इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में भले ही पाकिस्तान का परफॉर्मेंस शानदार रहा हो। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान के होश उड़ा दिए। पाकिस्तान लगातार 5 मैचों में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंचा था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच हराकर पाकिस्तान के सपने चूर कर दिए और इस सपने को चूर करने में सबसे बड़ा हाथ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड (Matthew Wade) का रहा। मैथ्यू वेड ने अपने बल्लेबाजी से न सिर्फ पाकिस्तान को हराया बल्कि अपनी टीम को एक बार फिर फाइनल में जगह दिलवा दी। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 176 रन बनाए थे। जिसका पीछा करने मैदान में उतरी टीम ऑस्ट्रेलियाई की शुरुआत काफी खराब रही।
कांग्रेस विधायक के 17 साल के बेटे ने गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा “मेरा दोस्त बुला रहा है…”
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां एक 17 साल के खुद को गोली मार के अपनी हत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक ये युवक बरगी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक संजय यादव (Sanjay Yadav) का बेटा है। हैरानी की बात तो ये है कि युवक ने इस सबका जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया। घटनास्थल से 4 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने साफ लिखा है कि इसका जिम्मेदार कोई भी नहीं है। उसने अपनी मर्जी से ये कदम उठाया है। खुदकुशी करने वाले युवक का नाम विभव है और वह केवल 17 साल का है।
दुल्हन की इस हरकत से हैरान रिश्तेदार और दोस्त, शादी में बुलाकर वसूली खाने की रकम, जानें पूरा मामला…
एक समय था जब शादी के बंधन में बंधने के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने बड़ों का आर्शीवाद मांगते थे। लेकिन अब बदलते वक्त के साथ साथ लोगों की डिमांड भी बढ़ गई हैं। आज कल लोग आर्शीवाद नहीं बल्कि गिफ्ट्स की तलब रखते हैं। शादी के प्रोग्राम होने के बाद हर किसी की नजरें गिफ्ट्स पर होती हैं। वहीं गिफ्ट्स देने वालों की नजरें शादी के खाने पर होती हैं। शादी का खाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। क्योंकि इस दौरान लोगों के पास खाने के बहुत सारे ऑप्शन होते हैं। लेकिन इस बार लोगों के लिए शादी का खाना काफी महंगा पड़ गया। एक ऐसी शादी देखने को मिली है जिसमें रिश्तेदारों और दोस्तों से खाने के लिए बाकायदा एक निर्धारित रकम वसूली गई है।
योगी सरकार पर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री, बोले “भाजपा में लोगों को सिर्फ अपमान मिला है…”
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर सभी दल खूब तैयारी में लगे हुए हैं। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। यहां सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा जाता है। चुनाव बड़ा है तो विपक्ष भी तगड़ा है। सभी दल एक दूसरे को पीछे करने की कोशिशें में लग चुके हैं। बता दें कि यूपी की सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी ने भी चुनाव प्रचार शुरू कर दिए हैं। मुज़फ़्फ़रनगर में रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा में सम्मान नहीं मिला , रोज़गार नहीं मिला .. सिर्फ़ अपमान मिला है।
नवाब मलिक के मंत्रालय से सामने आई बड़ी खबर, ED ने शुरू की जांच, वक्फ बोर्ड से जुड़े घोटाले में…
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस के मामले में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तार के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक इस मामले की शुरुआत से ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े के खिलाफ हैं। वह लगातार समीर वानखेड़े के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। इस बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ईडी ने वक्फ बोर्ड से जुड़े घोटाले की जांच शुरू कर दी है और अब तक करीब वक्फ के 7 ठिकानों पर तलाशी की जा चुकी है।
देवेंद्र फडणवीस पर भड़की नवाब मलिक की बेटी, बोलीं “बोलने का अधिकार है, गाली देने का नहीं..”
महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक के बाद अब उनकी बेटी भी चर्चा में आ गई हैं। नवाब मलिक की बेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को देख कानूनी समन भेजा है। जिसके कारण आज वह अपने पिता के साथ चर्चा में हैं। बता दें कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फडणवीस ने नवाब मलिक के दामाद के खिलाफ आरोप लगाए थे। जिसका जवाब देते हुए नवाब मलिक की बेटी ने उन्हें ये नोटिस भेजा। नोटिस ने नवाब मलिक की बेटी ने लिखा कि उन्हें बोलने का अधिकार है, गाली देने का नहीं। इसके साथ ही उन्होंने फडणवीस पर मानहानि का केस करने की चेतवानी भी दी।
एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ाने के बाद मुंबई पुलिस का अगला कदम, पता पूछने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार…
देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी बीते कुछ समय से चर्चा में हैं। कुछ महीने पहले से मुंकेश अंबानी के घर की सुरक्षा को मुंबई पुलिस ने बढ़ा दिया है। दरअसल, पिछले फरवरी के महीने में अंबानी के घर से कुछ ही दूरी पर विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी पाई गई थी। जिसके बाद से मुंबई पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी। हाल ही में एक और मामला सामने आया जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति मुकेश अंबानी के घर का पता पूछता है। मुंबई पुलिस के मुताबिक एक टैक्सी ड्राइवर की कॉल मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंची। कॉल कनेक्ट होने पर टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस को सारा मामला बताया। जिसके बाद एक्शन लेते हुए मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
विवादित बयान के चलते विपक्ष के निशाने पर आई भाजपा, ब्राह्मण और बनिया समुदाय पर…
विवादित बयान के चलते एक बार फिर भाजपा पर मुसीबत छा गई है। मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के महासचिव पी मुरलीधर राव (P Muralidhar Rao) के बयान के बाद भाजपा की आलोचना शुरू हो गई है। दरअसल, मुरलीधर राव ने अपने एक बयान में ब्राह्मण और बनिया समुदाय के लोगों को लेकर कई बातें कहीं जिसके कारण आज वह विपक्ष के निशाने पर हैं। मुरलीधर का कहना था कि ब्राह्मण और बनिया समुदाय के लोग उनकी ‘जेब’ में हैं। हालांकि बाद में वह अपनी बात से पलट गए और दावा किया कि विपक्षी दल ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। उनके इस बयान का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें उनको ये बातें कहते हुए साफ सुना जा सकता है।
भोपाल के कमला नेहरु बाल अस्पताल में लगी आग, हादसे में 4 बच्चों की मौत, शिवराज सिंह ने किया…
मध्य प्रदेश के भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। भोपाल के कमला नेहरु बाल अस्पताल की विशेष नवजात शिशु यूनिट (SNCU) में आग लगने से 4 बच्चों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 9 बजे ये हादसा पेश आया। सबसे पहले अस्पताल की तीसरी मंजिल के एक वार्ड में आग लगने की जानकारी मिली, जिसमें आईसीयू है। उसके बाद हादसे को काबू करने के लिए दमकल की आठ से दस गाड़ियां अस्पताल पहुंची। हादसे का जिक्र करते हुए प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी।
विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधने को तैयार कैटरीना कैफ, शुरू हुईं शादी की रस्में..
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के रिश्ते को लेकर बीते काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन अभी तक इन खबरों का सही खुलासा नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर अब भी खबरें हैं कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जल्दी ही शादी करने वाले हैं। इसको लेकर अब एक खास खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक अगले ही महीने दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और दोनों ने रोके की रस्म पूरी कर ली है। कैटरीना कैफ की एक खास दोस्त से इस बात की जानकारी हासिल हुई है। उन्होंने बताया है कि अगले महीने दोनों की शादी होने वाली है।
















