Home Blog Page 949

पंजाब में खुल गयी शराब की दुकानें, होम डिलीवरी की भी सुविधा

0

देश में कोरोना वायरस के संकट को देखते हुए,4 दिनों के लॉकडाउन के बाद इस समय तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है। केंद्र सरकार द्वारा तीसरे चरण के लॉकडाउन में रेड जोन को छोड़कर बाकी ऑरेंज और ग्रीन जोन में छूटें भी दी गयीं है।जिसमें सरकार ने देश में शराब की दुकानें खोलने के आदेश भी दिया है।आज से पंजाब में शराब की दुकानें खुल जायेगी, इसके साथ ही पंजाब सरकार ने सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए शराब की होम डिलीवरी करने की भी मंजूरी दी है।

निज़ी अस्पतालों और क्लिनिकों को झारखंड स्वास्थ्य सचिव की सख्त हिदायत,गैर कोविद-19 मरीज़ों इलाज़ में कोई कोताही बर्दाश्त नही

0

देश में कोरोनावायरस के फैलाव के कारण इस समय लगभग सभी का ध्यान कोरोनावायरस के परीक्षण और इलाज़ की तरफ ज्यादा है। ऐसे में झारखंड सरकार में निजी अस्पतालों और क्लिनिकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के अलावा भी अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों का इलाज पूरी तरीके से होना चाहिए।स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने कहा कि, जो अस्पताल नॉन कोविड मरीजों के इलाज में कोताही बरतेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी ऐसे अस्पतालों और क्लिनिकों के निबंधन को भी रद्द किया जा सकता है।

दिल्ली में पहले शराब और अब पेट्रोल-डीजल पर भी केजरीवाल सरकार ने लगाया टैक्स

0

देश में 3 मई से चल रहे तीसरे लॉकडाउन में ग्रीन जोन में आने वाले क्षेत्रों में कुछ छूटे भी दी गयीं है। ऐसे में दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने शराब पर टैक्स लगाने के बाद पेट्रोल और डीजल पर भी कुछ टैक्स लगा दिया है।केजरीवाल सरकार के फैसले के बाद पेट्रोल की कीमत में 1.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 7.10 रुपये प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया है।

देश मे पिछले 24 घण्टों मे कोरोना के सभी आँकड़े पार-3900 नये केस,197 की मौ’त

0

देश में 3 मई से तीसरे चरण का लॉकडाउन शुरू हो गया है। परंतु कोरोनावायरस के संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं पिछले 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा करोना संक्रमण का फैलाव दर्ज हुआ है।एक ही दिन में 3900 नये संक्रमित लोगों की खबर आई है जिसमें 197 लोगों की मौ’त हो चुकी है।इस प्रकार कुल संक्रमित व्यक्तियो की संख्या 46,433 हो चुकी है,जिसमे 15,68 लोग की वायरस से जा’न चली गयी ।

सुरक्षाबलों में बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के केस, केंद्र सरकार ने जारी किया निर्देश……,

0

देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है।आम लोगों के साथ-साथ सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और सुरक्षाबलों में भी बड़ी संख्या में कोरोनावायरस होने की पुष्टि हुई है।इन परिस्थितियों में को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को निर्देश देते हुए कहा कि, सभी राज्य सरकारें विकल्प के तौर पर सेकंड लाइन विकसित करें।कहने का तात्पर्य है कि,सेकेंड लाइन के तौर पर सार्वजनिक स्थलों पर होमगार्ड, सिविल डिफेंस के कार्यकर्ताओं और एनसीसी के कैडेट्स की तैनाती की जा सकती है।

दरअसल 1 हफ्ते पहले 55 वर्षीय एक सीआरपीएफ कर्मी की कोरोनावायरस होने से मृ’त्यु हो गई थी। ज्ञात हो कि इस समय देश में 200 से अधिक सुरक्षाकर्मी कोरोनावायरस से संक्रमित हैं लिहाजा ऐसे बढ़ते के केस को ध्यान में रखते हुए गृह मंत्रालय ने कहा, ‘‘कोविड-19 की चुनौती से निपटने और कोविड-19 को नियंत्रित करने के वास्ते पुलिस बलों को उन पुलिस कर्मियों के लिए एक प्रभावी दूसरी रक्षा पंक्ति तैयार करने की जरूरत है जो महामा’री के दौरान कोविड-19 संक्रमण से प्रभावित हो सकते हैं।’’ इसके साथ ही गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को लिखे गए एक पत्र में यह भी कहा कि, जो पुलिसकर्मी फ्रंट पर तैनात नहीं है उन्हें पुलिस विभाग ‘घर से काम’ करने के लिए रूपरेखा तैयार करें।

बता दें कि देश में इस समय कोरोनावायरस संक्रमण की जांच बड़े स्तर पर की जा रही है। रविवार देश में 10 लाख से अधिक टेस्टिंग हो चुकी है।स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,पिछले 24 घंटों में कोरोना के सबसे अधिक 2,553 नए मामले सामने आए हैं और 72 लोगों की मौ’त हुई है। हालांकि, थोड़ी राहत वाली बात यह है कि इस बीमारी से अब तक 11,707 मरीज ठीक को चुके हैं।मरीजों का रिकवरी रेट 27.52 % पर पहुंच गया है, इसी के साथ देश मे कोरोना वायरस के मामले 42,533 हो चुके हैं।फिलहाल पूरी दुनिया में कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों के हिसाब से भारत के हालात काफी बेहतर हैं।

हंदवाड़ा में आतंकी मुठभेड़,कर्नल और मेजर समेत भारतीय सेना के पांच जवान शहीद

0

जम्मू-कश्मीर में उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले का एक हिस्सा हंदवाड़ा में भारतीय सेना और आतंकियों के मुठभेड़ में दो आतंकी मा’रे गये परन्तु कर्नल और मेजर समेत भारतीय सेना के पांच जवान शहीद हो गए।अधिकारियों ने बताया कि,उन्होंने बताया कि सेना ने बंधक बनाए गए नागरिकों को बचाने के लिए अभियान चलाया। शहीद हुए सैन्य अफसर सुरक्षाकर्मियों की टीम का नेतृत्व कर रहे थे।

स्थानीय श्रद्धालु चार मई से कर सकेंगे केदारनाथ धाम के दर्शन,उत्तराखंड मुख्यमंत्री ने दी जा’नकारी…..,

0

देशव्यापी लॉकडाउन के चलते देशभर के सभी धार्मिक स्थलों को भी श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था। ऐसे में शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य के स्थानीय तीर्थ यात्री 4 मई से केदारनाथ धाम का दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रीन जोन में आने वाले जिलों के ही श्रद्धालु लॉकडाउन तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मंदिर में दर्शन कर सकेंगे।

UAE में फसें प्रवासी भारतीय मज़दूरों को स्वदेश लाने की तैयारी में भारत सरकार

0

भारत ही नहीं पूरे विश्व में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लॉकडाउन ही मात्र एक ऐसा जरिया है जिसके तहत वायरस के फैलाव को रोका जा सकता है। परंतु अचानक से लॉकडाउन होने के कारण बहुत सारे ऐसे छात्र और दिहाड़ी मजदूर विश्व के किसी न किसी कोने में फंसे हुए हैं और वह लगातार सरकार से वापस लाने की गुहार कर रहे हैं। वही अरब देशों में भी बहुत ज्यादा संख्या में भारतीय मजदूर काम करते हैं ऐसे में वह भी वहां फंसे हुए हैं और उन्हें वापस लाने के लिए भारत सरकार विचार कर रही है और इसके लिए अरब देशों दे बातचीत जारी है।

ऋषि कपूर ने नाम,पत्नी नीतू कपूर का यह भावुक सन्देश…..

0

गुरुवार को लंबी बीमारी के चलते फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर की मुंबई के एक अस्पताल में मृ’त्यु हो गई। ऋषि कपूर की मृ’त्यु से बॉलीवुड ही नहीं पूरा देश शो’काकुल परिवार में बदल गया सभी अपने अपने तरीके से ऋषि कपूर कोई याद कर रहें हैं। चुग़लीबाज़ में छपी ख़बर के मुताबिक़ नि’धन के 2 दिन बाद पत्नी नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर को याद करते हुए बेहद भावुक शब्द लिखे हैं।

कोरोना वायरस की चपेट में आने से लोकपाल सदस्य जस्टिस एके त्रिपाठी का नि’धन

0

कोरोन वायरस के संक्रमण से पूरे देश में संकट की स्थिति बनी हुई है।देश मे वायरस से संक्रमित लोगों की सँख्या 39,695 हो गयी है।वहीं लोकपाल के सदस्य और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एके त्रिपाठी की देर रात कोरोना संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई। लगभग 1 महीने पहले 2 अप्रैल को जस्टिस एके त्रिपाठी को कोरोना वायरस की पुष्टि होने पर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, 62 वर्षीय जस्टिस एके त्रिपाठी को एम्स में इलाज के दौरान वेंटिलेटर पर रखना गया था, धीरे-धीरे हालत गंभीर होने के कारण शनिवार शाम में उनकी मृ’त्यु हो गई।