उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने किया सबको हैरान, चुनाव न लड़ने का किया ऐलान…

0
64

साल 2022 में होने भारत के कई बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly elections 2022) होने हैं। जिसको लेकर सभी दलों की तैयारियां जारी हैं। इन सभी राज्यों में सबसे बड़ा चुनाव उत्तर प्रदेश (Uttar pardesh) का है। उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां सबसे ज़्यादा सीटों पर चुनाव लड़ा जाता है। लेकिन इस समय उत्तर प्रदेश से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर के मुताबिक उत्तर प्रदेश की बड़ी पार्टियों में शुमार समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में न लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने अपने बयान में साफ कहा है कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे।

चुनाव के करीब आते ही पार्टी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। लेकिन अखिलेश यादव के इस फैसले ने समाजवादी पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने कहा कि “वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।” सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में रालोद (RLD) के साथ गठबंधन को लेकर भी टिप्पणी की है। गठबंधन को लेकर बातचीत करते हुए अखिलेश ने कहा कि “RLD के साथ हमारा गठबंधन फाइनल है और सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाना है।”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अखिलेश ने अभी तक कोई विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। कन्‍नौज और आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़े थे। जिसके बाद विधान परिषद से उनको उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। गौरतलब हैं कि उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनाव में अपने चाचा शिवपाल यादव (Shivpal yadav) को अपने साथ लाने पर उनसे सवाल किया गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि “मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है। उन्हें और उनके लोगों को उचित सम्मान दिया जाएगा।”