बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की बड़ी घोषणा, बहन मालविका लड़ेंगी पंजाब विधानसभा चुनाव…

0
86

कोरोना वायरस के मुश्किल दौर में लोगों की मदद करने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने एक बड़ी घोषणा की है। राजधानी चंडीगढ़ से करीब 170 किलोमीटर दूर मोगा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सोनू सूद ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा एलान किया है। बता दें कि सोनू सूद की बहन पंजाब में अगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरेंगी। हालांकि अभी तक उन्होंने इस बात से पर्दा नहीं उठाया है कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगी। जानकारी के मुताबिक हाल ही में सूद ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की थी।

इस मुलाकात के बाद आज सोनू सूद ने मोगा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की घोषणा करदी की उनकी बहन मालविका सूद पंजाब चुनाव लड़ेंगी। बताते चलें कि बीते कुछ समय पहले सोनू सूद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ भी मुलाकात की थी। जिसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। लेकिन उन्होंने इस बात से साफ इंकार कर दिया था। लेकिन अब अचानक उनकी बहन के पंजाब चुनाव लड़ने की बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह आम आदमी पार्टी से ही चुनाव लड़ेंगी।

गौरतलब हैं कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देख देश की मोदी सरकार ने लॉकडाउन का आदेश जारी किया था। इस दौरान लोगों को काफी मुसीबतों का सामना करना पढ़ था। इस मुश्किल दौर में सोनू सूद ने सबकी हर संभव मदद करने की कोशिश की। जिससे वह फिल्मी दुनिया के साथ साथ हकीकत में भी लोगों के हीरो बन गए। सोनून सूद ने प्रवासियों को घर जाने के लिए बस से लेकर ट्रेन और फ्लाइट्स के टिकट के इंतजाम किए। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत के दौर में भी वह मुस्तैदी से लोगों की मदद करते रहे।