नालन्दा लोजपा जिलाध्यक्ष का बेटा शशि पासवान गिरफ्तार,बैंक लूटकांड में शामिल

0
396

बिहार के नालंदा जिले में रामविलास पासवान की पार्टी LJP के जिलाध्यक्ष का बेटा शशि पासवान एयर उनके साथ दो अन्य लोग जो राजगीर और एकंगरसराय बैंक लूट कांड मामले में फरार चल रहें थे,उनको राँची पुलिस ने गिरफ्तार किया। इससे पहले भी एक अन्य बैंक लूट कांड में शशि पासवान जेल जा चुका है।

बताते चलें कि,शशि पासवान के ऊपर बैंक लूट की कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। दरअसल चार महीने पहले राजगीर के पिलखी स्थित देना बैंक शाखा में भी लूट कांड को अंजाम दिया था। इससे पहले एकंगरसराय, लहेरी में भी हुई बैंक लूट की घटनाएँ हुई थी,जिसमें शशि पासवान का भी नाम सामने आया था। इन सभी वारदातों के बाद वह फरार था और पुलिस उसको सरगर्मी से कई महीनों से तलाश कर रही थी।

बता दें कि, देना बैंक की लूट कांड के बाद वह बिहार छोड़कर भाग गया था,और वह कुछ दिनों से झारखण्ड में रहने लगा था। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद आखिरकार पुलिस ने उसे ढूंढ निकाला और राँची पुलिस ने गिरफ्तार किया।वही एक और बैंक लुटेरे की गिरफ्तारी हुई है,वह बिहारशरीफ के प्रभात कुमार सिंह का पुत्र गोल्डी है, जो शशि का दाहिना हाथ बताया जाता है। यह दोनों साथ में घटना को अंजाम देते थे।

इस बारे में जा’नकारी देते हुए नालंदा के एसपी निलीश कुमार ने बताया कि,सोहसराय के केनरा बैंक, राजगीर के देना बैंक के साथ-साथ लहेरी थाना क्षेत्र में एलआईसी एजेंट से दो लाख से अधिक लूटकांड में भी उसका नाम आया था। वहीं, एकंगरसराय में दक्षिण मध्य ग्रामीण बैंक के कर्मी से 91 हजार की लूट, दीप नगर में फ्लिपकार्ड कर्मी से लाखों की लूट समेत समस्तीपुर व दरभंगा जिले में भी कई बैंक लूटकांड में वह शामिल था ।