आर्यन खान के बाद अब मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट भी हुए रिहा, इन शर्तों के साथ कोर्ट ने दी जमानत…

0
68

हाल ही में मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद कई दिनों तक एनसीबी ने उनको अपनी हिरासत में रखा और फिर जेल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक कई कोशिशों के बाद आर्यन खान को 30 अक्टूबर को जमानत मिल गई थी। जिसके बाद अब उनके साथ गिरफ्तार हुई फैशन मॉडल मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी रविवार को रिहा कर दिया गया। जमानत मिलने के तीन दिन बाद मुनमुन भी अब घर जाने को तैयार है। मुनमुन को भयखला महिला जेल से आज रिहा किया गया है।

बता दें कि मामले की छानबीन के बाद मुनमुन धमेचा को भायखला महिला जेल में रखा गया था, जबकि आर्यन खान और एक अन्य आरोपी अरबाज मर्चेंट को आर्थर रोड जेल में रखा गया था। गौरतलब हैं कि इस मामले में अब तक दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत कुल 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मुनमुन धमेचा की रिहाई के बाद उनके वकील अली काशिफ खान ने कहा कि “मुनमुन को सभी कानूनी औपचारिकाओं को पूरा करने के बाद जेल से रिहा किया है। अब हम एनसीबी के सामने एक पत्र दाखिल करने जा रहे हैं जिसमें मुनमुन को मध्य प्रदेश जाने की अनुमति दी जाए क्योंकि वह मूल रूप से वहीं की रहने वाली है।”

जानकारी के मुताबिक इस मामले गिरफ्तार किए गए 20 में से 14 आरोपियों को अब तक जमानत मिल चुकी है। अदालत ने शनिवार को नूपुर सतीजा, गोमित चोपड़ा, गोपालजी आनंद, समीर सहगल, मानव सिंघल, भास्कर अरोड़ा, श्रेयस नायर और इश्मीत सिंह को जमानत दे दी। बता दें कि अदालत ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को हर शुक्रवार मुंबई के एनसीबी ऑफिस में 11 बजे से 2 बजे के बीच पेश होने को कहा है।