दुनिया भर में कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। बीते 2 सालों से लोग कोरोना वायरस से परेशान हैं। वहीं अब लोगों की परेशानी बढ़ने के लिए जीका वायरस (Zika virus) भी मैदान में कदम रख दिया है। हालांकि जीका वायरस कोरोना की तरह ताकतवर नहीं लेकिन फिर भी ये वायरस लोगों के लिए मुसीबातें खड़ी कर सकता है। बता दें कि ये वायरस सबसे पहले बंदरों में पाया गया था। जिसके बाद साल 1952 में सबसे पहला इंसान इससे संक्रमित पाया गया। जानकारी के मुताबिक ये वायरस मच्छरों के जरिए फैलता है। लेकिन खास बात तो ये है कि ये वायरस मुख्यत एडीज प्रजाति के संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलता है।
कोरोना वायरस के कारण एक बार फिर बढ़ी लोगों की टेंशन, इंदौर में पाया गया नया वेरिएंट…
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपने कहर से हैरान कर दिया। कई देशों में आज भी कोरोना का संकट मंडरा रहा है। इन देशों में से एक भारत भी है। भारत में भले ही दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन अब भी यहां कोरोना का खतरा कम नहीं हुआ है। हाल ही में खबर आई है कि भारत के राज्य मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में कोरोना का एक और नया डेल्टा वेरिएंट पाया गया है। इस नए डेल्टा वेरिएंट को AY.4 का नाम दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इंदौर में अब तक इस वेरिएंट से 7 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें सेना के दो अधिकारी भी शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुई दिनदहाड़े हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी फर्नीचर व्यापारी को गोली…
उत्तर प्रदेश (Uttar pardesh) देश का सबसे बड़े राज्य के तौर पर जाना जाता है। इस बड़े राज्य में घटनाएं भी बड़ी होती हैं और यहां आए दिन कोई न कोई घटना होना आम बात है। ऐसी ही एक और घटना आज सुबह सामने आई। यूपी के गाजीपुर (Ghazipur) जिले में दिन दहाड़े गोली मार एक शख्स की हत्या (Murder) कर दी गई और अपराधी आसानी से निकल भी गए। जानकारी के मुताबिक ये घटना जंगीपुर थाना क्षेत्र के यादव मोड़ के पास पेश आई। रविवार 24 अक्टूबर को यहां एक फर्नीचर व्यापारी को दिनदहाड़े बाइक सवारों ने गोली मार दी।
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में NCB के खिलाफ बड़ा आरोप, गोसावी के सहयोगी ने कहा…
मुंबई क्रूज ड्रग्स केस (Mumbai Cruise Drug Case) में कई नए मोड़ आने लगे हैं। धीरे धीरे ये मामला सियासी मुद्दों से जुड़ने लगा है। इस बीच अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के कई मंत्रियों ने एनसीबी के खिलाफ बयानबाजी की थी। लेकिन अब भगोड़े केपी गोसावी के सहयोगी प्रभाकर सेल ने भी क्रूज ड्रग्स केस में एनसीबी के खिलाफ आरोप लगाया है। एक हलफनामा दाखिल करते हुए प्रभाकर सेल ने बताया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उन्हें एक खाली पंचनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा था।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साधा NCB पर निशाना, बोले “ये मुंबई पुलिस की छवि खराब…”
ड्रग्स केस में लगातार खुल रहे बड़े नामों के बीच शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एनसीबी लगातार बड़ी हस्तियों को अपने हिरासत में ले रही है। इसलिए हर मीडिया चैनल पर वो छा रही है। लेकिन महाराष्ट्र पुलिस जो काम लगातार करते आ रही है उसको कोई नहीं दिखता। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ मुंबई पुलिस की छवि खराब करने के लिए हो रहा है। बता दें कि उद्धव ठाकरे से पहले महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक भी एनसीबी पर इस रहा के आरोप लगा चुके हैं।
अनन्या पांडे के कहने पर आर्यन खान तक पहुंचाता था ड्रग्स, एक ‘प्रसिद्ध हस्ती’ के नौकर ने बताया सच..
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से शुरू हुआ ड्रग्स केस का सिलसिला अभी तक जारी है। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) लगातार बॉलीवुड के कई बड़े सितारों को इस केस में अपनी हिरासत में ले रही है। हाल ही में मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan khan) को भी एनसीबी ने अपनी हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद उनको जेल भेज दिया गया। उनके व्हाट्सएप चैट्स सामने आने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे (Ananya pandey) भी इस केस से जुड़ गई हैं।
लालू यादव के पटना वापसी की खबर से बिहार में बढ़ा सियासी तापमान, नितीश सरकार में मची खलबली..
बिहार में एक बार फिर सियासत गर्मा गई है। खबर मिली है कि राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) एक अरसा जेल में काटने के बाद रविवार के दिन दिल्ली से बिहार पहुंच सकते हैं। बता दें कि लालू यादव को कुछ समय पहले कोर्ट ने रिहा कर दिया था। जिसके बाद से वह दिल्ली में रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत दुरुस्त नहीं थी। जिसके कारण उनको दिल्ली में ही रखा गया था और वहीं उनका इलाज चल रहा था। लेकिन अब सुनने में आया है कि लालू यादव पटना पहुंच सकते हैं और बिहार में होने वाले उपचुनाव (Bihar Assembly Byelection) में आरजेडी उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार भी कर सकते हैं।
शाहरुख और प्रीति के बाद अब रणवीर-दीपिका भी बनेंगे आईपीएल टीम के मालिक, 15वें सीजन में…
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 14वां सीजन हाल ही में खत्म हुआ है। लेकिन अब भी इसकी चर्चा खत्म नहीं हुई है। अभी से ही आईपीएल (2022) को लेकर खबरें आना शुरू हो गई हैं। आपको बता दें कि आईपीएल का अगला सीजन काफी बदलावों के साथ आने वाला है। इस सीजन में 8 की जगह 10 टीमें देखने को मिलेंगी। इस दौरान बॉलीवुड के मशहूर सितारे शाहरुख खान और प्रीति जिंटा के साथ साथ और भी सितारे आईपीएल टीम के मालिक होंगे। खबर के अनुसार बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी आईपीएल में अपनी टीम लाने वाले हैं।
मुंबई के 60 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, बचने की कोशिश कर रहे एक शख्स की हुई मौत…
मुंबई के लालबाग इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस इलाके में मौजूद एक इमारत में भीषण आग लग गई है। जानकारी के मुताबिक ये इमारत 60 मंजिला है और इसके 19वें माले पर आग लगी है। जिस पर काबू पाने के लिए घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं। इस घटना के बीच एक शख्स की मौत भी हो गई। जिसका नाम अरुण तिवारी बताया जा रहा है। अरुण तिवारी 30 वर्ष का एक शख्स है जो इस इमारत में रहता था। जैसे ही इमारत में आग लगी तो वह डर गया और अपनी जान बचाने के लिए वो 19वें माले की बालकनी से लटक गया और फिर संतुलन बिगड़ने के कारण वो नीचे गिर गया।
उपभोक्ता फोरम में खाली पदों को लेकर SC ने जताई नाराजगी, कहा “सरकार नहीं चलाना चाहती तो…”
शुक्रवार को एक मामले की सुनवाई के दौरान एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार पर नाराजगी जताई है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि सरकार को ऐसे मामले कोर्ट में आने का मौका देना ही नहीं चाहिए। बता दें कि उपभोक्ता फोरम में बहुत सारे पद खाली पड़े हैं। जिसकी भर्ती के लिए सुप्रीम कोर्ट में लगातार याचिका दायर की जा रही हैं। जिसमें से एक की सुनवाई के दौरान आज कोर्ट ने केंद्र सरकार पर गुस्सा जाहिर किया। कोर्ट ने कहा कि “ये कोई अच्छी स्थिति नहीं है कि खाली पदों पर भर्ती को लेकर भी कोर्ट को ही दखल देना पड़े। अगर सरकार ट्राइब्यूनल्स और उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग जैसे अहम संस्थानों को नियमानुसार नहीं चलाना चाहती तो उन्हें खत्म ही कर देफिर तो सरकार को ट्राइब्यूनल्स एक्ट ही खत्म कर देना चाहिए।”

















