Home Blog Page 802

बंदरों के आतंक से परेशान लखनऊ मेट्रो प्रशासन का बड़ा कदम, 9 मेट्रो स्टेशनों पर लगी…

0

कभी हम सफर करने जाते हैं तो हमें जानवरों से अक्सर सावधान रहने को कहा जाता है। वैसे तो आम जगहों पर कोई खतरनाक जानवर से हमारा सामना नहीं होता। लेकिन बंदर एक ऐसा जानवर है जो सफर में अक्सर सबको परेशान करता है। कभी किसी का सामान छीन के ले जाता है तो किसी को खूब सताता है। ऐसा ही कुछ नज़ारा लखनऊ के मेट्रो स्टेशन (Lucknow Metro) पर देखने को मिल रहा है। बंदरों ने लोगों को इतना परेशान कर दिया है कि अब तो मेट्रो प्रशासन भी इनसे छुटकारा चाहती है। जिसके लिए लखनऊ मेट्रो प्रशासन के एक नई तकनीक निकली है।

तेजी के साथ आगे बढ़ेगा वैक्सीनेशन कार्य, पिछड़े जिलों के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी…

0

देश में कोरोना वायरस का कहर जैसे तैसे थोड़ा कम हुआ है। लेकिन अब भी इसका खतरा बरकरार है। जिसको देखते हुए भारत सरकार लोगों का टीकाकरण करवाने की कोशिशों में लगातार जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक देश ने 21 अक्टूबर को 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा पूरा किया था। भारत ने सिर्फ 10 महीने में असंभव को संभव कर दिखाया। करीब 130 करोड़ की आबादी में कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ वैक्सीनेशन का डोज का आंकड़ा देश के लिए बेहतरीन उपलब्धि है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक भारत ने 106 करोड़ से ज्यादा डोज का आंकड़ा भी पार कर लिया है और तेज़ी से अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता जा रहा है।

COVAXIN को लेकर दायर याचिका पर भड़के जस्टिस चंद्रचूड़, बोले “हम लोगों के जीवन से नहीं खेल सकते..”

0

देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए शुरू किया टीकाकरण अभियान 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है। लेकिन देश में अब भी ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने वैक्सीन का पहला डोज भी नहीं लगाया है। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने वैक्सीन लगवाने से खुश नहीं हैं। यानी देश में बहुत से लोगों ने भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन ‘COVAXIN’ लगवाई है। लेकिन इस वैक्सीन को WHO ने अभी तक मान्यता नहीं दी है। जिससे लोग खुश नहीं है और अब कोविशील्ड लगवाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल ये वो लोग हैं जो विदेशी यात्रा करना चाहते हैं। लेकिन WHO की ओर से मान्यता ना मिलने की वजह से COVAXIN का टीका लगवाने वाले लोग विदेशी यात्रा नहीं कर सकते।

नवाब मलिक के लगाए गए आरोपों पर तोड़ी समीर वानखेड़े ने चुप्पी, बोले “मां की खुशी के लिए…”

0

मुंबई क्रूज ड्रग्स केस लगातार नए मोड़ लेता जा रहा है। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से ही इस मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में इस मामले में एनसीबी (NCB) ने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को भी पूछताछ के लिए अपने ऑफिस बुलाया था। जिसके बाद इस मामले में उनसे जुड़ी होने की खबर पक्की होती जा रही है। बता दें इस मामले की शुरुआत से ही एनसीबी (NCB) के अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) के खिलाफ आरोप लगाया जा रहे हैं। जिसके चलते उन्हें काफी मुश्किलों का सामने करना पढ़ रहा है।

तारापुर में चुनाव प्रचार के दौरान लालू यादव ने किया सीएम नीतीश पर हमला, बोले “हम काहे गोली मारेंगे, तुम अपने…”

0

तीन साल बाद बिहार में चुनाव प्रचार में वापसी करते हुए राजद अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपने निशाने पर लाया। बता दें कि बिहार विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं। जिसके प्रचार के लिए आज लालू यादव मैदान में उतरे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार के दिए गए बयान पर अपनी बातें कहीं। लालू यादव ने कहा कि “हम काहे गोली मारेंगे, तुम अपने मर जाओगे।” गौरतलब हैं कि नीतीश ने लालू यादव के खिलाफ टिप्पणी की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि “लालू जी चाहें तो हमें गोली मरवा दें।”

छठ पूजा को लेकर DDMA की बड़ी बैठक, मनीष सिसोदिया ने दिया जनता को जवाब, राज्य में इस बार…

0

कोरोना वायरस के कहर के कारण बीते 2 सालों से देश में त्योहारों को मानने पर रोक लगाई जा रही है। लोगों की अपील के बाद राज्य सरकारों ने कई पाबंदियों के साथ कम तादाद में त्योहार को मनाने की अनुमति दी थी। इस तरह अब छठ पूजा को लेकर भी देश की राजधानी दिल्ली में बवाल मचा हुआ है। दिल्ली सरकार ने कोरोना को देखते हुए राज्य में छठ पूजा सार्वजनिक रूप से मनाने के लिए रोक लगा दी थी। हालांकि बाद में खुद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल को चिट्ठी लिख कर राज्य में छठ पूजा करने की अनुमति मांगी। बता दें कि आज दिल्ली के उप मुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया ने DDMA की बैठक के बाद एक बड़ी घोषणा की।

कांग्रेस नेताओं को सोनिया गांधी ने समझाई रणनीति, बोली “अगर चुनाव जीतना है तो…”

0

जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते हैं वैसे ही सभी राजनीतिक दल अलर्ट हो जाते हैं। इस बीच एक दूसरे को हराने की रणनीति शुरू हो जाती है। सभी को खबर है कि अब उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगली साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसको लेकर अब दोनों मुख्य पार्टी कांग्रेस और भाजपा की रणनीति बना शुरू हो गई है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने भी पार्टी के नेताओं को भाजपा को हराने की रणनीति समझाई। सोनिया गांधी ने कहा कि अगर हमें भाजपा से जीतना है तो जनता के सामने भाजपा के झूठ लाने होंगे।

लखीमपुर खीरी मामले की सुनवाई के दौरान यूपी सरकार पर भड़का SC, कहा “और चश्‍मदीद लाएं…”

0

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में हुई हिंसा के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाई। इसके साथ ही कोर्ट ने यूपी सरकार को आदेश दिया कि वह घटना के गवाहों को सुरक्षा दें। बता दें कि मामले की सुनवाई मंगलवार को हुई। सुनवाई के बीच कोर्ट ने कहा कि घटना के सिर्फ 23 चश्‍मदीद क्‍यों हैं? राज्‍य सरकार को और अधिक गवाह एकत्र करने होंगे। बता दें कि इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार का पक्ष रखने के लिए वरिष्‍ठ वकील हरीश साल्‍वे पेश हुए।

अमरिंदर सिंह के बचाव के लिए सामने आईं अरूसा आलम, विरोधियों को दिया करारा जवाब…

0

पंजाब की कांग्रेस सरकार को लगातार परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh) को भी अब विरोधियों के बयानों का सामना करना पढ़ रहा है। बता दें कि पाकिस्तानी पत्रकार महिला मित्र अरूसा आलम (Aroosa Alam) को लेकर विपक्षियों द्वारा अमरिंदर सिंह को काफी समय से निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच अरूसा आलम को आईएसआई एजेंट (ISI agent) बताया जा रहा था। जिसके बाद अब अरूसा ने चुप्पी तोड़ते हुए अपने मित्र अमरिंदर सिंह का साथ दिया और साथ ही उनके विरोधियों पर निशाना भी साधा।

करवा चौथ के मौके पर गोविंदा ने किया अपनी पत्नी को हैरान, दिया शानदार तोहफा, तस्वीरें हुईं वायरल…

0

रविवार 24 अक्टूबर को करवा चौथ था। हर बार की तरह इस बार भी पत्नियों ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। दुनिया भर में करवा चौथ मनाया जाता है। आम लोगों की बॉलीवुड सेलेब भी इस त्योहार को धूम धाम से मनाते हैं। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब अपनी पत्नियों को अच्छे अच्छे तोहफे भी देते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। लेकिन इस बार गोविंदा ने एक अलग ही तरह से अपने प्यार का इजहार किया। बता दें कि गोविंदा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी के साथ तस्वीर भी साझा की और साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी को दिया करवा चौथ का तोहफा भी दिखाया।