कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए देश की सरकार एक बार फिर मुश्किलों में घिर सकती है। लेकिन इन मुश्किलों से बचने लिए अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल निकाल लिया है। दरअसल, कोरोना वायरस से बचने के लिए कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाना बहुत जरूरी है। लेकिन कई ज़िले ऐसे हैं जहां के लोगों ने वैक्सीन को ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं माना है। जिसके चलते अभी तक उन जिलों में आधी से ज्यादा आबादी ने वैक्सीन लगवाई ही नहीं है। जिसको देखते हुए पीएम मोदी ने बुधवार को कम कोविड-19 टीकाकरण वाले जिलों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।
उपचुनाव में बड़ी जीत के बाद तृणमूल की कांग्रेस को नसीहत, कहा “अब नज़रिया बदलना होगा…”
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तरह ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा को बड़ा झटका दिया है। विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल कर ममता बनर्जी की पार्टी ने अपनी सरकार बनाई थी। जिसके बाद अब विधानसभा उपचुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से हराकर सारी सीट अपने नाम कर ली। बता दें कि उपचुनाव में चार विधानसभा क्षेत्रों में टीएमसी को कुल 75.02 फीसदी वोट मिले, जबकि भाजपा को सिर्फ 14.48 फीसदी वोटों पर रह गई। इस जीत के बाद पार्टी काफी जोश में दिखाई दी। जीत को खुशी में टीएमसी के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन कांग्रेस पार्टी को नसीहत देते हुए नजर आए।
14-वर्षीय विनिशा ने किया सबको हैरान, COP26 में अपने भाषण से बटोरी सुर्खियां, मोदी-बाइडेन जैसे नेताओं को…
यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (UNFCCC) की ओर से हो रही 26वीं कॉन्फ्रेंस ऑप पार्टीज (COP26) रविवार से स्कॉटलैंड के ग्लासगो में शुरू हो गई है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनिया के कई बड़े बड़े नेता भी पहुंच गए हैं। लेकिन खास बात ये रही कि इस दौरान लोगों का सबसे ज्यादा ध्यान एक 14 साल की भारतीय लड़की ने अपनी ओर खींचा। इस दौरान इस लड़की ने ऐसी स्पीच दी जिसने लोगों का दिल जीत लिया। COP26 Glasgow में क्लाइमेट चेंज विषय पर अपनी स्पीच देते हुए तमिलनाडु की विनिशा ने सबको हैरान कर दिया।
जन्मदिन के मौके पर फैंस ने किया किंग खान को खुश, आधी रात में ही लगी घर के बाहर भीड़, वीडियो हुआ वायरल…
बॉलीवुड में रोमांस के किंग और किंग खान के नाम से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले शाहरुख खान का आज जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर उनके चाहने वालों ने उनको खुश करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। वह आधी रात के समय ही बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर एकत्र हो गए। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि शाहरुख खान की एक झलक के लिए उनके फैंस अक्सर ऐसा करते हैं और अपने चाहने वालों को खुश करने के लिए शाहरुख भी पीछे नहीं हटते। जैसे ही उनको सही लगता है वह अपने फैंस को देखने के लिए अपने घर से बाहर आ जाते हैं।
त्योहारों के मौके पर लोगों के लिए एक और तोहफा, सोने और चांदी के गिरे दाम, देखें नए रेट…
जैसा कि सभी जानते हैं आज कल त्योहारों का सीजन चल रहा है। हर मार्केट हर शॉपिंग मॉल में चीजों पर भारी छूट मिल रही हैं। खास तौर पर दीवाली के त्योहार को देखते हुए अक्सर मार्केट्स में अच्छे ऑफर निकाले जाते हैं। लेकिन इस बार दिवाली और धनतेरस से पहले ही लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि आज यानी मंगलवार के दिन सोने और चांदी के दामों में गिरावट आई है। धनतेरस के मौके पर हर कोई सोना खरीदने के बारे में सोचता है। लेकिन ये अवसर सोचने का नहीं बल्कि अब खरीद करने का है। क्योंकि इस शुभ अवसर पर सोने और चांदी दोनों के ही दामों में गिरावट आई है।
अनिल देशमुख के बाद अब ED ने कसा अजित पवार पर शिकंजा, हजार करोड़ की संपत्ति को…
बीते कुछ समय से महाराष्ट्र सरकार पर मुसीबतें छाईं हुई हैं। इस बीच अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन के एक मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार देर रात को इस खबर के सामने आने के बाद महाराष्ट्र सरकार को एक और बड़ा झटका लगा। बता दें कि अनिल देशमुख के बाद अब डिप्टी सीएम अजित पवार पर एक्शन लिया गया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक्शन लेते हुए 1000 करोड़ की संपत्ति को सीज करने का नोटिस दिया है।
किसान आंदोलन को लेकर राकेश टिकैत की केंद्र को चेतावनी, 26 नवंबर तक वापस नहीं हुए तो…
बीते करीब एक साल से दिल्ली के बोर्डरों पर कृषि कानूनों (Farm bill) के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। लेकिन इस एक साल में भी अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया है। हालांकि अब तक किसानों और केंद्र सरकार के बीच कई बैठक हो चुकी हैं। लेकिन सारी बैठक फिजूल रहीं। किसानों की मांग है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए तीनों कानूनों को वापस लिया जाए। लेकिन केंद्र इससे संतुष्ट नहीं है। केंद्र का कहना है कि ये कानून किसानों के हित में हैं। किसानों ने ये आंदोलन 26 नवंबर 2020 को शुरू किया था। जिसके बाद से ये लगातार जारी है। इस आंदोलन के एक साल पूरा होने के मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh tikait) ने बड़ा बयान दिया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने किया सबको हैरान, चुनाव न लड़ने का किया ऐलान…
साल 2022 में होने भारत के कई बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2022) होने हैं। जिसको लेकर सभी दलों की तैयारियां जारी हैं। इन सभी राज्यों में सबसे बड़ा चुनाव उत्तर प्रदेश (Uttar pardesh) का है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां सबसे ज़्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा जाता है। लेकिन इस समय उत्तर प्रदेश से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश की बड़ी पार्टियों में शुमार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में न लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने बयान में साफ कहा है कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।
आचित कुमार पर लगे आरोपों पर कोर्ट की टिप्पणी, “सिर्फ व्हाट्सएप चैट्स से नहीं होता…”
रविवार 3 अक्टूबर को एनसीबी की एक टीम ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर एक कथित ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था। जिसमें बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे। बता दें कि आर्यन खान के साथ साथ वहां कई और लोग भी मौजूद थे। लेकिन उस समय आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुम धमेचा को एनसीबी ने अपनी हिरासत में ले लिया था। उनसे पूछताछ के बाद इस मामले में और भी लोगों के नाम सामने आए और उनको पूछताछ के लिए एनसीबी ने अपने दफ्तर बुलाया। बता दें कि आर्यन खान के व्हाट्सएप चैट्स के आधार पर एनसीबी ने आचित कुमार (Aachit Kumar) को भी अपनी हिरासत में ले लिया था। लेकिन अब कोर्ट से उनको जमानत मिल चुकी है।
आर्यन खान के बाद अब मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट भी हुए रिहा, इन शर्तों के साथ कोर्ट ने दी जमानत…
हाल ही में मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद कई दिनों तक एनसीबी ने उनको अपनी हिरासत में रखा और फिर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक कई कोशिशों के बाद आर्यन खान को 30 अक्टूबर को जमानत मिल गई थी। जिसके बाद अब उनके साथ गिरफ्तार हुई फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी रविवार को रिहा कर दिया गया। जमानत मिलने के तीन दिन बाद मुनमुन भी अब घर जाने को तैयार है। मुनमुन को भयखला महिला जेल से आज रिहा किया गया है।

















