भाजपा और कांग्रेस को मिला बड़ा झटका, चंडीगढ़ निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने की जीत दर्ज, 35 सीटों में से…

0
69

पंजाब में अगली साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बार चुनाव में कांग्रेस को टक्कर देने के लिए भाजपा के साथ साथ आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतर रही है। पंजाब चुनाव से पहले चंडीगढ़ निकाय चुनाव में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बता दें कि इस बार चंडीगढ़ निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। भाजपा को नीचे गिराते हुए आम आदमी पार्टी पहले स्थान पर आ गई है। इस बीच चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 14 सीटें हासिल की हैं। वहीं, भाजपा 12 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही।

इनके अलावा कांग्रेस आठ सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही। गौरतलब हैं कि शुक्रवार को 35 सीटों पर मतदान हुआ। जिसका नतीजा सामने आने पर हर कोई हैरान हो गया। आम आदमी पार्टी का कहना है कि ये चुनाव सिर्फ एक ट्रेलर था और पंजाब विधानसभा चुनाव पूरी फिल्म होगी। AAP के राघव चड्ढा ने कहा कि “चंडीगढ़ चुनाव ट्रेलर है, पंजाब पूरी फिल्म होगी। चंडीगढ़ का मूड पंजाब का मूड है। सभी AAP को वोट दे रहे हैं। शुरुआती रुझान साबित करते हैं कि लोगों ने अरविंद केजरीवाल को मौका देने का फैसला किया है।”

आम आदमी पार्टी के चुनाव जीतने से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि चुनाव में मौजूदा मेयर रविकांत शर्मा और पूर्व मेयर दवेश मौदगिल को हर का सामना करना पड़ा है, जो भाजपा के लिए बड़ा झटका है। वहीं, अगर बात करें बीते चुनाव की तो भाजपा ने पिछले चुनाव को भारी अंतर से जीता था। 35 सीटों में से 20 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की थी। इस दौरान कांग्रेस ने केवल चार सीटें जीती थीं। इस बार आम आदमी पार्टी ने पूरी बाजी पलट दी।