कोरोना महामारी के दौरान आम आदमी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सरकार द्वारा लॉकडाउन लगाने के बाद तो आम आदमी की परेशानियां और भी ज्यादा बढ़ गई थी। इस बीच उम्मीद थी कि लॉकडाउन खुलने के बाद सब कुछ पहले की तरह हो जाएगा। लेकिन अब तो लोगों की परेशानियां में और इजाफा हो गया है। बता दें कि लगातार बढ़ती मंहगाई से हर कोई तंग आ गया। खाने पीने की चीजों से लेकर हर चीज पर दाम बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी उछाल आया था। इसके बाद इस महीने की शुरुआत में घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में बड़ी बढ़ोतरी हुई थी।
कैबिनेट विस्तार करने को तैयार पीएम मोदी, सिंधिया सहित सभी नेता पहुंचे पीएम आवास..
कोरोना काल के बीच आज पीएम नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद में विस्तार करने को तैयार हैं। बीते कुछ समय से कैबिनेट विस्तार को लेकर अफवाहें उड़ रही थीं। लेकिन आज वो अफवाहें सच होने जा रही हैं। अपने दूसरे कार्यकाल के बाद आज पीएम मोदी पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में (Modi Cabinet Expansion 2021) बदलाव करने जा रहे हैं। गौरतलब हैं कि इसके लिए पहले से ही नेताओं को दिल्ली बुला लिया गया है। इन नेताओं में ज्योतिरादित्य सिंधिया, सर्बानंद सोनोवाल, भूपेंद्र यादव, मीनाक्षी लेखी, अनुप्रिया पटेल, अजय भट्ट, शोभा करंदजले, सुनीता दुग्गा, प्रीतम मुंडे, अनुराग ठाकुर समेत 30 नेताओं के नाम शामिल हैं।
SBI ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, अगले महीने होगी खातों की नीलामी, क्या आपका भी खाता…
भारत के बड़े बैंकों में शुमार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है। अगर आप भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक हैं तो आपके लिए ये खबर जरूरी है। बता दें कि बैंक ने नोटिस जारी कर गैर-निष्पादित खातों (नॉन परफॉर्मिग एसेट्स, NPA) की नीलामी का एलान कर दिया है। जानकारों के मुताबिक ये नीलामी डिजिटल तरह से की जाएगी और इसमें दो गैर-निष्पादित खातों को नीलाम किया जाएगा। इन दो खातों में से एक खाता भद्रेश्वर विद्युत प्राइवेट लिमिटेड (बीवीपीएल) का है और दूसरा जीओएल ऑफशोर लिमिटेड का है।
दिलीप कुमार की मौत से शोक में डूबा पूरा देश, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि…
कोरोना काल के दौरान आज दुनिया भर में हिंदी फिल्मों के शौकीनों को बड़ा झटका लगा है। बॉलीवुड में अंदाज़, आन, दाग, देवदास, आज़ाद, मुगल ए आज़म, गंगा जमुना, राम और श्याम जैसी बड़ी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में राज करने वाले अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) का आज निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक बीते लंबे समय से वह बीमारियों की चपेट में थे। जिसके बाद आज 98 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। उन्होंने अपनी जिंदगी की आखरी सांस हिंदुजा अस्पताल में ली थी।
मुख्यमंत्री येडियुरप्पा के खिलाफ भाजपा में फिर शुरू हुई बयानबाजी, मंत्री बोले “हमारे पास मुख्यमंत्री…”
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा (BS Yediyurappa) द्वारा लगातार निशाना बनाया जा रहा है। बीते कुछ समय से भाजपा के नेताओं द्वारा उनको पद से हटाने की मांग की जा रही है। लेकिन पार्टी ने साफ कह दिया है कि सीएम येडियुरप्पा अपने पद पर बरकरार रहेंगे। बता दें कि भाजपा के नेता लगातार सीएम के खिलाफ आरोप लगा रहे हैं और उनके पद से इस्तीफा देने को कह रहे हैं। सोमवार को सामने आए बयान में वरिष्ठ विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल ने कहा कि येडियुरप्पा का पद पर बने रहना राज्य के लिए खतरे की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव की जरूरत है।
कैबिनेट विस्तार से पहले ही बड़ा बदलाव, केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत को बनाया गया राज्यपाल, कई राज्यों के…
अगले साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। जिसको देखते हुए केंद्र सरकार कई बड़े फैसले ले रही है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार की विज्ञप्ति के मुताबिक केंद्र सरकार ने देश के कुछ राज्यपालों को ट्रांसफर करके दूसरे राज्यों में भेज दिया है। इसके साथ ही इस दौरान कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति भी की गई है। इस बीच मंगलावर को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। गौरतलब हैं कि इस दौरान केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थावर चंद गहलोत (Thawar Cand Gehlot) को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है।
IT एक्ट की धारा 66A को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, SC ने कहा “यह आश्चर्यजनक है..”
आईटी एक्ट की धारा 66A को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आईटी एक्ट की धारा 66A के रद्द होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामलों पर नाराजगी जाहिर की है। मंगलवार को सूचना प्रौद्योगिकी कानून की निरस्त की गई धारा 66A को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा है। कोर्ट ने केंद्र के सवाल किया कि देशभर में अब तक इसके कितने मुकदमे दर्ज किए गए हैं.? कोर्ट ने कहा कि “यह चौंकाने वाला, परेशान करने वाला और आश्चर्यजनक है कि देश भर की पुलिस अभी भी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66A के तहत मामले दर्ज कर रही है, जिसे 2015 में सुप्रीम कोर्ट ने हटा दिया था।”
आशीर्वाद यात्रा का आगाज करने से पहले भावुक हुए चिराग पासवान, बोले “हार नहीं मानूंगा, आप ही का बेटा हूं…”
बिहार में मौसम की गरमाई के साथ साथ राजनीतिक पारा भी बढ़ा हुआ है। लोजपा (LJP) में बगावत के बाद अब सियासी पारा और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। बता दें कि इस बीच आज चिराग पासवान के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (Ramvilas paswaan) का जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के मौके पर चिराग पासवान ने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर से आशीर्वाद यात्रा का आगाज करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद चिराग ने अपने पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपने अकाउंट से एक ट्वीट भी किया था।
भाजपा के साथ गठबंधन करेगी शिवसेना.? अटकलें हुईं तेज…
महाराष्ट्र की राजनीति गरमाने लगी है। अटकलें हैं कि राज्य की शिवसेना सरकार और भाजपा आपस में फिर एक बार जुड़ सकती हैं। सूत्रों का कहना है कि भाजपा और शिवसेना के बीच एक बार फिर बातचीत शुरू हो गई है। जल्दी ही अब दोनों में जल्दी ही गठबंधन होने की संभावना है। हालांकि शिवसेना पहले ही इस बात से इंकार कर चुकी है। शिवसेना का कहना है दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन सही चल रहा है। ऐसे में भाजपा के साथ जुड़ना संभव नहीं है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा और शिवसेना के बीच एक डील तय हो सकती है। जिसके बाद दोनों का फिर गठबंधन हो सकता है।

















