कोरोना महामारी के दौरान भारत सरकार ने लोगों की सुरक्षा के लिए कई नियम लागू किया। इस दौरान पूरे भारत को मुफ्त वैक्सीनेशन देने का कैंप भी शुरू किया गया। इस दौरान वैक्सीन लगवाने वाले हर शख्स को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिया जा रहा है। इस वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर पीएम मोदी की तस्वीर भी छापी जा रही है। केंद्र के इस फैसले के खिलाफ कई लोगों ने आवाज उठाई। खबर के अनुसार कई राज्यों ने वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की तस्वीर भी हटा दी। वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट की तरह ही अब सरकार ने गरीबों को देने वाले मुफ्त राशन पर भी पीएम मोदी की तस्वीर छपने का आदेश जारी कर दिया है।
एक बार फिर हुआ बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान का तलाक, संयुक्त वक्तव्य जारी कर दी जानकारी…
बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर ख़ान अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लेकिन फिलहाल वह अपनी तलाक को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि आमिर खान ने दो शादियां की हैं। पहली शादी रीमा दत्ता से की थी। जिसके 15 सालों के बाद दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया था। जिसके बाद साल 2005 में उन्होंने किरण राव से शादी की। खबर है कि अब शादी के 15 सालों के बाद इन दोनों ने भी तलाक ले लिया है। बता दें कि आमिर खान की किरण राव से पहली मुलाकात फिल्म ‘लगान’ के दौरान हुई थी। ‘लगान’ फिल्म में किरण राव असिस्टेंट डायरेक्टर थीं।तलाक लेने के बाद दोनों ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी किया है और अपने तलाक की जानकारी अपने चाहने वालों तक पहुचाई है।
तीरथ सिंह रावत के बाद अब कौन होगा उत्तराखंड का मुख्यमंत्री.? BJP अध्यक्ष बोले “इस बार विधायकों में…”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा की सियासत फिर एक मर्तबा गर्मा गई है। खबर है कि शुक्रवार देर शाम को राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद से नए मुख्यमंत्री को लेकर बहस जारी है। इस बीच उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि जल्द से जल्द नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी और इस बार मुख्यमंत्री विधायकों में से ही चुना जाएगा। बता दें कि तीरथ सिंह रावत के विधायक न होने की वजह से ही उनसे ये पद वापस लिया गया है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पर छाए संकट के बदल, छीन सकती है गद्दी, जानें क्या है वजह…
उत्तराखंड में राजनीतिक अटकलें बढ़ने लगी हैं। जब से राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत (Cm Tirath singh rawat) को भाजपा आलाकमान ने दिल्ली बुलाया है तब से ये अटकलें और भी ज्यादा तेज हो गई हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत बीते 3 दिनों से दिल्ली में हैं। लेकिन वह अब तक न तो किसी से मिले हैं और न ही बाहर निकले हैं। हालांकि जिस दिन वह दिल्ली पहुंचे थे उस दिन ही उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हो गई थी। लेकिन उसके बाद से उन्होंने अभी तक किसी और से मुलाकात नहीं की है।
फिर एक बार बढ़ी सरकार की चिंताएं, इन छोटे राज्यों में बढ़े कोरोना के मामले…
देश में लगातार कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। हालांकि अब कोरोना की दूसरी लहर से थोड़ा आराम मिला है। लेकिन अब तीसरी लहर का खतरा सबके ऊपर मंडरा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक देश के 6 राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। ये वो राज्य हैं जहां कोरोना का खतरा काफी कम देखने को मिला था। लेकिन अब यहां धीरे धीरे मामलों में इजाफा हो रहा है। जिसके चलते सरकार ने इन राज्यों में अपनी टीम भेजी हैं। ये टीम यहां कोविड-19 मैनेंजमेंट, निगरानी, कंटेनमेंट ऑपरेशसंस और टेस्टिंग जैसे काम को देखेंगी। बता दें कि इस टीम में एक क्लीनिशियन और एक लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञ शामिल होगा।
अपनी ही पार्टी की बुराई कर किया इस्तीफे का ऐलान, नीतीश कुमार के…
बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। हर बार तो विपक्ष द्वारा पार्टी को गलत बताया जाता है, लेकिन इस बार पार्टी के ही मंत्री ने पार्टी को गलत बताया है। जिसके चलते अब पार्टी विपक्ष के निशाने पर है। हम बात कर रहे हैं बिहार में मौजूद नीतीश कुमार सरकार की। पार्टी के ही मंत्रियों और विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की परेशानियां बढ़ा दी हैं। जानकारी के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ मंत्री मदन साहनी (Madan Sahani) ने इस्तीफा देने की बात कर दी है। उनका कहना है कि वह अपने विभाग के छोटे से लेकर बड़े सभी अधिकारियों से तंग आ गए हैं और उनके पास इस्तीफा देने के सिवा कोई और रास्ता नहीं है।
विधानसभा चुनाव से पहले ही सपा ने भाजपा को कराया अपनी ताकत का एहसास, एक बार फिर…
उत्तर प्रदेश में छोटे बड़े हर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी की कड़ी टक्कर रहती है। हर चुनाव में भाजपा और सपा एक दूसरे को हराने के लिए ऐड़ी से चोटी तक का जोर लगा देती हैं। इस दौरान यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष (Zila Panchayat Adhyaksh) के चुनावों को लेकर भी दोनों के बीच तकरार जारी है। बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए यूपी के 53 जिलों में 3 जुलाई को वोटिंग होनी है। जानकारी के मुताबिक मतगणना भी इस दिन ही हो जानी है। लेकिन इस बीच चर्चा में इटावा सीट है। इस सीट पर बीते 30 सालों से मुलायम परिवार का कब्जा है। बीते 30 सालों से आज तक इस सीट को मुलायम परिवार से कोई भी जीत नहीं पाया है।
उत्तराखंड में भी बढ़ी सियासी गर्मी, भाजपा हाईकमान ने अचानक सीएम तीरथ सिंह रावत को बुलाया दिल्ली…
विधानसभा चुनाव करीब आते ही राज्यों में सियासी हलचल शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश हो या उत्तराखंड हर जगह चुनाव की तैयारियों शुरू कर दी गई हैं। इस बीच कई अफवाहें भी सुनने को मिल रही हैं। इस बीच अब आशंकाएं जताई जा रही हैं कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार में कुछ सही नहीं चल रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी चुनाव से पहले कई बड़े बदलाव करने पर विचार कर रही है। ऐसे में भाजपा हाईकमान द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को दिल्ली बुलाए जाने से ये आशंकाएं और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। बता दें कि दिल्ली हाईकमान द्वारा आज यानी बुधवार को सीएम तीरथ सिंह रावत को दिल्ली बुलाया गया है।
कैबिनेट बैठक के बीच सिंधिया का गुस्सा, राज्य के ऊर्जा मंत्री से हुई बहस, सीएम शिवराज सिंह ने किया…
कोरोना के इस मुश्किल भरे दौर में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chauhan) ने कैबिनेट की एक बैठक रखी। इस बैठक में शिवराज सिंह के कई मंत्रियों ने हिस्सा लिया। जहां इस बैठक में कई प्रस्तावों पर सहमति बनी तो वहीं कई प्रस्ताव पर मंत्री आपस में ही उलझ गए। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर (Pradyuman singh Tomar) और खेल मंत्री यशोधरा राजे (yasodhara raje) का आमना सामना हुआ। जिसमें यशोधरा राजे ने उन पर जमकर हमला बोला।
अपने ही फैसले से पलटे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, चारधाम यात्रा पर फिर लगाई रोक, जानें क्या रही वजह…
देश भर में कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। देश के हर राज्य में कोरोना के मामलों को देखते हुए सख्ती बरती जा रही है। इस बीच उत्तराखंड की भाजपा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया था। लेकिन अब मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अपने फैसला से पलट गए हैं। बता दें कि हाल ही में सीएम तीरथ सिंह ने कुछ नियमों के साथ चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के लिए अनुमति दे दी थी। लेकिन अब उत्तराखंड हाई कोर्ट के फैसले को देखते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत ने अपने फैसले को वापस ले लिया है और चारधाम यात्रा पर एक बार फिर रोक लगा दी है।

















