बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का हुआ निधन, श्रद्धांजलि देने घर पहुंची प्रियंका गांधी…

0
103

शनिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में बसपा प्रमुख मायावती की मां रामरती का निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक उनकी इलाज दिल्ली के अस्पताल में हो रहा था और शनिवार को हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनने के बाद बड़े बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। कई कई बड़े नेता इस मुश्किल वक्त मायावती से मिलने भी पहुंचे। इन नेताओं के से एक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं। उन्होंने मायावती के घर पर पहुंच कर उनकी मां के निधन पर संवेदना व्यक्त की। बता दें कि रामरती के निधन की खबर बसपा ने एक बयान जारी कर दी थी।

बयान में कहा गया था कि “92 वर्षीय रामरती की राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में मौत हो गई जहां उनका इलाज चल रहा था।” इसके साथ ही बयान में ये भी बताया गया कि मायावती अपनी मां के पास दिल्ली रवाना हो गई हैं। बसपा अध्यक्ष की मां के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और बसपा के नेताओं ने भी शोक जताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कई बड़े नेताओं ने ट्विटर पर ही मायावती की मां को श्रद्धांजलि अर्पित की।
images 15 1
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखा कि “उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती जी की पूज्‍य माताजी रामरती जी का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।” वहीं, अखिलेश यादव ने लिख कि “बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की माता जी श्रीमती रामरती जी का देहावसान, अत्यंत दु:खद! दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना। भावभीनी श्रद्धांजलि।”