बिहार के नालंदा जिले में रामविलास पासवान की पार्टी LJP के जिलाध्यक्ष का बेटा शशि पासवान एयर उनके साथ दो अन्य लोग जो राजगीर और एकंगरसराय बैंक लूट कांड मामले में फरार चल रहें थे,उनको राँची पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे पहले भी एक अन्य बैंक लूट कांड में शशि पासवान जेल जा चुका है।
योगी सरकार कर रही पेट्रोल डीज़ल पर वैट लगाने का विचार,लॉकडाउन का राज्य अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव
देश मे लगातार 40 दिनों के लॉकडाउन के बाद अब फिर से 2 हफ्ते का लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है।इतने समय से देश मे लॉकडाउन होने से देश के साथ साथ राज्य की अर्थव्यवस्था पर काफी गहरा प्रभाव पड़ रहा है।उत्तर प्रदेश में खज़ाना खाली होने के कारण योगी सरकार अतिरिक्त संसाधन जुटाने की कोशिश कर रही है, साथ ही सरकार के गैर जरूरी खर्च में भी कटौती कर रही है।वहीं वित्त विभाग अब पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाने को लेकर भी विचार कर रहा है।
ज्यादा फ़ोन चलाना इस एक्ट्रेस को पड़ा महंगा,हुई टेनिस एल्बो की शिकार
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए इस देशव्यापी लॉकडाउन में ज़्यादातर लोगो ने समय व्यतीत करने के लिए अपने मनोरंजन का साधन इंटरनेट और अपने फोन को ही बना लिया है।ऐसे में ज्यादा फ़ोन यूज़ करने से टीवी अभिनेत्री उर्बशी ढोलकिया इस टेनिस एल्बो बीमारी से परेशान हैं।उर्वशी को जो दिक्कत हुई है वो अक्सर लोगों को ज्यादा या फिर यूं कहें कि लगातार फोन का इस्तेमाल करने से होती है. इसमें कोहनी के बाहर की तरफ दर्द होने लगता है, जिसे चिकित्सा विज्ञान टेनिस एल्बो कहता है।
दो हफ़्ते का फिर बढ़ा लॉकडाउन,17 मई तक सभी पब्लिक सेवाएं बंद
कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने 3 मई के बाद देशव्यापी लॉग डॉन को 2 हफ्ते के लिए और बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय का मानना है कि, लॉकडाउन से निश्चित ही वायरस के संक्रमण में काफी सुधार देखा गया है और अब वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए 2 हफ्ते का कारगर साबित होगा। इसके साथ ही सरकार ने ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कुछ छूट देने की बात कही है।
EC की बैठक में लिया गया फ़ैसला,महाराष्ट्र में 9 सीटों पर इस तारीख़ पर होगा चुनाव
महाराष्ट्र राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने चुनाव आयोग से महाराष्ट्र विधान परिषद की नौ रिक्त सीटों पर जल्द से जल्द चुनाव की घोषणा करने का अनुरोध किया था।इस बारे में EC की बैठक में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पक्ष में निर्णय लेते हुए विधानमंडल के उच्च सदन की नौ रिक्त सीटों के लिए चुनाव कराने की अनुमति दे दी है।साथ ही साथ कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सभी प्रकार की सुरक्षा, सावधानी और नियमों का पालन करने का आदेश दिया है।
हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा इंतजाम कड़े,पूर्ण जाँच और आरोग्य सेतू ऐप अनिवार्य
देश की राजधानी में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को पर भरपूर ध्यान दिया जा रहा है।इसी के तहत दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर को पूरी तरीके से सील कर दिया है।हरियाणा के गृहमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बयान दिया है कि दिल्ली सरकार रोजाना अप डाउन कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों और सरकारी कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था दिल्ली में ही करे।अधिकारियों व कर्मचारियों को अपना वैध पहचान पत्र दिखाने पर सीमा पार आवागमन की पहले की तरह अनुमति होगी, मगर इन्हें आरोग्य सेतु एप अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा और उसका प्रयोग करना होगा।
लॉकडाउन में तेलंगाना से झारखंड के लिए चली पहली ट्रेन,प्रवासियों को उनके गृह जनपद पहुँचाएगी
देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉक डाउन चल रहा है जिससे पिछले 40 दिनों से कोई भी ट्रेन नहीं चली थी ।परंतु तेलंगाना में फंसे हुए लगभग 12 सौ प्रवासी मजदूरों को उनके गृह जनपद छोड़ने के लिए तेलंगाना में लिंगमपल्ली से झारखंड के हटिया तक ले जाने वाली पहली स्पेशल ट्रेन शुक्रवार सुबह 4:50 बजे चली। 24 कोच की ट्रेन आज रात 11 बजे झारखंड के हटिया पहुंचेगी।
दरअसल समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार आरपीएफ के महानिदेशक अरुण कुमार ने इसकी जानकारी दी। तेलंगाना सरकार के अनुरोध पर और रेल मंत्रालय के उचित दिशा निर्देशों के साथ ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। ट्रेन में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरीके से ख्याल रखा गया है और इसके साथ साथ ट्रेन को पूरी तरीके से सैनिटाइज भी किया गया है।
भारतीय गृह मंत्रालय का कहना है कि, देश में लॉक डाउन होने से कोरोना वायरस का खतरा निश्चित ही कम हुआ है। अगर सब कुछ सही रहा तो 4 मई से देश के कुछ राज्यों के जिलों में वायरस के खतरों को देखते हुए निश्चित ही कुछ ढील दी जाएगी।
बता दें कि,केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से यह कह दिया है कि, वह अपने दिहाड़ी मजदूरों और छात्रों को अपने राज्य सड़क रास्ते से बुला ला सकते हैं लेकिन इसके साथ उन्हें कोरोनावायरस की जांच और उन्हें क्वॉरेंटाइन करके ही उन्हें घर पहुंचाया जाए। जाहिर है कि 25 बार से देश में पूर्ण तरीके से चल रहे लॉकडाउन के कारण लगभग सभी राज्यों में प्रवासी मजदूर और छात्र फंसे हुए थे।ऐसे में राज्य सरकारें उन्हें वापस लाने की पूरी तैयारी के साथ जुटी हुई है।
बताते चलें कि,भारतीय स्वास्थ्य विभाग के अनुसार देश मे कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों की सँख्या 35,043 पहुँच चुकी है जिसमे 1,147 लोगों की मृ’त्यु हो चुकी है और राहत की बात यह है कि,अब तक 8,889 लोग पूरी तरीके से ठीक हो चुके है ।
ऋषि कपूर के नि’धन से हर तबका व्यथित, क्रिकेट कप्तान विराट कोहली का ट्वीट-“विश्वास करना मुश्किल हो रहा कि………,
हिंदुस्तानी सिनेमा जगत के सबसे बड़े फ़िल्मी घराने “कपूर” के प्रतिनिधि सदस्य ऋषि कपूर के नि’धन से आज सम्पूर्ण इंडस्ट्री के साथ साथ देश भर को शोकाकुल कर गया है।बेहद गम्भीर कैंसर की बीमारी के चलते 67 वर्ष की आयु में मुंबई के एक अस्पताल में आज सुबह उनकी मृ’त्यु हो गईं।जीवन के इस पड़ाव पर भी वह अस्पताल में भी डॉक्टरों,नर्सों और जाने वाले सभी लोगो का मनोरंजन करते रहते थे।
ऋषि कपूर ने कैंसर जैसी बीमारी को हावी नही होने दिया खुद पर, हँसते-मुस्कुराते सबको कह दिया अलविदा
बॉलीबुड अभिनेता ऋषि कपूर का आज सुबह(30 अप्रैल) निधन हो गया।पिछले कुछ सालों से कैंसर जैसी बीमारी से लड़ते हुए दुनिया को आज सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर अलविदा कह कर चल दिये।कपूर परिवार ने संदेश में कहा गया, ‘हमारे प्रिय ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के साथ दो साल की लड़ाई के बाद आज सुबह 8:45 बजे निधन हो गया।’
एक्टर ऋषि कपूर का नि’धन, इरफ़ान खान के बाद बॉलीवुड के एक और महान कलाकार ने छोड़ दी दुनिया
बॉलीवुड से अत्यंत दुःखद ख़बर आयी है,अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में नि’धन हो गया है।उन्हें कल गम्भीर अवस्था मे मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था और आज सुबह उन्होंने अंतिम साँसे ली।कल इरफ़ान खान के नि’धन के बाद आज ऋषि कपूर का यूँ जाना निश्चित तौर पर बॉलीवुड ही नही पूरे देश के लिए बहुत बड़ा loss है।

















