॉम होम लागू करने चाहिए।

14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख, कोर्ट ने सुनाया फैसला…

0

बीते कुछ समय से महाराष्ट्र सरकार पर मुसीबतों के बदल छाए हुए हैं। आए दिन महाराष्ट्र सरकार से जुड़ा कोई न कोई मामला सामने आ रहा है। फिलहाल तो मुसीबत महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) पर छाई हुई हैं। हाल ही में उनको मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी ने अपनी हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद अब खबर है कि उनको 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आज ही अनिल देशमुख की ED की कस्टडी खत्म हुई थी। जिसके बाद उनका मेडिकल करवा के अदालत में पेश किया गया। वहां उन्हें 29 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में रखने का निर्देश दिया है।

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, अब रिटायर्ड जज करेंगे…

0

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में आज फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यूपी सरकार से साफ कहा है कि वह मामले की जांच की निगरानी के लिए किसी हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की नियुक्ति कर सकता है। बता दें कि यूपी सरकार की ओर से पक्ष रख रहे वकील ने भी इस बात से हामी भरी है। उन्होंने कहा है कि हमें इससे कोई परेशानी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले के अनुसार पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस राकेश जैन को नियुक्त किया जाएगा। लेकिन इसके लिए कोर्ट ने 1 दिन का समय मंगा है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 17 नवंबर को होगी।

इस राज्य ने बढ़ाई सरकार की चिंता, कोरोना के मामलों में आई तेजी, औसत से लगभग 15 गुना…

0

कोरोना वायरस का संकट फिलहाल थोड़ा थम चुका है। लेकिन ये पूरी तरह खत्म नहीं हुआ। देश के कई राज्यों में कोरोना का कहर पूरी तरह खत्म हो चुका है। वहीं कुछ राज्य अभी भी इस बाकी हैं जहां कोरोना वायरस लगातार लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक देश में अभी ऐसा राज्य भी मौजूद है जहां कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। हम बात का रहे हैं नॉर्थ ईस्‍ट के राज्‍य मिजोरम की। बता दें कि यहां का आंकड़ा बाकी राज्यों से काफी अलग है। मौजूदा समय में देश के लगभग सभी राज्यों में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। लेकिन यहां वायरस थामने का नाम भी ले रहा।

वीकेंड के वार में कार्तिक आर्यन के सामने सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा, अगर नहीं बनते एक्टर तो करते…

0

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘धमाका’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था और दर्शकों को इसका खूब प्यार भी मिला। कार्तिक आर्यन फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं और इसी सिलसिले में वो बिग बॉस 15 के सेट पर भी पहुंचे।शनिवार को वीकेंड के वार में कार्तिक ने न सिर्फ कंटेस्टेंट के साथ टीआरपी का टास्क खेला बल्कि सलमान खान के साथ भी खूब मस्ती की। इस दौरान सलमान खान ने भी उनसे खून बातचीत की और कुछ राज भी खोले। सलमान खान और कार्तिक आर्यन ने एक दूसरे से कुछ सवाल जवाब किए।

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का हुआ निधन, श्रद्धांजलि देने घर पहुंची प्रियंका गांधी…

0

शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में बसपा प्रमुख मायावती की मां रामरती का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक उनकी इलाज दिल्ली के अस्पताल में हो रहा था और शनिवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनने के बाद बड़े बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। कई कई बड़े नेता इस मुश्किल वक्त मायावती से मिलने भी पहुंचे। इन नेताओं के से एक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं। उन्होंने मायावती के घर पर पहुंच कर उनकी मां के निधन पर संवेदना व्यक्त की। बता दें कि रामरती के निधन की खबर बसपा ने एक बयान जारी कर दी थी।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की बड़ी घोषणा, बहन मालविका लड़ेंगी पंजाब विधानसभा चुनाव…

0

कोरोना वायरस के मुश्किल दौर में लोगों की मदद करने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक बड़ी घोषणा की है। राजधानी चंडीगढ़ से करीब 170 किलोमीटर दूर मोगा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सोनू सूद ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। बता दें कि सोनू सूद की बहन पंजाब में अगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगी। हालांकि अभी तक उन्होंने इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी। जानकारी के मुताबिक हाल ही में सूद ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की थी।

प्रदूषण को नियंत्रण में लाने के लिए सरकार को सुप्रीम कोर्ट की सलाह, लॉकडाउन जैसे कदम उठाएं…

0

देश की राजधानी दिल्ली का प्रदूषण से बुरा हाल है। जिसको देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को जल्द से जल्द कोई उपाय निकलने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर कोई उपाय नहीं है तो दो दिन के लॉकडाउन जैसा कोई कदम उठाएं। वायु प्रदूषण के मामले में शनिवार को सुनवाई करते हुए सीजेआई ने कहा कि “हमें तत्काल नियंत्रण के उपाय चाहिए। जरूरत पड़ी तो 2 दिन के लॉकडाउन या कुछ और सोचें। वरना लोग कैसे रहेंगे? राजनीति और सरकार से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है।” इस दौरान कोर्ट ने पराली जलाने को लेकर भी बातचीत की।