मुंबई क्रूज ड्रग्स मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। एक के बाद एक नई बात सामने आ रही है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी से शुरू हुए ये मामला अब महाराष्ट्र सरकार और नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) के बीच बढ़ गया है। दोनों ओर से एक दूसरे पर लगातार हमला किया जा रहा है। बीते कुछ समय से महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ड्रग्स केस को लेकर लगातार एनसीबी, समीर वानखेड़े और उनके परिवार पर निशाना साध रहे हैं। लेकिन अब समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव वानखेड़े ने नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करते हुए मानहानि का केस दर्ज किया है।
एपीएस दयोल द्वारा लगाए गए आरोपों पर सिद्धू का जवाब, बोले “न्याय अंधा हो सकता है लेकिन…”
विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। लेकिन अभी तक पंजाब में कांग्रेस के हालात संभालते हुए नहीं दिख रहे हैं। आए दिन पंजाब कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में पंजाब के शीर्ष सरकारी वकील एपीएस देओल ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर बेअदबी का मामला लगाया था। जिसके बाद अब नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपना हमला बोला है। सिद्धू ने लगातार ट्वीट कर पंजाब के शीर्ष सरकारी वकील एपीएस देओल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “न्याय अंधा हो सकता है, लेकिन पंजाब के लोग नहीं। हमारी कांग्रेस पार्टी बेअदबी के मामलों में न्याय दिलाने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, जिसमें आप मुख्य साजिशकर्ताओं/अभियुक्तों की तरफ से हाईकोर्ट में पेश हुए और हमारी सरकार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए।”
दिल्ली में जारी BJP राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेता हुए शामिल..
अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी दल जुटे हुए हैं। ऐसे में भाजपा भला कैसे पीछे रह जाती। चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज भाजपा ने करीब 2 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक शुरू की है। बता दें कि साल 2019 के बाद से ये बैठक नहीं हुई है। लेकिन चुनाव के नज़दीक आते ही भाजपा ने आज इस बैठक को NDMC सेंटर में अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक ये बैठक सुबह 10 बजे से जारी है और शाम 4 बजे तक लगातार चलती रहेगी। गौरतलब हैं कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस अहम बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए हैं।
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में नवाब मलिक का बड़ा आरोप, बोले “1100 करोड़ का घोटालेबाज मोहित कम्बोज और वानखेड़े ने…”
बीते महीने मुंबई में पेश आए ड्रग्स केस में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद से ही महाराष्ट्र सरकार और एनसीबी के बीच तनाव है। इस मामले की शुरुआत से ही महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को अपने निशाने पर ले रखा है और लगातार उनके खिलाफ आरोप लगा रहे हैं। एक बार फिर नवाब मलिक ने मुंबई ड्रग केस को फर्जी बताया और वानखेड़े के खिलाफ आरोप लगाया। समीर वानखेड़े के साथ साथ उन्होंने बीजेपी के पूर्व युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहित कम्बोज (Mohit Kamboj) पर भी आरोप लगाया।
पेट्रोल-डीजल की कीमत में गिरावट होने के बाद भी इन राज्यों ने नहीं की VAT में कटौती, भाजपा ने की आलोचना…
बीते काफी लंबे समय के बाद अब सरकार की ओर से लोगों को राहत दी गई है। इस साल जुलाई के महीने के बाद पहली बार देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट आई है। लेकिन अब भी कई राज्य ऐसे हैं जहां की सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) नहीं घटाने की बात कही है। गुरुवार से देश के करीब 15 राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर से नीचे पहुंच गई है। वहीं करीब अभी भी 12 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश अभी भी कटौती करने को तैयार नहीं हैं।
मुकेश अंबानी की लंदन में बसने की खबरों का हुआ खुलासा, रिलायंस समूह ने किया बयान जारी, बोले “अंबानी परिवार…”
एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को लेकर कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि अभी तक उन खबरों का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन आज रिलायंस समूह ने एक बयान जारी कर सभी बातों से पर्दा गिरा दिया है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से खबर है कि मुकेश अंबानी ने लंदन में स्टोक पार्क स्टेट को खरीदा है और वह अपने परिवार के साथ वहां जल्दी ही शिफ्ट हो जाएंगे। लेकिन इस बात को लेकर जब रिलायंस समूह का बयान सामने आया तो पता चला कि ये खबर पूरी तरह से गलत है।
नवजोत सिंह सिद्धू पर भड़के पंजाब सरकार के शीर्ष वकील, बोले “सरकार की कोशिशों को…”
पंजाब में कांग्रेस सरकार बीते काफी समय से मुश्किलों का सामना कर रही है। बीते कुछ समय से पंजाब कांग्रेस के सामने बहुत सी मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। हाल ही में फिर एक बार पंजाब कांग्रेस पर मुसीबत छा गई है। बता दें कि पंजाब में कांग्रेस सरकार (Punjab Congress) और पार्टी अध्यक्ष के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पंजाब के महाधिवक्ता (एजी) एपीएस दयोल ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर निशाना साधा है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह पार्टी को और भी ज्यादा मुसीबत में डाल रहे हैं।
खूबसूरत तस्वीर शेयर कर अनुष्का ने किया विराट को बर्थडे विश, बोली “हर उस चीज़ के लिए शुक्रिया…”
दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का आज जन्मदिन है। इस मौके पर उनके चाहने वाले लगातार उनको बधाइयां दे रहे हैं। सिर्फ उनके चाहे वाले ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, क्रिकेट दिग्गज, और उनके दोस्त भी उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन उनके लिए सबसे ज्यादा खास विश उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का रहा। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की और साथ ही अपने पति विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्यार का इजहार भी किया।
धुंध के कारण मची आफ़त, कुछ ही सेकंड में टकराई कई गाड़ियां, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा…
दिवाली का त्योहार काफी शुभ माना जाता है। सभी लोग हसी खुशी इस त्योहार को मनाते हैं। लेकिन हर साल ये त्योहार लोगों के लिए परेशानी पैदा कर देता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दिवाली में हुई आतिशबाजी के कारण दिल्ली समेत आस पास के इलाकों में रहने वालों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने पटाखों की बिक्री एवं इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। लेकिन इस रोक के बाद भी दिल्ली की सड़कों पर आतिशबाजी देखने को मिली। दीवाली के अगले दिन यानी शुक्रवार सुबह राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘खतरनाक’ स्थिति में पहुंच गई और आसमान पर धुंध की मोटी चादर छाई नजर आई।
दिवाली ने खराब किया दिल्ली वालों का हाल, ‘खतरनाक’ श्रेणी में पहुंची हवा, आसमान में छाया…
बीते दिन देश में दिवाली का त्योहार मनाया गया। प्रदूषण को देखते हुए दिवाली का त्योहार सबसे खतरनाक माना जाता है। त्योहार शुरू होने से ही पहले लोगों को आतिशबाजी करने से मना कर दिया जाता है। लेकिन लोग इसका पूरी तरह से पालन नहीं करते। दिवाली के बाद आज देश की राजधानी दिल्ली के साथ साथ आस पास के इलाकों में काफी प्रदूषण नजर आया। जिसके कारण शुक्रवार सुबह हवा की गुणवत्ता ‘खतरनाक’ श्रेणी में पहुंच गई। सरकार के प्रदूषण रोकने के सारे प्रयास नाकाफी साबित होते हुए नजर आए। जानकारी के मुताबिक आसमान पर धुंध की मोटी चादर छाई नजर आई है।

















