देश को कोरोना से मुक्ति के लिए ज्यादा से ज्यादा परीक्षण करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए ICMR ने भारतीय डाक की मदद ली है, और भारतीय डाक अब घर घर कोरोना टेस्टिंग किट पहुंचाएगा।भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(ICMR) ने हर दिन 1 लाख टेस्ट करना का लक्ष्य रखा है,और देश में 1,56,000 डाक घरों के बड़े नेटवर्क से हर घर मे टेस्टिंग किट पहुंचने से यह लक्ष्य आसानी से पूरा होगा।
औरंगाबाद में मालगाड़ी ने पटरी पर सो रहे 17 मज़दूरों को रौंदा,सभी को जाना था अपने घर
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आज यानी शुक्रवार सुबह 6:30 के करीब बेहद दर्दनाक घटना हुई। यहां रेल की पटरी पर सो रहे प्रवासी मजदूरों को मालगाड़ी में रौंद दिया जिसमें 17 मज़दूरों की मौत हो गई और कई अन्य मज़दूर घायल हो गए।कर्माड पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि ये सभी मजदूर जालाना से भुसावल की ओर जा रहे थे। सभी को मध्य प्रदेश जाना था। उन्होंने कहा कि सभी रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे चल रहे थे। इसी दौरान थकान होने से वे रेलवे ट्रैक पर ही सो गए।
बढ़ता जा रहा कोविड-19 का संक्रमण, पिछले 24 घण्टों में 3,390 कोरोना पॉजिटिव केस
देश मे कोरोना वायरस(COVID-19)का संक्रमण लगातार तीसरा लॉकडाउन होने के बावजूद पिछले 24 घण्टों में अब तक सबसे चिंताजनक रहा।पिछले केवल एक दिन में 3390 लोगों में यह संक्रमण पाया गया है।शुक्रवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देशभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते हुए 56,342 हो गए हैं और वायरस संक्रमण से अब तक 1,886 लोगों की मौत हो चुकी है।इसी के साथ कोरोना के कुल 56,342 केसों में 37916 एक्टिव केस हैं, वहीं 16539 लोगों को वायरस से ठीक हो जाने से अब अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
बिहार में भाजपा विधायक ने की डॉक्टर्स के साथ बदसलूकी,ओपीडी बहिष्कार से साथ कार्यवाही की मांग
देश में कोरोनावायरस के समय में जहां एक तरफ सुरक्षाकर्मियों और डॉक्टरों को ‘कोरोना योद्धा’ का नाम दिया गया है। सरकार उन्हें धन्यवाद देने के लिए उनपर पुष्प वर्षा कर रही है।वहीं दूसरी तरफ बिहार में अमनौर के भाजपा विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा इस समय डॉक्टर के साथ बदसलूकी करने पर पूरी तरीके से घिर चुके हैं।
चलती कार में महिला को हुई प्रसव पीड़ा,जोधपुर महिला पुलिस की मदद से बीच सड़क पर हुई डिलीवरी
सच कहा गया हैं कि,मुसीबतों में हमारे मदद को भी आये वह भगवान से कम नही।इस मामले में पुलिस प्रशासन हमेशा से आगे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर जोधपुर(राजस्थान)पुलिस की लोग खूब सराहना कर रहें और हर मुसीबत में हमेशा मदद के लिए मौजूद रहने के लिए शुक्रिया कर रहे।मामला ऐसा है कि,एक महिला को चलती कार में लीवर पेन शुरू हो गया और दर्द इतना बढ़ गया कि,वह अस्पताल तक जाने में असमर्थ थी,ऐसे में राजस्थान महिला पुलिस ने एक गर्भवती महिला की बीच सड़क पर डिलीवरी कराई।
विशाखापट्टनम में फैक्टरी में ज़हरीली गैस का रिसाव,पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा-“रखी जा रही निगरानी…”
आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम के आरआर वेंकटपुरम गांव में गुरुवार की सुबह फैक्टरी चालू करने की प्रक्रिया में जहरीली गैस लीक हो गयी।गैस लीक होजे से इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 200 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुःख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि,”विशाखापत्तनम की स्थिति के बारे में गृह मंत्रालय और एनडीएमए के अधिकारियों से बात की है, जिस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. मैं विशाखापत्तनम में सभी की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।”
कर्नाटक सरकार ने श्रमिक ट्रेनों को रोका, राजद-कांग्रेस ने नीतीश को घेरा..
देश में कोरोना वायरस से बचाव के चलते 3 मई तीसरा लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में देखो तो सभी गतिविधियां ठप हो जाने के कारण लगभग सभी राज्यों के मजदूर अलग-अलग राज्यों में फंसे हुए हैं.बिहार के लगभग 25000 मजदूर और छात्रों को बिहार वापस लाने के लिए 23 स्पेशल ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों से बिहार आ रही हैं। वहीं कर्नाटक की भाजपा सरकार ने बिहार जाने वाली 3 ट्रेनों को निरस्त कर दिया है जिससे बिहार तथा देश में सियासी राजनीति बहुत तेजी से बढ़ गई है।
ट्रम्प प्रशासन ने नज़’रंदाज़ की थी कोरोना वायरस की चे’तावनी,अमेरिकी वैज्ञानिक ने पहले ही किया था स’चेत
विश्व भर में कोरोनावायरस के केसेस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका भी करोना वायरस की चपेट में आ चुका है और वहां पर भी लगातार संक्रमित लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं अमेरिका के एक बर्खास्त वैज्ञानिक का दावा है कि, उन्होंने अमेरिकी प्रशासन को और और स्वास्थ्य विभाग को पहले ही आगाह किया था कि देश में इस तरह की समस्याएं आने वाली है परंतु उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया था।
क्रिकेट खेलते समय कोरोना वायरस से बचने के लिए ज़हीर ख़ान ने दी ये राय
विश्व भर में कोरोनावायरस का संकट को देखते हुए अपने अपने स्तर पर हर इंसान पूरी तरीके से सावधानी बरतने के साथ-साथ अन्य लोगों के साथ अपनी राय साझा कर रहे हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर क्रिकेट मैच के दौरान बॉलर दो द्वारा गेंद पर लाल लगाकर बोलिंग करने या बॉल छूने को लेकर बहस छिड़ी हुई है ।
पुलिस की ब’र्बरता का वीडियो आया सामने,शिवपाल यादव ने की FIR की मांग
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से पुलिस की बर्ब’रता एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक मानसिक वि’क्षिप्त इंसान को दो पुलिस वाले बेहद बे’रहमी से पी’ट रहें हैं। पीड़ित युवक पुलिस वालों से बार-बार दया की भीख मांग रहा है परंतु पुलिस वालों ने उस पर कोई दया नहीं दिखाई।लगातार कुछ मिनटों तक वह उसे पीटते रहे।

















