एक्टर ऋषि कपूर का नि’धन, इरफ़ान खान के बाद बॉलीवुड के एक और महान कलाकार ने छोड़ दी दुनिया

0
292

बॉलीवुड से अत्यंत दुःखद ख़बर आयी है,अभिनेता ऋषि कपूर का 67 वर्ष की उम्र में नि’धन हो गया है।उन्हें कल गम्भीर अवस्था मे मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था और आज सुबह उन्होंने अंतिम साँसे ली।कल इरफ़ान खान के नि’धन के बाद आज ऋषि कपूर का यूँ जाना निश्चित तौर पर बॉलीवुड ही नही पूरे देश के लिए बहुत बड़ा loss है।

कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है। बता दें, ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था।उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी।अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मृ’त्यु की जा’नकारी देते हुए ट्वीट कर लिखा- वो गया. ऋषि कपूर गए. अभी उनका निधन हुआ. मैं टूट गया हूं।

ज्ञात हो कि,29 अप्रैल को बॉलीवुड ने दिग्गज अभिनेता इरफ़ान खान हो खोया है और दूसरे ही दिन महान कलाकार ऋषि कपूर का नि’धन पूरी इंडस्ट्री को शोकाकुल परिवार में तब्दील कर दिया है।बता दें कि,ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में ही न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे हैं। उन्हें साल 2018 में पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं।इसके बाद वह अपने इलाज़ के लिए न्यूयॉर्क गए थे।और वह स्वस्थ होकर वापस आये थे।कुछ दिनों पहले ऋषि कपूर को पहले दिल्ली के एक अस्पताल में एक इंफेक्शन के कारण भर्ती कराया गया था,जिसके बारे में उन्होंने ख़ुद जा’नकारी दी थी।लेकिन दिल्ली से मुंबई आने के बाद उन्हें वायरल फीवर की वजह से फिर से हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा।

बताते चलें कि,एक्टर अपने जमाने मे चॉकलेटी बॉय के नाम से भी जाने जाते थे।ऋषि कपूर ने बॉबी फ़िल्म के जरिए एक्टिंग की दुनिया में अपना पहला कदम रखा था। इस फ़िल्म को राज कपूर ने निर्देशित किया था। इसके बाद ऋषि कपूर ने ढेरों शानदार फिल्में की और खूब शोहरत कमायी।ऋषि कपूर तीन साल पहले ही दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में अपनी फिल्म ‘राजमा चावल’ फिल्म की शूटिंग के लिए रुके थे।ऋषि कपूर फिल्मों के साथ सोशल मीडिया प्रकाफी एक्टिव थे और वह देश के सभी मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखने के लिए लोगों के बीच मे में ख़ासा लोकप्रिय थे।